पीठ दिखाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग (Peeth Dikhana Muhavara)

Peeth Dikhana Muhavare Ka Matlab

पीठ दिखाना का अर्थ – Peeth Dikhana Muhavare Ka Matlab

पीठ दिखाना मुहावरे का अर्थधोखा देना, किसी बात को नकारना
Peeth Dikhana

पीठ दिखाना मुहावरे का अर्थ

Peeth Dikhana Muhavre Ka Arth – पीठ दिखाना मुहावरे का अर्थ है धोखा देना, किसी बात को नकारना, बंधन / समस्या आदि से भाग जाना।

पीठ दिखाना मुहावरे का हिंदी में वाक्य प्रयोग

Peeth Dikhana Muhavre Ka Vakya Prayog

#1. वाक्य प्रयोग: समस्याओं को पीठ दिखाकर भागने से समस्याएं खत्म नहीं हो जाती जाती है, बल्कि उनका डटकर मुकाबला करना चाहिए।

#2. वाक्य प्रयोग: राहुल बातें तो बड़ी-बड़ी करता है लेकिन जब साफ-सफाई की बात आयी तो वह पीठ दिखाकर भाग गया।

#3. वाक्य प्रयोग: कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना भारतीय सेना को पीठ दिखाकर भाग गई थी।

#4. वाक्य प्रयोग: सुधा ने अपनी बचपन की सहेली से छोटी-सी बात पर लड़ने से पहले ही उसे पीठ दिखाकर भाग जाना उचित समझा।

#5. वाक्य प्रयोग: जब होटल में पार्टी का बिल चुकाने की बात आई तो सुहास के सभी दोस्त पीठ दिखाकर भाग गए।

मौखिक बातचीत में अक्सर मुहावरों का प्रयोग किया जाता है जो मानवीय भावनाओं को वास्तविक बनाते हैं। मुहावरों को स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है।

प्रत्येक पाठ्यक्रम में मुहावरों का अपना-अपना अनुभाग होता है, छोटी-बड़ी कक्षाओं में मुहावरों को पढ़ाया जाता है, याद कराया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसे मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

मुहावरा अधिक असामान्य अर्थ प्रकट करता है इसीलिए मुहावरे का अर्थ दोहरा लाभ प्राप्त करना है। एक शब्द के कई अलग-अलग मुहावरे हो सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि यहां दिए गए मुहावरे ही परीक्षा में पूछे जाएंगे।

मुहावरे सभी प्रकार की परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में मुहावरों की अपनी अहमियत होती है। पेपर चाहे हिंदी में हो या अंग्रेजी में, यहां तक कि संस्कृत में भी मुहावरे पूछे जाते हैं।

मुहावरों का अभ्यास करना कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। अगर इसे ध्यान से समझा जाए तो इसे याद रखने की जरूरत ही नहीं पड़ती। इसे समझ-समझ कर ही लिखा और बोलचाल में उपयोग किया जा सकता है।

😏😒 हिंदी भाषा के सभी मुहावरे (लोकोक्तियां) पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 😞😔

——————————//