Legend meaning in Hindi – लीजेंड का हिंदी में क्या मतलब होता है?

legend meaning in hindi with example

Legend meaning in Hindi / Legend का क्या अर्थ होता है? – दोस्तों आपने “लीजेंड (Legend)” शब्द अक्सर कहानियों में, फिल्मों में या कहीं और सुना होगा। या इस शब्द को आपने कभी-कभी न्यूज चैनलों और अखबारों में भी मोटे अक्षरों में देखा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शब्द का प्रयोग किस अर्थ में किया जाता है? और हिंदी में इसका क्या मतलब होता है?

यदि आप यह नहीं जानते हैं कि लेजेंड का अर्थ क्या होता है और लेजेंड को हिंदी में क्या कहते हैं (Legend meaning in Hindi), तो यह लेख विशेष रूप से आपके लिए लिखा गया है। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि लीजेंड (Legend) का हिंदी में अर्थ क्या होता है।

आपने कुछ ऐसे वाक्यों को तो जरूर सुना या पढ़ा होगा जैसे, I am legend, Legend never die, RIP legend, आदि। लेकिन क्या आपने कभी इन वाक्यों का मतलब जानने की कोशिश की है? अगर नहीं तो आज आप इन वाक्यों का मतलब भी जानेंगे और इसके साथ ही हम लीजेंड (Legend) के और भी उदाहरण आपके सामने पेश करेंगे जिन्हें समझना आपके लिए आसान होगा।

तो चलिए बिना समय गवाए इस लेख की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि Legend meaning in Hindi, लीजेंड का हिंदी अर्थ क्या होता है।

Legend meaning in Hindi – लीजेंड का मतलब क्या होता है हिंदी में

Legend (लेजेंड) अंग्रेजी भाषा का शब्द है और इसका प्रयोग ऐसे व्यक्ति के लिए किया जाता है जो किसी एक क्षेत्र में बहुत कुशल या उत्कृष्ट हो। यदि कोई व्यक्ति है जो अपने क्षेत्र में बहुत अच्छा कर रहा है और अपने काम के लिए बहुत प्रसिद्ध है, मतलब बहुत लोकप्रिय है, तो आप उसे लीजेंड कह सकते हैं।

लीजेंड किसी भी क्षेत्र से हो सकते हैं, चाहे वह क्रिकेट हो, फुटबॉल हो, कोई अन्य खेल हो, फिल्म उद्योग हो, राजनीति हो, पढ़ाई हो, व्यवसाय हो या जो कोई भी क्षेत्र हो। यदि कोई व्यक्ति अपने क्षेत्र का माहिर है, अर्थात वह महान और प्रसिद्ध है, तो आप उसे एक लीजेंड के रूप में संबोधित कर सकते हैं।

उदाहरण के लिए जैसे हम सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को क्रिकेट का भगवान कहते हैं, वैसे ही आप उन्हें क्रिकेट का लीजेंड यानि Legend of Cricket भी कह सकते हैं। इसी तरह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी पिछले कई दशकों से फिल्मों में काम कर रहे हैं और उन्होंने अपने अभिनय से काफी नाम भी कमाया है और वह काफी लोकप्रिय भी हैं, इसलिए अमिताभ बच्चन भी फिल्मी दुनिया के लीजेंड, Legend of Acting या Legend of Bollywood हैं।

अगर उद्योग क्षेत्र की बात करें तो आपने रतन टाटा (Ratan Tata) का नाम जरूर सुना होगा, तो आप रतन टाटा को लीजेंड भी कह सकते हैं क्योंकि उन्होंने भी उद्योग क्षेत्र में काफी महारत हासिल की है। 

भारत की एक और प्रसिद्ध शख्सियत लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने अपनी गायकी के दम पर एक कीर्तिमान बनाने में कामयाबी हासिल की, इसीलिए उन्हें भी एक Legend कहा जाएगा। इसी तरह हॉलीवुड के महान Legend डांसर माइकल जैक्सन (Michael Jackson) भी डांसिंग में कीर्तिमान स्थापित करने वाले दिग्गज हैं।

