क्षेत्रफल के अनुसार दुनिया के 10 सबसे बड़े देश (The 10 largest countries in the world by area)

largest-countries-in-the-world

दुनिया के 10 सबसे बड़े देश (क्षेत्रफल के अनुसार) पांच अलग-अलग महाद्वीपों में विभाजित है. बहुत से लोग यह जानने के लिए उत्सुक होते है की क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया में सबसे बड़ा देश कौन सा है? हम जब भी किसी देश के बारे में सोचते है तो उस देश का इतिहास और संस्कृति का ख्याल भी मन में आता है, तथा  भूगोल और हर प्रकार की जलवायु की कल्पना करते हैं. दुनिया के इतिहास पर नजर डाले तो यह बात समझ में आती है की सदियों से हर देश की भू-राजनीतिक सीमाएं समय के साथ घटती या बढ़ती गयी है.

यह जानना आश्चर्यजनक है कि दुनिया का सबसे बड़ा देश (रशिया) जिसमे भूमि का 11.5 प्रतिशत भाग व्याप्त है, इसमें दुनिया का दसवां सबसे बड़ा देश (अल्जीरिया) सात बार फिट हो सकता है. यदि दुनिया के सभी 10 सबसे बड़े देशों को एक साथ मिलाया जाये, तो वह पृथ्वी का कुल 49% हिस्सा होता है.

 आज के इस लेख में हम आपको वर्तमान में मौजूद दुनिया के 10 सबसे बड़े देश के बारे में बताने जा रहे है.

10) अल्जीरिया / Algeria – (Area sq. km – 2,381,741)

अल्जीरिया का क्षेत्रफल 2,381,741 वर्ग किलोमीटर है, क्षेत्रफल के हिसाब से अल्जीरिया दुनिया का दसवां सबसे बड़ा देश है और शीर्ष 10 में एकमात्र अफ्रीकी देश है. आधिकारिक तौर पर अल्जीरिया को जन-लोकतंत्रीय गणराज्य या रसमी तौर पर लोकतंत्रीय भी कहा जाता है, अल्जीरिया उत्तरी अफ़्रीका के मघरेब (Maghreb) क्षेत्र में स्थित एक देश है जिसकी राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर अल्जीयर्स (Algiers) है. अल्जीरिया एक अर्ध-राष्ट्रपति गणराज्य (Semi-Presidential Republic) है जिसमें 48 प्रांत और 1,541 संप्रदाय शामिल हैं. इसकी सीमाएँ उत्तर-पूर्व में ट्यूनिशिया, पूर्व में लीबिया, पश्चिम में मोरक्को, दक्षिण-पश्चिम में पश्चिमी सहारा, मारिटेनिया और माली, दक्षिण-पूर्व में नाइजर और उत्तर में भू-मध्य सागर से लगती हैं. देश का 90 प्रतिशत भाग रेगिस्तानी है, और इसके अधिकांश रेगिस्तानी क्षेत्र अत्यधिक ऊचाई पर स्थित हैं. 

9) कज़ाख़िस्तान / Kazakhstan – (Area sq. km – 2,724,900)

कज़ाख़िस्तान, आधिकारिक तौर पर कजाकिस्तान गणराज्य 2,724,900 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ दुनिया का नौवां सबसे बड़ा देश है. इसकी राजधानी नूर-सुल्तान (Nur-Sultan) है जिसे मार्च 2019 तक अस्ताना (Astana) के नाम से जाना जाता था. यहां की क़ाज़ाक़ भाषा और रूसी भाषा मुख्य और राजभाषाएँ हैं. यूरेशिया में स्थित यह एक अंतरमहाद्वीपीय देश है जो काफी हद तक एशिया में स्थित है और इसका अधिकांश पश्चिमी भाग यूरोप में हैं. यह देश पहले सोवियत संघ का हिस्सा हुआ करता था. साल 1991 में सोवियत संघ के विघटन के उपरांत इसने सबसे अंत में अपने आपको स्वतंत्र घोषित किया.

8) अर्जेंटीना / Argentina – (Area sq. km – 2,780,400)

अर्जेंटीना, दक्षिण अमेरिका में स्थित एक देश है, इसका क्षेत्रफल 2,780,400 वर्ग किलोमीटर है. अर्जेंटीना दुनिया का आठवां सबसे बड़ा देश है, अमेरिका में चौथा सबसे बड़ा और स्पेनिश बोलने वाला सबसे बड़ा देश है. अर्जेंटीना का नाम लैटिन शब्द अर्जेन्टम (Argentum) से पड़ा जिसका अर्थ चाँदी होता है. अर्जेंटीना का दक्षिणी हिस्सा, जिसे केप हॉर्न (Cape Horn) के नाम से जाना जाता है, दुनिया के सबसे तूफ़ानी स्थानों में से एक है.

7) भारत / India – (Area sq. km – 3,287,263)

भारत दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है, पिछली कुछ सदियों में भारत की सीमाएं काफी बार बदली हैं. भारत का क्षेत्रफल 3,287,263 वर्ग किलोमीटर में फैला है. भारत दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है तथा भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है. प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता, व्यापार और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके बहु-सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है.

