उल्टी पट्टी पढ़ाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग (Ulti Patti Padhana Muhavara)

Ulti Patti Padhana Muhavare Ka Matlab

उल्टी पट्टी पढ़ाना का अर्थ – Ulti Patti Padhana Muhavare Ka Matlab

उल्टी पट्टी पढ़ाना मुहावरे का अर्थविपरीत राय देना
Ulti Patti Padhana

उल्टी पट्टी पढ़ाना मुहावरे का अर्थ

Ulti Patti Padhana Muhavre Ka Arth – उल्टी पट्टी पढ़ाना मुहावरे का अर्थ है गलत कहकर गुमराह करना, गलत शिक्षा देना, गलत राय देना, गुमराह करना, उल्टी राय देना।

उल्टी पट्टी पढ़ाना मुहावरे का हिंदी में वाक्य प्रयोग

Ulti Patti Padhana Muhavre Ka Vakya Prayog

#1. वाक्य प्रयोग: महाभारत के शकुनि ने दुर्योधन को ऐसी उल्टी पट्टी पढाई की वह अपने ही भाई पांडवों का दुश्मन बन गया और परिणामस्वरूप महाभारत का इतना बड़ा युद्ध हुआ।

#2. वाक्य प्रयोग: मोहल्ले के सबसे बदमाश व्यक्ति दुर्जन ने सुभाष को ऐसा उल्टा पाठ पढ़ाया कि आजकल सुभाष भी दुर्जन की तरह गलत काम करने लगा है।

#3. वाक्य प्रयोग: जब से नई नवेली दुल्हन ने राजेश को उल्टी पट्टी पढ़ाई है तब से वह अपने माता-पिता को छोड़कर अलग किराए के मकान में रह रहा है।

#4. वाक्य प्रयोग: पता नहीं दिनेश ने टीचर को क्या उल्टी पट्टी पढाई है कि उसकी बात पर टीचर ने क्लास के सभी विद्यार्थियों को इतना सारा होमवर्क दे दिया।

#5. वाक्य प्रयोग: बाबूलाल ने अपने बेटे को बचपन से ही उल्टी पट्टी पढाई है, जिसके कारण अब वह किसी काम का नहीं है।

मौखिक बातचीत में अक्सर मुहावरों का प्रयोग किया जाता है जो मानवीय भावनाओं को वास्तविक बनाते हैं। मुहावरों को स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है।

प्रत्येक पाठ्यक्रम में मुहावरों का अपना-अपना अनुभाग होता है, छोटी-बड़ी कक्षाओं में मुहावरों को पढ़ाया जाता है, याद कराया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसे मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

मुहावरा अधिक असामान्य अर्थ प्रकट करता है इसीलिए मुहावरे का अर्थ दोहरा लाभ प्राप्त करना है। एक शब्द के कई अलग-अलग मुहावरे हो सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि यहां दिए गए मुहावरे ही परीक्षा में पूछे जाएंगे।

मुहावरे सभी प्रकार की परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में मुहावरों की अपनी अहमियत होती है। पेपर चाहे हिंदी में हो या अंग्रेजी में, यहां तक कि संस्कृत में भी मुहावरे पूछे जाते हैं।

मुहावरों का अभ्यास करना कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। अगर इसे ध्यान से समझा जाए तो इसे याद रखने की जरूरत ही नहीं पड़ती। इसे समझ-समझ कर ही लिखा और बोलचाल में उपयोग किया जा सकता है।

😏😒 हिंदी भाषा के सभी मुहावरे (लोकोक्तियां) पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 😞😔

——————————//