सन्न रह जाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग (Sann Reh Jana Muhavara)

Sann Rah Jana Muhavare Ka Matlab

सन्न रह जाना का अर्थ – Sann Rah Jana Muhavare Ka Matlab

सन्न रह जाना मुहावरे का अर्थअचंभित हो जाना
Sann Rah Jana

सन्न रह जाना मुहावरे का अर्थ

Sann Reh Jana Muhavre Ka Arth – सन्न रह जाना मुहावरे का अर्थ है अचंभित हो जाना, चकरा जाना, आश्चर्यचकित हो जाना।

सन्न रह जाना मुहावरे का हिंदी में वाक्य प्रयोग

Sann Rah Jana Muhavre Ka Vakya Prayog

#1. वाक्य प्रयोग: परिवार वालों को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि अर्णव दौड़ में प्रथम आ सकता है और उसकी उपलब्धि देखकर सभी सदस्य सन्न रह गए।

#2. वाक्य प्रयोग: विपरीत परिस्थितियों में भी रोहित शर्मा की शानदार बल्लेबाजी देख सभी खिलाड़ियों समेत दर्शक भी सन्न रह गए।

#3. वाक्य प्रयोग: पुलिस ने राहुल से कहा कि तेरी घिनौनी हरकत देख कर तेरी मां सन्न रह जाएगी।

#4. वाक्य प्रयोग: गोपाल ने अपनी नौकरी करते हुए बहुत ही कम समय में आईएएस की परीक्षा भी पास कर ली और अपना रिजल्ट देखकर वह खुद भी सन्न रह गया।

#5. वाक्य प्रयोग: जब गांव वालों ने सुना कि सुहासिनी को अध्यापिका की नौकरी मिल गई है तो गांव वाले सन्न रह गए क्योंकि वह कभी पढ़ाई नहीं करती थी फिर भी आज वह अध्यापिका बन गई है।

मौखिक बातचीत में अक्सर मुहावरों का प्रयोग किया जाता है जो मानवीय भावनाओं को वास्तविक बनाते हैं। मुहावरों को स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है।

प्रत्येक पाठ्यक्रम में मुहावरों का अपना-अपना अनुभाग होता है, छोटी-बड़ी कक्षाओं में मुहावरों को पढ़ाया जाता है, याद कराया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसे मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

मुहावरा अधिक असामान्य अर्थ प्रकट करता है इसीलिए मुहावरे का अर्थ दोहरा लाभ प्राप्त करना है। एक शब्द के कई अलग-अलग मुहावरे हो सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि यहां दिए गए मुहावरे ही परीक्षा में पूछे जाएंगे।

मुहावरे सभी प्रकार की परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में मुहावरों की अपनी अहमियत होती है। पेपर चाहे हिंदी में हो या अंग्रेजी में, यहां तक कि संस्कृत में भी मुहावरे पूछे जाते हैं।

मुहावरों का अभ्यास करना कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। अगर इसे ध्यान से समझा जाए तो इसे याद रखने की जरूरत ही नहीं पड़ती। इसे समझ-समझ कर ही लिखा और बोलचाल में उपयोग किया जा सकता है।

😏😒 हिंदी भाषा के सभी मुहावरे (लोकोक्तियां) पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 😞😔

——————————//