अकबर-बीरबल की कहानी: कुएँ का पानी बना समस्या

Akbar Birbal Short Moral Stories In Hindi

कुएँ का पानी बना समस्या (अकबर बीरबल की कहानी) – Kuye Ka Pani Bana Samasya | Akbar-Birbal Story In Hindi

बहुत पुरानी बात है कि बादशाह अकबर के राज्य में एक किसान था, उस किसान ने एक व्यापारी से अपने खेत के पास एक कुआं खरीदा था।

एक दिन किसान ने अपने खेत की सिंचाई के लिए उस कुएं से पानी लेना चाहा तो व्यापारी ने उसे पानी लेने से मना कर दिया।

जब उस किसान ने कहा “मैंने यह कुआं आपसे खरीदा है तो मैं इस कुएं के पानी का उपयोग क्यों नहीं कर सकता?”

इस बात पर व्यापारी ने कहा, “मैंने तुम्हें केवल कुँआ ही बेचा है, कुँए का पानी नहीं। इसलिए आप इस कुएं के पानी का उपयोग नहीं कर सकते हैं।”

यह सुनकर गरीब किसान बहुत दुखी हुआ और वह समझ गया कि उसके साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है। अब किसान अपनी समस्या को लेकर बादशाह अकबर के दरबार में पहुंचा।

दरबार में किसान ने अपनी सारी समस्या बादशाह अकबर को बताई।

बादशाह ने उस किसान की सारी बातें ध्यान से सुनीं और इस समस्या के समाधान की जिम्मेदारी बीरबल को सौंप दी।

बीरबल ने पहले पूरी समस्या समझी और बाद में बीरबल ने किसान से कहा, “जिस व्यापारी से तुमने कुआं खरीदा है, उसे कल दरबार में बुलाना।”

दूसरे दिन व्यापारी और किसान दोनों बादशाह अकबर के दरबार में उपस्थित हुए।

बीरबल ने व्यापारी से पूछा, “तुमने किसान को कुएँ से पानी क्यों नहीं लेने दिया।”

व्यापारी ने कहा, “मैंने इस किसान को केवल कुआं बेचा था, कुएं का पानी नहीं, इसलिए मैं इसे पानी नहीं दूंगा।”

बीरबल ने कहा “ठीक है! तुमने सिर्फ़ कुआँ बेचा है, तो यह किसान कुँए का मालिक हो गया। तुमने पानी नहीं बेचा हैं, इसलिए पानी के तुम मालिक हो गए, फिर तुमने इस किसान के कुएं में पानी क्यों रखा है।”

बीरबल ने आगे कहा की “आपको इसके लिए दो उपाय दिए जाते हैं, या तो आप कुएं से सारा पानी निकाल दें या फिर आप कुएं में रखे पानी का किराया दें।”

यह सुनकर व्यापारी सन्न रह गया। वह समझ गया कि बीरबल समझ गया है कि मैंने उस किसान के साथ क्या धोखा किया है।

व्यापारी ने तुरंत बीरबल से माफी मांगी और कुएं का पानी किसान को सौंप दिया।

इस तरह बादशाह अकबर के दरबार के सभी दरबारी और किसान बीरबल की चतुराई को देखकर बहुत खुश हुए और किसान ने बीरबल का शुक्रिया अदा किया।

इस कहानी से हमें क्या सीख मिलती हैं?

हमें कभी किसी को धोखा नहीं देना चाहिए, गलत कर्मों का फल हमेशा गलत ही होता है।

😂 अकबर और बीरबल की सभी मज़ेदार कहानियाँ पढ़ें 🤣

—————————————//