व्हेल के बारे में हिंदी में जानकारी और (30) रोचक तथ्य – Information and interesting facts about Whale in Hindi

Whale information and interesting facts in Hindi

Whale information and interesting facts in Hindi – व्हेल पृथ्वी पर सबसे बड़े जानवर (Biggest animal) हैं और वे पृथ्वी के हर महासागर में पाए जाते हैं. इनका आकार बहुत बड़ा होता है और ये गहरे समुद्र में रहते हुए शांतिपूर्ण जीवन जीते हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि व्हेल मछली नहीं है (Whale is not a fish). व्हेल की गिनती समुद्री स्तनधारियों (Marine mammal) में की जाती है जैसे डॉल्फ़िन (Dolphin) और पोरपोइज़ (Porpoises). ये गर्म खून वाले जीव हैं और इंसानों की तरह हवा (पानी के ऊपर) में सांस लेते हैं.

हालांकि वे दुनिया के सबसे बड़े जीव हैं, लेकिन उनके बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है और उनके बारे में बहुत सी बातें अभी भी रहस्यमय हैं.

व्हेल के बारे में रोचक तथ्य हिंदी में – Facts About Whale In Hindi

#1. माना जाता है कि धरती पर व्हेल की उत्पत्ति 5 करोड़ साल पहले डायनासोर के विलुप्त होने के बाद हुई थी.

#2. दुनिया में व्हेल की लगभग 90 प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें Humpback whale, Sperm whale, Blue whale, Gray whale, Minke whale और Fin whale को सबसे आम व्हेल माना जाता है.

#3. व्हेल की लंबाई 30 मीटर तक और वजन 180 टन तक हो सकता है.

#4. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कोई भी व्हेल पानी में सांस नहीं ले सकती और उसे सांस लेने के लिए समुद्र की सतह पर आना पड़ता है. इनके सिर पर एक छेद (Blowhole) होता है जिसकी मदद से ये सांस ले पाते हैं. जब यह पानी से ऊपर उछल कर गोता लगाती है तब छेद की मदद से सांस लेती है.

#5. व्हेल एक बार में 4 टन से लेकर 6 टन तक खाना खा सकती है. यह भोजन की ऊर्जा को संग्रहीत करती है, जिसके कारण यह लगभग 200 दिनों तक बिना खाए जीवित रह सकती है.

#6. व्हेल लंबे समय तक जीवित रहने वाले जीव हैं, व्हेल का जीवन काल 70 से 90 वर्ष होता है.

#7. व्हेल झुंड में रहना पसंद नहीं करती है, जहां तक देखा गया है कि ये अकेले या जोड़े में रहते हैं और मीलों दूर यात्रा करते हैं.

#8. व्हेल 1000 मील दूर तक एक दूसरे की आवाज सुन सकती है. यानी यह एक-दूसरे को 1000 मील दूर से भी बुला सकते हैं. वह अपने साथियों को बुलाने के लिए बहुत मीठी आवाज निकालती है.

#9. ऐसा कहा जाता है कि Bowhead whale की प्रजाति 200 साल तक जीवित रह सकती है.

#10. व्हेल की रक्त वाहिकाएं इतनी चौड़ी होती हैं कि आप उनमें तैर भी सकते हैं.

व्हेल के बारे में रोचक तथ्य हिंदी में – Whale Facts In Hindi

#11. किसी भी स्तनपायी की तुलना में व्हेल का प्रवास सबसे लंबा होता है. Humpback whale हर साल 10,000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करती है.

#12. व्हेल की कई प्रजातियां पाई जाती हैं, लेकिन “ब्लू व्हेल (Blue whale)” सबसे महत्वपूर्ण प्रजाति है क्योंकि यह आकार के मामले में पृथ्वी पर सबसे बड़ा जानवर है.

#13. अंटार्कटिक ब्लू व्हेल (Antarctic Blue Whale) पृथ्वी पर पाया जाने वाला सबसे बड़ा प्राणी है. इसका वजन 400,000 पाउंड (यानि लगभग 33 हाथी के बराबर) तक हो सकता है और लंबाई 98 फीट तक हो सकती है.

