Police meaning in Hindi – पुलिस को हिंदी में क्या कहते हैं?

Police meaning in Hindi - पुलिस को हिंदी में क्या कहते हैं?

Police meaning in Hindi – पुलिस का नाम आते ही अच्छे-अच्छे चोर-बदमाशों के पसीने छूट जाते हैं। पुलिस एक सुरक्षा बल (Security force) होता है जिसका उपयोग किसी भी देश की आंतरिक नागरिक सुरक्षा के लिए उसी प्रकार किया जाता है जिस प्रकार सेना (Army) का उपयोग देश को बाहरी अनैतिक गतिविधियों से बचाने के लिए किया जाता है।

पुलिस विभाग (Police Department) जनता के जान-माल, सरकारी संपत्ति, देश में शांति और सुरक्षा के लिए जिम्मेदार एक सरकारी विभाग है और यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार है कि देश की जनता कानून का सक्ति से पालन करें। देश में अपराधों से निपटने में पुलिस अहम भूमिका निभाती है। 

इस संगठन से जुड़े पुरुषों और महिलाओं को पुलिस कहा जाता है। पुलिस विभाग में कौन सा अधिकारी किस पद पर है इसका पता उसकी वर्दी पर लगे स्टार से पता चल जाता है।

लेकिन दोस्तों क्या आप जानते हैं की पुलिस को हिंदी में क्या कहते हैं? अगर आप नहीं जानते हैं तो आज के इस लेख को पढ़कर आप जान पाएंगे कि पुलिस का हिंदी में क्या मतलब होता है (police ko hindi mein kya kehte hain), पुलिस किसे कहते हैं? और पुलिस का फुल फॉर्म (Police Full Form) क्या होता है?

Police को हिन्दी में क्या कहते हैं? Police meaning in Hindi

वर्तमान समय में हिंदी भाषा में कई अन्य भाषाओं के शब्दों का मिश्रण हो गया है, जिनका उच्चारण उसी तरह किया जाता है जैसे किसी विदेशी भाषा में किया जाता है। लेकिन जब हमसे पूछा जाता है कि फलां शब्द का हिंदी में क्या मतलब होता है, तो हम सोचने पर मजबूर हो जाते हैं।

आपको बता दें कि हिंदी में इन शब्दों का अर्थ अन्य कठिन परीक्षाओं जैसे आईएएस (IAS) इंटरव्यू आदि में भी पूछा जाता है। कई बार परीक्षार्थियों को हिंदी में उचित उत्तर न दे पाने के कारण असफलता का मुंह देखना पड़ता है। इसलिए आपके लिए ऐसे शब्दों का हिंदी में अर्थ जानना बहुत जरूरी है।

अंग्रेजी शब्द Police, “पुलिस” का सजातीय रूप अब आधिकारिक तौर पर हिंदी और दुनिया की अन्य भाषाओं में शामिल हो गया है, Police शब्द का इस्तेमाल आमतौर पर पुलिस शब्द के रूप में किया जाता है।

कई बार पुलिस के स्थान पर आरक्षी या आरक्षक सिपाही शब्द को भी प्रयोग में लिया जाता है। हालांकि यह शब्द हम कम ही सुनते मिलते हैं। आरक्षी शब्द संस्कृत का शब्द है जिसे हम पुलिस का पर्यायवाची भी मान सकते हैं।

हिंदी भाषा में पुलिस को राजकीय जनरक्षक (Rajkiya Jan Rakshak) भी कहा जाता है। हांलाकि, यह हिंदी शब्द भी हमें कम ही सुनने को मिलता है क्योंकि इसका प्रयोग बहुत ही कम जगहों पर किया जाता है। 

पुलिस शब्द राजकीय जनरक्षक बोलने की तुलना में आसान और छोटा है। इसलिए लोग राजकीय जनरक्षक बोलने के बजाय पुलिस बोलना अधिक पसंद करते हैं।

इसके अलावा, पुलिस के अन्य अर्थ भी हैं जो इस प्रकार हैं:

  • कोतवाल 
  • नगर-व्यवस्थापक
  • नगर-पाल
  • नगर-रक्षक
  • आरक्षी
  • आरक्षक सिपाही

POLICE का फुल फॉर्म क्या होता है? Police Full Form In Hindi & English

POLICE शब्द कुल 6 अक्षरों से मिलकर बना है, जिनमें से प्रत्येक अक्षर का अर्थ अलग-अलग है। P अक्षर का अर्थ है Protection, जिसे हिंदी में सुरक्षा के नाम से भी जाना जाता है, इसके बाद O आता है जिसका मतलब Of होता है, और L का अर्थ है Life, I का अर्थ है In, C का अर्थ है Civil और E का अर्थ है Established

इस तरह पुलिस का पूरा नाम Protection of life in civil establishment होता है, इसके अलावा और भी कई फुल फॉर्म हैं।

POLICE Full Form – Public Officer for legal investigations and criminal emergencies (पब्लिक ऑफिसर फॉर लीगल इंवेस्टीगेशंस एंड क्रिमिनल एमर्जेन्सीज़) होता है।

POLICE ka full form

  • P – Polite (सभ्य)
  • O – Obedient (आज्ञाकारी)
  • L – Literate (साक्षर,पढ़ा लिखा )
  • I – Intelligence (बुद्धिमान)
  • C – Clever (चतुर ,चालक)
  • E – Elite (श्रेष्ठ)

पुलिस से संबंधित कुछ अन्य घटक:

  • Police Station (पुलिस स्टेशन / थाना)
  • Police Officer (पुलिस अधिकारी)
  • Police Force (पुलिस बल)
  • Police Power (पुलिस शक्ति)
  • Police Court (पुलिस न्यायालय)
  • Police Commissioner (पुलिस आयुक्त)
  • Police  Service (पुलिस सेवा)
  • Police Authorities (पुलिस अधिकारी)

Traffic police का हिंदी अर्थ क्या है?

ट्रैफिक पुलिस का मतलब है यातायात पुलिस होता है जो एक सरकारी अधिकारी या कर्मचारी होता है वाहनों की गति पर नजर रखता है, उनके कागजात की जांच करता है।

Border police का हिंदी अर्थ क्या है?

Border police यानि सीमा पुलिस का अर्थ है वह पुलिस जो देश की सीमा पर सीमा की सुरक्षा के लिए नियुक्त की जाती है।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा शेयर की गई यह जानकारी पुलिस को हिंदी में क्या कहते हैं? (Police meaning in Hindi) पसंद आई होगी, इसे अपने दोस्तों के साथ आगे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें ताकि और लोग भी इसके बारे में अच्छे से जान सकें।

पुलिस विभाग सरकार के किस मंत्रालय के अंतर्गत आता है?

पुलिस विभाग राज्य सरकार के गृह विभाग के अंतर्गत आता है। पुलिस विभाग में विभिन्न पदों के अधिकारियों की नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा की जाती है।

————————–//

अन्य लेख पढ़ें: