ऊँट के मुँह में जीरा मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग (Oont Ke Munh Mein Jeera Muhavara)

Oont Ke Munh Mein Jeera Muhavare Ka Matlab

ऊँट के मुँह में जीरा का अर्थ – Oont Ke Munh Mein Jeera Muhavare Ka Matlab

ऊँट के मुँह में जीरा मुहावरे का अर्थकिसी चीज़ को बहुत कम मात्रा में देना, किसी चीज़ को आवश्यकता से कम प्राप्त करना, अधिक की आवश्यकता होना लेकिन वस्तु पर्याप्त नहीं होना, खुराक से कम भोजन प्राप्त करना।
Oont Ke Munh Mein Jeera

ऊँट के मुँह में जीरा मुहावरे का अर्थ

Oont Ke Munh Mein Jeera Muhavre Ka Arth – ऊँट के मुँह में जीरा मुहावरे का अर्थ है किसी चीज़ को बहुत कम मात्रा में देना, किसी चीज़ को आवश्यकता से कम प्राप्त करना, अधिक की आवश्यकता होना लेकिन वस्तु पर्याप्त नहीं होना, खुराक से कम भोजन प्राप्त करना।

ऊँट के मुँह में जीरा मुहावरे का हिंदी में वाक्य प्रयोग

Oont Ke Munh Mein Jeera Muhavre Ka Vakya Prayog

#1. वाक्य प्रयोग: अकाल के बाद किसानों को दोबारा खेती शुरू करने के लिए एक लाख के मुआवज़े की ज़रूरत थी, लेकिन सरकार ने केवल दो हज़ार का प्रस्ताव दिया, यह तो ऊंट के मुंह में जीरा देने के समान है।

#2. वाक्य प्रयोग: भाई ने नया फोन खरीदने के लिए पिताजी से 20,000 रुपये की मांग की, लेकिन पिताजी ने उसे केवल 5,000 रुपये दिए, इसे कहते हैं ऊंट के मुंह में जीरा देना।

#3. वाक्य प्रयोग: दिल्ली जैसे महंगे शहर में भारी मजदूरी करते हुए आशुतोष मात्र 2,000 कमाते हैं, यह ऊंट के मुंह में जीरा है।

#4. वाक्य प्रयोग: बजरंग एक प्रसिद्ध पहलवान हैं जिनकी खुराक प्रतिदिन बीस रोटियों की है, लेकिन कुश्ती से पहले उन्हें केवल 100 ग्राम बादाम खिलाए जाते थे, यह ऊंट के मुंह में जीरा के समान है।

#5. वाक्य प्रयोग: 20 साल के जवान रोहन को अगर आप दो रोटी देंगे तो वह भूखा ही रहेगा, यह तो ऊंट के मुंह में जीरा के समान है।

मौखिक बातचीत में अक्सर मुहावरों का प्रयोग किया जाता है जो मानवीय भावनाओं को वास्तविक बनाते हैं। मुहावरों को स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है।

प्रत्येक पाठ्यक्रम में मुहावरों का अपना-अपना अनुभाग होता है, छोटी-बड़ी कक्षाओं में मुहावरों को पढ़ाया जाता है, याद कराया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसे मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

मुहावरा अधिक असामान्य अर्थ प्रकट करता है इसीलिए मुहावरे का अर्थ दोहरा लाभ प्राप्त करना है। एक शब्द के कई अलग-अलग मुहावरे हो सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि यहां दिए गए मुहावरे ही परीक्षा में पूछे जाएंगे।

मुहावरे सभी प्रकार की परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में मुहावरों की अपनी अहमियत होती है। पेपर चाहे हिंदी में हो या अंग्रेजी में, यहां तक कि संस्कृत में भी मुहावरे पूछे जाते हैं।

मुहावरों का अभ्यास करना कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। अगर इसे ध्यान से समझा जाए तो इसे याद रखने की जरूरत ही नहीं पड़ती। इसे समझ-समझ कर ही लिखा और बोलचाल में उपयोग किया जा सकता है।

😏😒 हिंदी भाषा के सभी मुहावरे (लोकोक्तियां) पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 😞😔

——————————//