रूस के बारे में हिंदी में जानकारी और (35) रोचक तथ्य – Information and interesting facts about Russia in Hindi

रूस के बारे में हिंदी में जानकारी और रोचक तथ्य - Information and interesting facts about Russia in Hindi

Russia information in Hindi – रूस (रशिया) का नाम दिमाग में आते ही सबसे पहले हॉटो पर राज कपूर का वो मशहूर गाना आता है, जिसके बोल कुछ इस तरह हैं – “मेरा जूता है जापानी, ये पतलून इंगलिश्तानी, सर पे लाल टोपी रूसी फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी…”

इस लेख में हम आपके साथ Russia ke bare mein jankari और Russia facts in hindi साझा करने जा रहे है. 

रूस का संक्षिप्त में विवरण – Brief description of Russia

देश (Country)रूस (Russia) 
रूस की राजधानी (Capital of Russia)रूस की राजधानी मास्को (Moscow) है.
रूस का सबसे बड़ा शहर (Largest city of Russia)रूस का सबसे बड़ा शहर मास्को  (Moscow) है.
रूस का क्षेत्रफल (Area of Russia)रूस का क्षेत्रफल 17.13 million km² (6,612,073 sq mi) है.
रूस की जनसंख्या (Population of Russia)रूस की जनसंख्या 146,039,069 (2022 – Estimated) है.
रूस की मुद्रा (Currency of Russia)रूस की मुद्रा रूसी रूबल (Russian ruble) है.
रूस की राष्ट्रीय भाषा (National language of Russia)रूस की राजकीय भाषा रूसी (Russian) है.

रूस के बारे में हिंदी में जानकारी – Russia Information in Hindi

वर्ष 2022 के अनुसार, रूस जनसंख्या के हिसाब से 9वें स्थान पर है, और इसकी अधिकांश आबादी इसके यूरोपीय भाग में बसी है.

रूस विश्व का सबसे बड़ा देश है, जिसका कुल क्षेत्रफल लगभग 1 करोड़ 70 लाख वर्ग किलोमीटर है. रूस की सीमा 14 देशों, अजरबैजान, बेलारूस, चीन, एस्टोनिया, फिनलैंड, जॉर्जिया, कजाकिस्तान, उत्तर कोरिया, लातविया, लिथुआनिया, मंगोलिया, नॉर्वे, पोलैंड और यूक्रेन से लगती है.

इतने विशाल क्षेत्रफल वाला देश होने के कारण रूस में कई तरह के विभाग हैं. रूस में, गणराज्य, स्वायत्त क्षेत्र, केंद्रीय शहर और स्वायत्त जिले जैसे घटक विभाग बनाए गए हैं.

यदि उन्हें संयुक्त क्षेत्र कहा जाता है, तो रूस में 83 क्षेत्र हैं – 46 प्रांत, 21 गणराज्य (आंशिक रूप से स्वायत्त), 9 स्वायत्त रियासतें, 4 स्वायत्त जिले, 1 स्वायत्त प्रांत और 2 संघीकृत शहर – मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग.

रूस की राजधानी मास्को को दुनिया के सबसे बड़े शहरों में से एक माना जाता है. देश के मुख्य शहरी क्षेत्रों में सेंट पीटर्सबर्ग, नोवोसिबिर्स्क, येकातेरिनबर्ग, निज़नी नोवगोरोड और समारा शामिल हैं.

2020 के अनुसार 1.48 ट्रिलियन डॉलर की GDP के साथ रूस दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और Purchasing power parity के मामले में रूस छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है.

रूस खनिजों और ऊर्जा स्रोतों में भी समृद्ध है, जो इसे तेल और प्राकृतिक गैस का प्रमुख उत्पादक देश बनाता है. साथ ही यह देश उन पांच प्रमुख परमाणु शक्ति वाले देशों (Nuclear power countries) में से एक है, जिनके पास हथियारों का विशाल भंडार है.

रूस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के साथ-साथ G20, कौंसिल ऑफ़ यूरोप, एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC), शंघाई सहयोग संगठन (SCO), यूरोपीय सुरक्षा और सहयोग संगठन (OSCE) और विश्व व्यापार संगठन (WTO), सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन (CSTO) का स्थायी सदस्य है और यह आर्मेनिया, बेलारूस, कजाकिस्तान और किर्गिस्तान से मिलकर यूरेशियन आर्थिक संघ (EEU) के पांच सदस्यों में से एक.

