दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाएं कौन सी हैं? (What are the most spoken languages in the world)

Most spoken languages in the world

भाषा हमारे विचारों, भावना या भावनाओं को व्यक्त करने के लिए संचार का एक साधन है. शब्दों के अलावा संकेत और शारीरिक हाव-भाव से भी एक दूसरे से संवाद साधना मुमकिन है. लेकिन अगर बात करे शाब्दिक भाषा की तो शोधकर्ताओं के लिए ये बात आज भी अज्ञात हैं कि इन कई भाषाओं का आविष्कार कब और कैसे हुआ, भाषाओं की उत्पत्ति आज भी एक रहस्य बनी हुई है. Ethnologue संस्था के अनुसार वर्तमान समय में दुनिया भर में कुल 7,111 भाषाएं बोली जाती हैं, जिसमे से लगभग 40% भाषाएं जिन्हें बोलने वाले 1,000 से कम लोग शेष हैं, अब लुप्त होने की कगार पर हैं. अकेले भारत में 454 भाषाएँ बोली जाती हैं, जिसमे हिंदी और अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त हैं, इसके अलावा भारत में 22 अन्य आधिकारिक भाषाएँ भी है, जो की अलग अलग राज्यों की प्रादेशिक भाषाएं है. 

दुनिया भर में सर्वाधिक 23 भाषाएं बोली जाती है, सबसे ज्यादा बोली जाने वाली 10 भाषाएं इस प्रकार है:-

1. मंदारिन चीनी (Mandarin Chinese) – 1.3 अरब
मंदारिन भाषा लिखने के लिए चीनी अक्षरों का उपयोग किया जाता है जिसे “हान वर्ण” भी कहा जाता है, यह एक प्राचीन सचित्र लिपी है जहां प्रत्येक चित्र एक अलग शब्द का प्रतिनिधित्व करता है. मंदारिन भाषा के दो मुख्य प्रकार हैं – “पारंपरिक” (traditional) जो, ताइवान, हांगकांग और मकाऊ में बोली जाती हैं, और “सरलीकृत” (simplified) जो, चीन, सिंगापुर और मलेशिया में बोली जाती हैं. चीनी भाषा में लिखा अख़बार पढ़ने के लिए आपको कम से कम 2,000-3,000 चीनी शब्दों (चित्रों) को सीखना आवश्यक है. एक शिक्षित चीनी व्यक्ति को लगभग 8,000 शब्दों का ज्ञान होता है. 

2. स्पेनिश (Spanish) – 48 करोड़
दुनिया भर में स्पेनिश भाषा बोलने वालो की संख्या 48 करोड़ है, जिसमें से एक चौथाई स्पेनिश बोलने वाले मेक्सिको में रहते हैं. स्पेनिश बोलने वाले अन्य महत्वपूर्ण बहुसंख्यिक देशों में कोलंबिया (4.1 करोड़), अर्जेंटीना (3.88 करोड़), स्पेन (3.84 करोड़), अमेरिका (3.42 करोड़) और वेनेजुएला (2.63 करोड़) शामिल हैं. स्पेनिश स्पेन (Spain), इक्वेटोरियल गिनी (Equatorial Guinea) और अमेरिका समेत 19 देशों की आधिकारिक या राष्ट्रीय भाषा है, यह अमेरिका की छह आधिकारिक भाषाओं में से एक है. 

3. अंग्रेजी (English ) – 37.9 करोड़
Ethnologue संस्था के अनुसार दुनिया भर में अंग्रेजी भाषा बोलने वालो की संख्या 37.9 करोड़ है, इसमें सर्वाधिक अमेरिका में 22.5 करोड़, यूनाइटेड किंगडम में 5.5 करोड़, कनाडा में 1.9 करोड़, ऑस्ट्रेलिया में 1.5 करोड़ और न्यूजीलैंड में लगभग 40 लाख है. इसके साथ अंग्रेजी दुनिया की सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषाओं में से एक है. 17 वीं शताब्दी से ब्रिटिश साम्राज्य और अमेरिका के विश्वव्यापी प्रभाव से अंग्रेजी का दुनिया भर में प्रसार हुआ है. अंग्रेजी को दुनिया भर में 101 विभिन्न देशों और क्षेत्रों में मातृभाषा का दर्जा प्राप्त है, जिनमें से 94 देशों में इसे आधिकारिक भाषा में वर्गीकृत किया जाता है. इसके अलावा, सहायक या विदेशी भाषा (second language) के रूप में अंग्रेजी का उपयोग करने वाले लोगों की संख्या को शामिल किया जाए, तो दुनिया में अंग्रेजी बोलने वालों की संख्या आसानी से एक अरब से अधिक हो जाएगी. 

