मन मारकर रह जाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग (Man Markar Rah Jana Muhavara)

Man Markar Rah Jana Muhavare Ka Matlab

मन मारकर रह जाना का अर्थ – Man Markar Rah Jana Muhavare Ka Matlab

मन मारकर रह जाना मुहावरे का अर्थअपनी इच्छाओं और आकांक्षाओं को ख़त्म कर लेना, बिना इच्छा के कोई कार्य को करना
Man Markar Rah Jana

मन मारकर रह जाना मुहावरे का अर्थ

Man Markar Rah Jana Muhavre Ka Arth – मन मारकर रह जाना मुहावरे का अर्थ है अपनी इच्छाओं और आकांक्षाओं को ख़त्म कर लेना, बिना इच्छा के कोई कार्य को करना।

मन मारकर रह जाना मुहावरे का हिंदी में वाक्य प्रयोग

Man Markar Rah Jana Muhavre Ka Vakya Prayog

#1. वाक्य प्रयोग: राकेश को अपने जन्मदिन पर एक स्पोर्ट्स बाइक खरीदने की बहुत इच्छा थी लेकिन वह पर्याप्त पैसे नहीं बचा सका इसलिए उसे अपना मन मारकर रहना पड़ा।

#2. वाक्य प्रयोग: गुड्डु को मेले में जाने की बहुत इच्छा थी, लेकिन सबने उसे मना कर दिया, अब वह बेचारा मन मारकर बैठा है।

#3. वाक्य प्रयोग: मैं किसी बड़े शहर में जाकर बसना चाहता था लेकिन मेरी नौकरी एक छोटे से गाँव में है और यह सपना पूरा नहीं हो सका और मुझे मन मारकर वापस आना पड़ा।

#4. वाक्य प्रयोग: गौतम क्रिकेटर बनना चाहता था लेकिन घर की ज़िम्मेदारियों के कारण वह आगे नहीं बढ़ सका और उसे मन मारकर जीने पर मजबूर होना पड़ा।

#5. वाक्य प्रयोग: सरपंच के चुनाव में जसवन्त को जीत न मिल पाने के कारण वह बेचारा मन मारकर जीने को मजबूर हो गया।

मौखिक बातचीत में अक्सर मुहावरों का प्रयोग किया जाता है जो मानवीय भावनाओं को वास्तविक बनाते हैं। मुहावरों को स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है।

प्रत्येक पाठ्यक्रम में मुहावरों का अपना-अपना अनुभाग होता है, छोटी-बड़ी कक्षाओं में मुहावरों को पढ़ाया जाता है, याद कराया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसे मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

मुहावरा अधिक असामान्य अर्थ प्रकट करता है इसीलिए मुहावरे का अर्थ दोहरा लाभ प्राप्त करना है। एक शब्द के कई अलग-अलग मुहावरे हो सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि यहां दिए गए मुहावरे ही परीक्षा में पूछे जाएंगे।

मुहावरे सभी प्रकार की परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में मुहावरों की अपनी अहमियत होती है। पेपर चाहे हिंदी में हो या अंग्रेजी में, यहां तक कि संस्कृत में भी मुहावरे पूछे जाते हैं।

मुहावरों का अभ्यास करना कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। अगर इसे ध्यान से समझा जाए तो इसे याद रखने की जरूरत ही नहीं पड़ती। इसे समझ-समझ कर ही लिखा और बोलचाल में उपयोग किया जा सकता है।

😏😒 हिंदी भाषा के सभी मुहावरे (लोकोक्तियां) पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 😞😔

——————————//