रूस का इतिहास – Russia History in Hindi

आधुनिक रूसी लोग स्लाव मूल (Slavic origins) के इतिहास से जुड़े हुए हैं जो उत्तर और पश्चिम से आए थे. हालांकि, स्लाव जाति से पहले भी, इस क्षेत्र पर खज़ारों और तुर्कों का शासन था, और उन जातियों के लोग अभी भी रूस में रहते हैं.

हालांकि आज रूस में कई मूल के लोग रहते हैं जैसे कि रूसी, खज़र, तातर, पोल, कज़ाख, कोस्साक लेकिन रूसी मूल के लोगों का इतिहास पूर्वी स्लावों के समय से शुरू होता है.

तीसरी से आठवीं शताब्दी तक स्लाव साम्राज्य अपने चरम पर था. 9वीं शताब्दी में स्थापित कीवी रूसी साम्राज्य को आधुनिक रूस की आधारशिला माना जाता है.

कीवी के अधिकांश रूसियों को 10वीं शताब्दी में ईसाई धर्म में परिवर्तित कर दिया गया था.

1230 के आसपास, तेरहवीं शताब्दी में, मंगोलों के आक्रमण के कारण, कीवी रूस का साम्राज्य बिखर गया था. लेकिन जैसे ही 1380 के दशक में तेरहवीं शताब्दी के बाद मंगोलों का पतन शुरू हुआ, रूस भी स्वतंत्र हो गया. इस समय तक रूस केवल यूरोप तक ही सीमित था, यानी यूराल पर्वत (Ural Mountains) के पश्चिम तक.

1380 में, दिमित्री दॉन्सकॉय (Dmitry Donskoy) ने मास्को में रूसी साम्राज्य की स्थापना की, जिसे आधुनिक रूस की आधारशिला कहा जा सकता है. तब से, मास्को रूस के इतिहास में एक सैन्य राजधानी के रूप में उभरा है.

बाद में इवान तृतीय (Ivan III) ने रूसी भूमि के एकीकरण को पूरा किया और रूसी साम्राज्य को यूरोप में विस्तारित किया.

इसके बाद इवान चतुर्थ (Ivan IV) आया, जिसने सामंतों के खिलाफ सख्ती दिखाई और जो उसके खिलाफ थे वे भी मारे गए. इवान चतुर्थ के बाद रूस में अराजकता का माहौल था. उनका पुत्र निःसंतान ही मर गया और कई वर्षों तक रूस की सत्ता कई हाथों में चलती रहती है.

इसके बाद मिखाइल रोमानोव (Mikhail Romanov) को शासक बनाया गया. रोमानोव राजवंश ने अगले 300 वर्षों तक रूस पर शासन किया.

1613 में रोमानोव्स के शासक बनने के बाद सत्ता में स्थिरता थी, लेकिन पश्चिमी यूरोप में औद्योगिक क्रांति और वैज्ञानिक खोजों के कारण रूस अभी भी पिछड़ा हुआ था.

इसके बाद पीटर के शासनकाल के दौरान साम्राज्य में सुधार हुआ. पीटर ने भेस बदलकर और अपनी पहचान छुपाकर पश्चिमी यूरोप का दौरा किया और इस तरह यूरोप की प्रगति का अवलोकन किया था. कहा जाता है कि उन्होंने एक बार हॉलैंड में एक जहाज कंपनी में बढ़ई का काम भी किया था.

पश्चिमी यूरोप से लौटने के बाद पीटर ने रूस का आधुनिकीकरण भी शुरू किया. पीटर ने अपने साम्राज्य में कई उल्लेखनीय सुधार किए, जिनमें सैन्य सुधार, पोशाक सुधार और कैलेंडर सुधार शामिल हैं.

उन्होंने स्वीडन को हराकर बाल्टिक सागर के बंदरगाहों पर विजय प्राप्त की और इस तरह व्यापार के नए अवसर प्राप्त किए. साम्राज्य को बदहाली से उबारने के लिए उसने 1703 में साम्राज्य की नई राजधानी का निर्माण किया, जिसे आज सेंट पीटर्सबर्ग (St. Petersburg) कहा जाता है.

पीटर की मृत्यु के 40 साल बाद, कैथरीन (Catherine), जो जर्मन मूल की थी, सिंहासन पर बैठी थी. उसकी शादी पीटर के पोते से हुई थी.

