उड़न छू होना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग (Udan Choo Hona Muhavara)

Udan Choo Hona Muhavare Ka Matlab

उड़न छू होना का अर्थ – Udan Choo Hona Muhavare Ka Matlab

उड़न छू होना मुहावरे का अर्थअचानक गायब हो जाना
Udan Choo Hona

उड़न छू होना मुहावरे का अर्थ

Udan Choo Hona Muhavre Ka Arth – उड़न छू होना मुहावरे का अर्थ है गायब हो जाना, अचानक गायब हो जाना, चंपत हो जाना।

उड़न छू होना मुहावरे का हिंदी में वाक्य प्रयोग

Udan Choo Hona Muhavre Ka Vakya Prayog

#1. वाक्य प्रयोग: जब शर्माजी लंबी विदेश यात्रा पर गए तो वह घर कई दिनों तक खाली रहा और कुछ चोर उस खाली घर में घुस आए और जो कुछ भी हाथ लगा चोर वही लेकर उड़न छू हो गए।

#2. वाक्य प्रयोग: होमवर्क न करके आने पर जब किशोर को पता चला कि आज टीचर गणित का होमवर्क चेक करने वाले हैं तो वह क्लास से उड़न छू हो गया।

#3. वाक्य प्रयोग: जब नागरिकों ने नेता जी से उनके विकास कार्यों के बारे में जानकारी मांगनी शुरू की तो नेता जी तुरंत अपने कार्यकर्ताओं के साथ तत्काल उड़न छू हो गए।

#4. वाक्य प्रयोग: गौरव जब दिवाली का सामान खरीदने बाजार गया तो बाजार में इतनी भीड़ थी कि चोर उसका मोबाइल लेकर उड़न छू हो गया।

#5. वाक्य प्रयोग: जब सोसायटी की मरम्मत के लिए आर्थिक योगदान देने की बात आई तो गुप्ता जी सबसे पहले मीटिंग से उड़न छू हो गए।

मौखिक बातचीत में अक्सर मुहावरों का प्रयोग किया जाता है जो मानवीय भावनाओं को वास्तविक बनाते हैं। मुहावरों को स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है।

प्रत्येक पाठ्यक्रम में मुहावरों का अपना-अपना अनुभाग होता है, छोटी-बड़ी कक्षाओं में मुहावरों को पढ़ाया जाता है, याद कराया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसे मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

मुहावरा अधिक असामान्य अर्थ प्रकट करता है इसीलिए मुहावरे का अर्थ दोहरा लाभ प्राप्त करना है। एक शब्द के कई अलग-अलग मुहावरे हो सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि यहां दिए गए मुहावरे ही परीक्षा में पूछे जाएंगे।

मुहावरे सभी प्रकार की परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में मुहावरों की अपनी अहमियत होती है। पेपर चाहे हिंदी में हो या अंग्रेजी में, यहां तक कि संस्कृत में भी मुहावरे पूछे जाते हैं।

मुहावरों का अभ्यास करना कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। अगर इसे ध्यान से समझा जाए तो इसे याद रखने की जरूरत ही नहीं पड़ती। इसे समझ-समझ कर ही लिखा और बोलचाल में उपयोग किया जा सकता है।

😏😒 हिंदी भाषा के सभी मुहावरे (लोकोक्तियां) पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 😞😔

——————————//