#14. ब्लू व्हेल की जीभ का वजन एक अफ्रीकी हाथी जितना होता है.

#15. ब्लू व्हेल के दिल का वजन 400 पाउंड (लगभग 180 किलो) किलो होता है और उसका आकार गोल्फ कार के बराबर का होता है.

#16. ब्लू व्हेल का दिल एक मिनट में सिर्फ 9 बार धड़कता है. कुछ व्हेल ऐसी भी होती हैं जिनका दिल एक मिनट में सिर्फ दो बार ही धड़कता है.

#17. ब्लू व्हेल के दिल की धड़कन 2 मील दूर से भी सुनी जा सकती है.

#18. ब्लू व्हेल 35 मिनट से 2 घंटे तक अपनी सांस रोक सकती है.

#19. मादा व्हेल आमतौर पर एक बार में एक बच्चे को जन्म देती है. ब्लू व्हेल के बच्चों का वजन जन्म के समय लगभग 2.5 टन होता है और उनका वजन प्रति घंटे 8 पाउंड तक बढ़ता है.

#20. बेबी ब्लू व्हेल प्रति दिन 1.5 इंच की दर से बढ़ते है. ये बच्चे रोजाना अपनी मां का 200 से 300 लीटर दूध पीते हैं.

व्हेल के बारे में रोचक जानकारी हिंदी में – Whale Ke Bare Mein Jankari

#21. शरीर के अन्य अंगों की तुलना में, ब्लू व्हेल का मस्तिष्क बहुत छोटा होता है और इसका वजन केवल 6.92 किलोग्राम होता है, जो उसके शरीर के वजन का केवल 0.007 प्रतिशत है.

#22. ब्लू व्हेल की सबसे अनोखी बात यह है कि यह 90 दिनों तक बिना सोए रह सकती है. सोते समय उसका दिमाग आधा जाग्रत और आधा सोया रहता है.

#23. व्हेल के पूर्वजों में दरियाई घोड़े (Hippopotamus) को उनका करीबी रिश्तेदार माना जाता है.

#24. वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार, व्हेल में मानव सामाजिक संपर्क कोशिकाओं के समान कोशिकाएं होती हैं, यानी व्हेल में सीखने, सिखाने और सहयोग करने की योजना बनाने की भी क्षमता होती है.

#25. एक समय था जब अकेले अंटार्कटिका में 239,000 ब्लू व्हेल थी. 1864 में विस्फोटक हापून (Explosive Harpoons) के आविष्कार और निरंतर शिकार के कारण, यह प्रजाति 20वीं शताब्दी के अंत तक विलुप्त होने के कगार पर आ पहुंची. अब दुनिया भर में केवल 10,000 से 25,000 ब्लू व्हेल ही बची हैं.

#26. जब महासागरों में व्हेल आपस में लड़ती हैं तो पनडुब्बी और जहाज को भी अपना रास्ता बदलना पड़ता है.

#27. आपको जानकर हैरानी होगी कि व्हेल मछली की उल्टी (Ambergris) की कीमत करोड़ों में होती है. जी हां, व्हेल की करीब 1 किलो उल्टी की कीमत 30 लाख रुपए तक होती है.

#28. व्हेल की उल्टी को एम्बरग्रीस (Ambergris) कहा जाता है. इसका उपयोग लंबे समय तक चलने वाले सेंट (Cent) बनाने के लिए किया जाता है.

#29. यदि आप व्हेल की उल्टी को आग की लौ के पास रखते हैं, तो वह निश्चित रूप से पिघल जाएगी लेकिन यह ठंडा होने पर फिर से अपने पुराने रूप में आ जाएगी.

#30. व्हेल का शिकार मुख्य रूप से उनके मांस के लिए किया जाता था जो बहुत महंगा और स्वादिष्ट होता था. लेकिन अब व्हेल के शिकार पर रोक लगा दी गई है, जिससे भविष्य में इनकी आबादी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

————————-//

अन्य लेख पढ़ें:

अगर आपको Whale information and interesting facts in Hindi यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी करे, हमारे अगले Post प्राप्त करने के लिए हमें करे और हमारा Facebook page करे, अपने सुझाव हमें Comments के माध्यम से दे.