कैथरीन ने रूसी साम्राज्य और इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा. उनके के समय के सेनाध्यक्ष अलेक्जेंडर सुवोरोव (Alexander Suvorov) ने एक भी लड़ाई नहीं हारने का रिकॉर्ड बनाया और नेपोलियन की फ्रांसीसी सेना के साथ मुठभेड़ के बाद 1799 में इटली लौटने में सक्षम भी रहे थे. 

लेकिन नेपोलियन ने 1812 में रूस पर फिर से आक्रमण किया और मास्को को घेर लिया और रूसी साम्राज्य पर आत्मसमर्पण करने के लिए दबाव डाला. लेकिन ग्रामीण गुरिल्ला युद्ध और अत्यधिक ठंड के कारण फ्रांसीसी सेना को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और अंततः नेपोलियन की हार हुई.

1905 में अपने पुनर्जागरण के बाद, महत्वाकांक्षी जापान ने रूस को एक युद्ध में हरा दिया. इससे रूस के लोगों के मन में शासक यानी ज़ार के प्रति आक्रोश पैदा हो गया.

1917 में यहां बोल्शेविक क्रांति (Bolshevik Revolution) हुई, जिसके कारण साम्यवादी शासन की स्थापना हुई. द्वितीय विश्व युद्ध के समय तक, रूसी साम्राज्य मध्य एशिया में फैल गया था.

जर्मनी को युद्ध में हराने के बाद, रूस रूसी सत्ता और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में तेजी से हावी हो गया. साम्यवादी नीति, कृषि और अंतरिक्ष और मशीनरी के क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व प्रगति के कारण, रूस दुनिया के तकनीकी और आर्थिक पटल पर एक प्रमुख शक्ति बन गया.

अमेरिका एक और प्रतिस्पर्धी शक्ति थी, जिसके कारण उनके बीच तकनीकी और हथियारों की होड़ मच गई. कई वर्षों के निहत्थे शीत युद्ध के बाद 1991 में सोवियत संघ का विघटन हुआ और रूस उसका उत्तराधिकारी देश बना.

तब से यह एक लोकतांत्रिक सरकार द्वारा शासित है और आर्थिक और राजनीतिक रूप से थोड़ा कम महत्वपूर्ण हो गया है.

प्रथम विश्व युद्ध के बाद रूस दुनिया का सबसे बड़ा कम्युनिस्ट देश बन गया और दूसरे विश्व युद्ध के बाद रूस एक सामाजिक और राजनीतिक शक्ति बन गया.

1991 में सोवियत संघ से अलग होने के बाद, रूस आज उसी शक्तिशाली स्थिति को हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहा है जो कभी शीत युद्ध के दौरान सोवियत संघ का था.

भारत रूस संबंध हिंदी में – India Russia relations in Hindi

वैश्विक स्तर पर रूस हमारे भारत का सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक और आर्थिक साझेदार देश है. रूस ने साहित्यिक, आर्थिक और कई अन्य क्षेत्रों में भी भारत को मजबूत करने में योगदान दिया है.

यहां तक ​​की शीत युद्ध के दौरान भी, भारत और सोवियत संघ के बीच सामरिक, सैन्य, आर्थिक और राजनयिक संबंध रहे हैं.

रूस के बारे में रोचक तथ्य हिंदी में – Interesting facts about Russia in Hindi

#1. क्षेत्रफल की दृष्टि से रूस विश्व का सबसे बड़ा देश (World’s largest country) है.

#2. रूस हमारी पृथ्वी के 1/7वें हिस्से को कवर करता है और सीमावर्ती देशों की संख्या भी पृथ्वी पर किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक है.

#3. रूस एक अंतरमहाद्वीपीय देश (Transcontinental country) है जो उत्तरी गोलार्ध के आधे हिस्से को कवर करता है और पूर्वी और उत्तरपूर्वी यूरोप और पूरे उत्तरी एशिया को कवर करता है.

#4. 18वीं शताब्दी में, रूस पृथ्वी के इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा साम्राज्य था, जो यूरोप में पोलैंड से लेकर उत्तरी अमेरिका में अलास्का तक के क्षेत्र तक फैला था.

#5. रूस का 77 फीसदी हिस्सा साइबेरिया (Siberia) है, जी हां, वही साइबेरिया जहां तापमान हमेशा माइनस में रहता है.

#6. साइबेरिया में टैगा वन (Taiga forest) जंगल दुनिया का सबसे बड़ा जंगल है, जो दुनिया की 25% वन भूमि को कवर करता है.

#7. वोदका (Vodka) शब्द रूसी में पानी के अनुवाद से आया है, दरअसल रूस में “वोद (Voda)” का मतलब पानी होता है.

#8. रूस में आज भी कई छिपे और गुप्त शहर (Secret cities) हैं. बताया जाता है कि रूस के भीतर कम से कम 15 ऐसे शहर हैं जिन्हें पूरी दुनिया से गुप्त रूप से छिपाकर रखा गया है.

#9. रूस का एक तिहाई हिस्सा पेड़ों से आच्छादित है और इसके जंगलों में दुनिया के 22% से अधिक पेड़ हैं.

#10. क्या आप जानते हैं कि रूस और जापान अभी भी द्वितीय विश्व युद्ध (World War II) लड़ रहे हैं? रूस और जापान में अभी तक शांति समझौता नहीं हुआ है जिसका कारण “कुरील द्वीप विवाद (Kuril Islands dispute)” है जो आज भी उनके बीच क्षेत्रीय विवाद का केंद्र है.

रूस के बारे में रोचक तथ्य हिंदी में – Russia ke bare mein rochak tathya

#11. रूस में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या ज्यादा है.

#12. सोवियत संघ (रूस) ने ही 4 अक्टूबर, 1957 को दुनिया के पहले कृत्रिम उपग्रह “स्पुतनिक (Sputnik)” के प्रक्षेपण के साथ “अंतरिक्ष युग” का आरंभ किया था. 

#13. 1698 में रूस के सम्राट पीटर द ग्रेट (Peter the Great) के शासन के दौरान, रूस में दाढ़ी बढ़ाने पर टैक्स लगता था.

#14. क्षेत्रफल की दृष्टि से रूस प्लूटो ग्रह से भी बड़ा है. प्लूटो ग्रह की सतह का क्षेत्रफल 16.7 मिलियन वर्ग किलोमीटर है जबकि रूस 17.1 मिलियन वर्ग किलोमीटर से थोड़ा ही कम है.

#15. 30 मार्च, 1867 को संयुक्त राज्य अमेरिका ने अलास्का (Alaska) को रूस से मात्र $7.2 मिलियन की कीमत पर खरीदा था. 

#16. 1908 में, इंपीरियल रूसी ओलंपिक टीम अपने खेलों के लिए 12 दिन देरी से पहुंची क्योंकि वे तब तक ग्रेगोरियन कैलेंडर का उपयोग नहीं कर रहे थे.

#17. Klyuchevskaya Sopka रूस में दुनिया का सबसे बड़ा सक्रिय ज्वालामुखी है जिसकी ऊंचाई 4,750 मीटर है.

#18. रूसी रसायनज्ञ, Dmitrii Mendeleev ने, पीरियाडिक टेबल (periodic table of elements) की खोज की थी, जिसका उपयोग पूरी दुनिया में किया जाता है.

#19. सऊदी अरब के बाद रूस दुनिया में तेल का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है, जो प्रतिदिन औसतन 9,900,000 बैरल कच्चे तेल का उत्पादन करता है.

#20. रूस दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसकी सीमा 12 विभिन्न समुद्रों को छूती है.

रूस के बारे में रोचक तथ्य हिंदी में – Amazing facts about Russia in Hindi

#21. सोवियत अंतरिक्ष यात्री Yuri Gagarin बाहरी अंतरिक्ष में यात्रा करने वाले पहले इंसान बने थे, जब उनके अंतरिक्ष यान Vostok ने 12 अप्रैल 1961 को पृथ्वी की कक्षा पूरी की.

#22. रूस की विस्तारवादी नीति को आगे बढ़ाते हुए, Thaddeus Bellingshausen और Mikhail Lazarev के नेतृत्व में एक रूसी अभियान ने 16 जनवरी, 1820 को अंटार्कटिका की खोज की.

#23. मास्को में मेट्रो सबवे ट्रेनें परिवहन की जीवन रेखा (Lifeline) हैं. यहां हर 90 सेकेंड में एक मेट्रो ट्रेन गुजरती है.

#24. रूस की राजधानी मॉस्को में अमीर लोग ट्रैफिक से बचने के लिए नकली एंबुलेंस (Fake ambulance) का इस्तेमाल करते हैं.

#25. एक तिहाई रूसियों का मानना है कि सूर्य पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाता है.