4. हिंदी (Hindi) – 34.1 करोड़
भारत में 23 आधिकारिक भाषाएं हैं, हिंदी यहां की राजभाषा हैं, और भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है. हिंदी मुख्य रूप से उत्तरी भारत, नेपाल और पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में बोली जाती है. दक्षिण अफ्रीका, मॉरीशस, बांग्लादेश, यमन और युगांडा में भी हिंदी बोलने वाले समुदाय पाए जाते हैं. फरवरी 2019 में अबू धाबी में हिन्दी को न्यायालय की तीसरी भाषा के रूप में मान्यता मिली.

5. अरबी (Arabic) –  31.5 करोड़
अरबी भाषा दुनिया के 26 देशों की आधिकारिक भाषा है. अरबी सबसे ज्यादा मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में बोली जाती है. “शास्त्रीय अरबी” से आज कि आधुनिक अरबी बोली भाषा काफी बदल गई है, अपनी स्थानीय बोलियों के साथ-साथ, कई अरब लोग “आधुनिक अरबी” भी बोलते हैं, जो कि एक शैक्षणिक बोली भाषा है और शास्त्रीय अरबी पर आधारित है. 

6. बंगाली (Bengali) – 22.8 करोड़
बंगाली भाषा ज्यादातर दक्षिण एशिया में बोली जाती है. हिंदी के बाद, बंगाली भारत की दूसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, भारत में 9.72 करोड़ लोग यानी कुल आबादी के 8.03 प्रतिशत लोग बंगाली भाषिक है, मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा राज्यों में बंगाली बोली जाती है. लेकिन दुनिया में सबसे ज्यादा बंगाली बांग्लादेश में बोली जाती है, यहां बंगाली भाषिकों की संख्या 10 करोड़ से भी ज्यादा है. 

7. पुर्तगाली (Portuguese) – 22.0 करोड़
पुर्तगाली भाषा लैटिन भाषा से विकसित हुई है और आज के आधुनिक स्पेनिश भाषा से काफी मेल खाती है. पुर्तगाली भाषा बोलने वाले व्यक्ति को लुसोफोन (Lusophone) कहा जाता है. पुर्तगाली बोलने वालों की सबसे ज्यादा आबादी ब्राजील में पायी जाती है जो की दुनिया के बाकी हिस्सों में पुर्तगाली बोलने वालों की संख्या से दोगुनी है. पुर्तगाली साम्राज्य कभी दक्षिण अमेरिका से अफ्रीका तक और भारत और दक्षिण पूर्व एशिया तक फैला हुआ था. आज, पुर्तगाली नौ देशों की आधिकारिक भाषा है.

8. रूसी (Russian) – 15.3 करोड़
लगभग 15.3 करोड़ रूसी वक्ताओं के साथ, रूसी दुनिया में आठवीं सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है. अचूक व्याकरण और स्लाव लिपि के लिए रूसी भाषा दुनिया भर में प्रसिद्ध है, यह संयुक्त राष्ट्र में बोली जाने वाली छह भाषाओं में से एक है. स्लाव भाषाओं में सबसे बड़ी, रूसी चार देशों रूस, बेलारूस, कजाकिस्तान और किर्गिस्तान की आधिकारिक भाषा है.

9. जापानी (Japanese) – 12.8 करोड़
जापान के संपूर्ण 12.8 करोड़ लोगों की भाषा जापानी है, जो की जपान की राष्ट्रीय भाषा है. जापानी एक पूर्व एशियाई भाषा है, जो दुनिया में नौवीं सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है. जापान के बाहर सबसे ज्यादा जापानी बोलने वालों की संख्या अमेरिका, फिलीपींस और ब्राजील में है. जापानी एकमात्र ऐसी प्रमुख भाषा है जिसके उत्पत्ति-संबंधी का कोई ठोस प्रमाण ज्ञात नहीं है. 

10. लाहंदा (Western Punjabi) – 11.8 करोड़
लाहंदा एक सामूहिक नाम है जो पंजाबी संबंधित भाषाओं और बोलियों के समूह को दिया जाता है जो मुख्य रूप से पाकिस्तान में बोली जाती हैं. इस भाषा को बोलने वाले ज्यादातर लोग पाकिस्तान और भारत के पंजाब प्रांत में रहते हैं. हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में भी यह व्यापक रूप से बोली जाती है.

अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी करे, हमारे अगले Post प्राप्त करने के लिए हमें करे और हमारा Facebook page करे, अपने सुझाव हमें Comments के माध्यम से दे.