इसके अतिरिक्त कोई भी ऐसी कहानी जो काफी समय से प्रसिद्ध है तो ऐसी कहानी को हम लीजेंड कथा (Legend story) भी कह सकते हैं। तो अब आप इन उदाहरणों से समझ रहे होंगे कि लीजेंड का क्या मतलब होता है।

लेजेंड शब्द का प्रयोग मनोरंजन, खेल, राजनीति के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में किसी व्यक्ति की सफलता को इंगित करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

अब से यदि आप कभी Legend शब्द सुनते हैं या कोई किसी को Legend कहता है, तो इसका अर्थ है कि जिस व्यक्ति को Legend कहा जा रहा है, उसने अपने क्षेत्र में कुछ अद्वितीय कारनामा किया है, अर्थात कुछ प्रसिद्धि प्राप्त की है।

कई बार ऐसा होता है कि कोई इंसान किसी मुश्किल काम को कोई जुगाड़ लगाकर आसान कर देता है तो ऐसे में भी आप उसे लेजेंड कह सकते हैं और सच तो यह है कि ज्यादातर ऐसे मामलों में ही लेजेंड शब्द का इस्तेमाल होता है और आपके मुंह से अपने आप निकल जाता है की यार तू तो Legend है।

तो दोस्तों उम्मीद है कि अब आपको पूरी जानकारी मिल गई होगी कि Legend meaning in Hindi क्या होता है। अब हम आपको बताते हैं कि लेजेंड को हिंदी में क्या कहते हैं मतलब लीजेंड का हिंदी अनुवाद क्या होता है।

Legend को हिंदी में क्या कहते हैं? Legend meaning in Hindi

Legend (लेजेंड) शब्द के हिंदी में कई अर्थ होते हैं। नीचे हमने आपको ऐसे ही कुछ हिंदी शब्द बताए हैं।

  • प्रसिद्ध व्यक्ति
  • ख्याति प्राप्त व्यक्ति
  • आलेख
  • अपूर्ब कहानी
  • पौराणिक कथा
  • दंतकथा
  • दिग्गज
  • दिव्य चरित

दिग्गज शब्द के अलावा आपने शायद ही किसी और शब्द के बारे में सुना होगा या किसी को इनके बारे में बात करते हुए सुना होगा। Legend शब्द का प्रयोग ज्यादातर अंग्रेजी में ही होता है और लोग इसका उच्चारण लेजेंड करते हैं और इसके हिंदी शब्द की बात करें तो इसका प्रयोग कम ही होता है। इनमें से एक “दिग्गज” शब्द बहुत प्रचलित है और लोग इसे किसी बड़ी हस्ती के लिए ही इस्तेमाल करते हैं।

नीचे हमने आपको लेजेंड के कुछ उदाहरण दिए हैं जिससे आप जान सकते हैं कि Legend शब्द का वाक्य में प्रयोग कैसे किया जाता है।

Legend शब्द के उदाहरण:

  • अमिताभ बच्चन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के Legend हैं।
  • सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के Legend हैं।
  • कपिल शर्मा कॉमेडी के Legend हैं।
  • मुकेश अंबानी एक दिग्गज बिजनेसमैन हैं।

तो इस तरह से आप किसी ऐसे व्यक्ति को लेजेंड (Legend) कह सकते हैं जिसने अपने क्षेत्र में काफी सफलता हासिल की हो और काफी प्रसिद्ध भी हो। ऐसे व्यक्ति को भी आप लीजेंड कह सकते हैं जिसने आपका बहुत भला किया हो, जिसने आपकी सहायता की हो, क्योंकि वह व्यक्ति आपके लिए लीजेंड ही है भले ही अन्य लोग उसे इस प्रकार न जानते हों।

तो चलिए अब हम आपको कुछ ऐसे वाक्यों के बारे में बताते हैं जो आपने अक्सर कहीं न कहीं सुने या पढ़े होंगे।

I am legend Meaning in Hindi:- 

हम ऐसा तब कहते हैं जब हम दूसरों को बताना चाहते हैं कि मैं एक Legend हूं, जिसका अर्थ है कि मैंने इस क्षेत्र में कुछ अनूठा काम किया है।