6) ऑस्ट्रेलिया / Australia – (Area sq. km – 7,741,220)

ऑस्ट्रेलिया दुनिया का छठा सबसे बड़ा देश है, ऑस्ट्रेलिया का क्षेत्रफल 7,741,220 वर्ग किलोमीटर है जो की भारत के कुल क्षेत्रफल से दोगुना है. ऑस्ट्रेलिया, दक्षिणी गोलार्द्ध के महाद्वीप के अर्न्तगत एक देश है जो दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप भी है और दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप भी है. ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसी जगह है जिसे एक ही साथ महाद्वीप, एक राष्ट्र और एक द्वीप माना जाता है. इसकी आबादी का अधिकांश हिस्सा पूर्व में सिडनी और पश्चिम में पर्थ जैसे तटीय शहरों में बसा है. ऑस्ट्रेलिया अपने शानदार मौसम, प्राकृतिक पर्यावरण और घातक वन्यजीवों के लिए अक्सर जाना जाता है.

5) ब्राज़ील / Brazil – (Area sq. km – 8,514,877)

ब्राज़ील 8,514,877 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा देश है. दुनिया का सबसे बड़ा वर्षावन ब्राज़ील में है जिसे अमेज़न (Amazon) के नाम से जाना जाता है. अमेज़न जंगल इतना घना और विशाल है कि जब खोजकर्ताओं और वैज्ञानिकों ने यहां मानव सभ्यताएं ढूंढ निकाली तब तक उन आदिवासियों का कभी भी बाहरी दुनिया के साथ कोई सीधा संपर्क नहीं था. यहां की अमेज़न नदी, विश्व की सबसे बड़ी नदियों मे से एक है. ब्राजील के पूर्व में एक लंबी अटलांटिक तट रेखा भी है, जो लगभग 8,000 किमी तक फैली हुई है.

4) चीन / China – (Area sq. km –9,600,000)

लगभग 9,600,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वाला चीन पूरे एशिया का सबसे बड़ा देश है. इतना विशाल क्षेत्रफल होने के कारण इसकी सीमा 14 विभिन्न देशों के साथ साझा होती है. चीन 1.3 अरब से अधिक नागरिकों और 56 जातीय समूहों के साथ विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है. चीन विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो आज भी अस्तित्व में है, इसकी सभ्यता 5,000 वर्षों से भी अधिक पुरानी है. चीन विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. निर्यात के लिए यह विश्व का सबसे बड़ा और आयात के लिए दूसरा सबसे बड़ा देश है.

3) अमेरिका / America (USA) ( Area sq. km 9,833,520)

अमेरिका 9,833,520 वर्ग किलोमीटर में विस्तारित है, आकार में चीन से बड़ा लेकिन कनाडा की तुलना में थोड़ा छोटा है. इस देश की सीमाएं दक्षिण में मैक्सिको और उत्तर में कनाडा से जुडी है. अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन, डीसी (Washington, D.C.) है, और सबसे अधिक आबादी वाला शहर न्यूयॉर्क शहर है. अमेरिका सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला एक बहुत ही विकसित देश है. अमेरिका आयात के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा और निर्यात के लिए दूसरा सबसे बड़ा देश है.

2) कनाडा / Canada – (Area sq. km – 9,984,670)

कनाडा का क्षेत्रफल 9,984,670 वर्ग किलोमीटर है, कुल क्षेत्रफल की दृष्टि से कनाडा विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है. यह पश्चिमी गोलार्ध में सबसे बड़ा देश है, और इस देश की 202,080 किलोमीटर की तटरेखा भी है जो की किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे लंबी तटरेखा है. यहां की जनसंख्या घनत्व में मापी जाये तो प्रति वर्ग किलोमीटर 4 लोग होती है, इसका मतलब है कि कनाडा के 3.71 करोड़ लोगों में से प्रत्येक व्यक्ति अपने लिए 61 एकड़ जमीन रख सकता है. इसकी अमेरिका के साथ अन्तरराष्ट्रीय सीमा विश्व की सबसे बड़ी भू-सीमा है. कनाडा सरकार पारदर्शिता, नागरिक स्वतंत्रता, जीवन, आर्थिक स्वतंत्रता, और शिक्षा की गुणवत्ता में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे उचे पायदान पर हैं.

1) रशिया / Russia – (Area sq. km – 17,098,242)

रशिया पूर्वी यूरोप और उत्तर एशिया में स्थित एक विशाल क्षेत्रफल वाला देश है. रशिया 17,098,242 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ दुनिया का सबसे बड़ा देश है. चीन की तरह, रशिया की सीमाएं भी 14 अलग-अलग देशों के साथ जुडी है. आकार की दृष्टि से रशिया भारत से पाँच गुना से भी अधिक है. इतना विशाल देश होने के बाद भी रशिया की जनसंख्या विश्व में सातवें स्थान पर है, जिसके कारण रशिया का जनसंख्या घनत्व विश्व में सबसे कम में से है. रशिया की अधिकांश जनसंख्या इसके यूरोपीय भाग में बसी हुई है. रशिया की राजधानी मॉस्को है, तथा मुख्य और राजभाषा रूसी है.

क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया के 10 सबसे छोटे देश

अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी करे, हमारे अगले Post प्राप्त करने के लिए हमें करे और हमारा Facebook page करे, अपने सुझाव हमें Comments के माध्यम से दे.