#26. आपको जानकर हैरानी होगी कि रूस में गंदी कार चलाना एक अपराध है, जिसके लिए यहां के लोग अपने वाहनों को धोने और साफ करने के बाद ही सवारी करते हैं, अगर चेकिंग के दौरान किसी पुलिसकर्मी को किसी वाहन की नंबर प्लेट या हेडलाइट गंदी लगती है, तो वह उस पर भारी जुर्माना लगा सकता है.

#27. रूस में 25 फीसदी लोगों की मौत 55 साल की उम्र से पहले ही हो जाती है और इसका एक बड़ा कारण वोडका का सेवन (Consumption of vodka) माना जाता है.

#28. रूस में हर साल करीब 5 लाख लोगों की मौत शराब के सेवन से होती है.

#29. रूस में बच्चों को यह बताना गैरकानूनी है कि समलैंगिक लोग भी इस दुनिया का हिस्सा हैं. सामाजिक भावनाओं और पारंपरिक सभ्यताओं को बचाने के लिए 11 जून 2013 को एक कानून बनाया गया था. इस कानून के अनुसार बच्चों को यह बताना कि समलैंगिक लोग भी इस दुनिया का हिस्सा हैं, इसे अपराध माना जाएगा, जिसके लिए रूस में कड़ी सजा का प्रावधान है.

#30. शायद आपको यकीन नहीं होगा लेकिन रूस में फूलों को शुभ संकेत नहीं माना जाता है. यहां फूल अंतिम संस्कार के प्रतीक हैं.

#31. रूस में, दाहिने हाथ की अनामिका पर शादी की अंगूठी पहनने की परंपरा है, लेकिन जर्मनी, भारत, स्पेन, यूक्रेन और पोलैंड सहित अन्य देशों में इसे बाएं हाथ की अनामिका पर पहनते हैं.

#32. सबसे प्रसिद्ध कंप्यूटर गेम “Tetris” 1985 में रूसी प्रोग्रामर Alexey Pajitnov द्वारा बनाया गया था. यह पहली बार सोवियत संघ में उपलब्ध था और 1986 के बाद पश्चिम में खेला गया था.

#33. Sex के लिए दी जाती है छुट्टी – सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन यह बिल्कुल सच है. रूस में हर साल 12 सितंबर को रूसी कामगारों को सेक्स करने के लिए एक दिन की छुट्टी दी जाती है और यदि दम्पति ठीक 9 महीने बाद 12 जून के दिन सफलतापूर्वक बच्चे को जन्म देते हैं, तो उन्हें इनाम के रूप में फ्रिज, कार और नकद पुरस्कार भी दिया जाता है. यह छुट्टी देश में जनसंख्या वृद्धि के लिए आयोजित की जाता है। इस दिन को Day of Conception या Procreation Day के रूप में जाना जाता है.

#34. घर वापस आना अपशकुन माना जाता है – रूस के लोग एक बार घर से निकलने के बाद तुरंत घर वापस आने से बचते हैं. घर से निकलते समय अगर वे कुछ भूल जाते हैं तो वे खुद घर नहीं जाते और उस वस्तु को किसी मित्र या रिश्तेदार से मंगवाते हैं, क्योंकि यहां के लोग घर वापस जाने की इस घटना को अशुभ मानते हैं.

# 35. दीवारों पर लटकाते है कंबल – रूस के लोग अपने घरों की दीवारों को कंबल से ढकते हैं. रूसी लोग दीवारों को कंबल से ढंक देते हैं क्योंकि सालों पहले यहां की दीवारें बहुत पतली हुआ करती थी, जिसके कारण यहां के लोग अपने पड़ोसियों की सारी बातें आसानी से सुन सकते थे और उसी प्रथा का पालन करते हुए और कमरे को ध्वनिरोधी (Soundproof) बनाने के लिए, आज भी यहां के लोग उनकी दीवारों को कंबल से ढक देते है.

संबंधित लेख पढ़ें:

सिंगापुर के बारे में रोचक और आश्चर्यजनक तथ्य हिंदी में – Interesting and amazing facts about Singapore in Hindi

कुवैत के बारे में (35) रोचक और आश्चर्यजनक तथ्य – Interesting and amazing facts about Kuwait

भूटान देश के बारे में रोचक तथ्य – Interesting facts about Bhutan

नेपाल देश के बारे में (30+) रोचक तथ्य – Interesting facts about Nepal

पाकिस्तान के बारे में (60+) रोचक तथ्य – Interesting facts about Pakistan