He is a legend meaning in Hindi:-

जब कोई कहता है कि He is legend, तो वह कहना चाहता है कि वह व्यक्ति प्रसिद्ध व्यक्ति है और उसने अपने क्षेत्र में प्रसिद्धि भी हासिल की है।

RIP Legend meaning in Hindi:-

सबसे पहले आपको बता दें कि RIP का मतलब Rest in Peace होता है। जब किसी ख्याति प्राप्त व्यक्ति की मृत्यु होती है तो लोग RIP Legend कहकर अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं और सोशल मीडिया पर इस तरह के संदेश पोस्ट करते हैं और अपना दुख व्यक्त करते हैं। 

इस तरह का ट्रेंड आपने अक्सर Twitter पर देखा होगा। जब कोई बड़ा सुपरस्टार, खिलाड़ी या कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति मर जाता है, तो लोग Social Media उस व्यक्ति के नाम के साथ RIP Legend पोस्ट करते हैं।

इससे आप यह भी समझ सकते हैं कि जिस शख्स की मौत हुई है उसने अपने क्षेत्र में काफी नाम कमाया है और लोगों के दिलों पर ऐसा राज किया है कि लोग उसे लेजेंड मानते थे।

इसी तरह जब किसी क्षेत्र के बहुत लोकप्रिय और प्रसिद्ध व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो लोग RIP Legend कहकर अपना दुख व्यक्त करते हैं। तो अब आप जान गए होंगे कि RIP Legend का मतलब क्या होता है।

Legends never die meaning in Hindi:-

जब आप इस वाक्य को सुनते या पढ़ते हैं तो आप समझ सकते हैं कि इसके पीछे की भावना यह है कि Legend कभी मरते नहीं हैं, वे अमर रहते हैं। इसका मतलब है कि उन्होंने अपने जीवन में कुछ ऐसा काम किया है या इतना बड़ा नाम हासिल किया है कि लोग उन्हें हमेशा याद रखेंगे और इस तरह वह लोगों की यादों में जिंदा रहेंगे।

जब कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति, समाज या देश आदि के लिए कोई अच्छा कार्य करता है तो उसके सम्मान में Legends never die का भाव प्रकट किया जाता है।

Ultra legend meaning in Hindi:-

इस वाक्य में Ultra का मतलब हिंदी में “अत्यंत” और Legend का मतलब “दिग्गज” होता है। ऐसे शब्दों का प्रयोग हम तब करते हैं जब कोई व्यक्ति अपने क्षेत्र में बड़ा नाम बना लेता है, बहुत प्रसिद्धि प्राप्त कर लेता है। जब हमें यह अहसास हो जाए कि उनके जैसा कोई दूसरा व्यक्ति नहीं कर सकता है तो आप ऐसे व्यक्ति को अल्ट्रा लेजेंड (Ultra Legend) कह कर संबोधित कर सकते हैं।

तो इस प्रकार आप लेजेंड शब्द के आगे अलग-अलग शब्द लगाकर उसका विस्तार कर सकते हैं और अपने हिसाब से ऐसे वाक्य भी बना सकते हैं। गुणों से भरे किसी भी व्यक्ति को आप Legend कह सकते हैं अर्थात यदि आपको लगे कि उसने कुछ बड़ा किया है तो आप उसे Legend मान सकते हैं।

हमारे लिए हमारे माता-पिता भी Legend हैं क्योंकि उनका त्याग ही उन्हें इस काबिल बनाता है। इतना ही नहीं आपके परिवार के दूसरे लोग, हमारे दोस्त भी आपके लिए लीजेंड साबित हो सकते हैं।

निष्कर्ष:

हम आशा करते हैं कि Legend का मतलब क्या होता है (Legend meaning in Hindi), Legend का अर्थ क्या होता है, इसके बारे में विस्तार से लिखा गया यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको Legend के बारे में सब जानकारी मिल चुकी होगी।

यहां हमने आपको I am legend in Hindi, He is legend in Hindi, RIP legend meaning in Hindi, Ultra legend meaning in Hindi, आदि के बारे में भी जानकारी दी है।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी पता चल सके कि लेजेंड किसे कहते हैं।

———————————————//

अन्य लेख पढ़ें: