दुनिया भर में कुओं का आकार गोल क्यों होता है? Why are wells all over the world round in shape?

दुनिया भर में कुओं का आकार गोल क्यों होता है? Kua gol kyu hota hai? Kua ka akar gol kyu hota hai?

Why are wells shape is round in Hindi – जब भी आप अपने पुश्तैनी गांव या किसी छोटे गांव या कस्बे में गए हैं, तो क्या आपने वहां कोई कुआं देखा है? और हो सकता है कि आपने अपने हाथों से कुएं से पानी भी निकाला हो.

अगर आपने आंखों देखा कुआं नहीं देखा है तो कोई बात नहीं है, उम्मीद है की कम से कम आपने किसी फिल्म में तो कुआं जरूर देखा ही होगा.

लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि सभी कुओं का आकार गोल ही होता है. क्या आपने कभी सोचा है कि कुएं का आकार (Shape of well) गोल क्यों होता है? आखिर कुआं चौकोर, त्रिभुज या षट्भुज के आकार में क्यों नहीं बना होता है?

भारत में ही नहीं, आप दुनिया के किसी भी कोने में जाएं, आपको कुएं का गोल आकार ही दिखाई देगा. आपने शायद ही कभी किसी वर्गाकार कुएं या किसी अन्य आकार का कुआं देखा होगा लेकिन अधिकांश कुएं आकार में गोल होते हैं.

आखिर इसके पीछे क्या खासियत है कि कुएं का आक सभी जगह  गोल ही होता है.

कुओं का आकार गोल क्यों होता है जानिए हिंदी में – अगर आप इसके बारे में नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल में इसके पीछे का कारण और इसी सन्दर्भ में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं.

कुएं का आकार सिर्फ दिखावे के लिए गोल नहीं है बल्कि इसके पीछे एक विज्ञान भी है. दरअसल, वैज्ञानिक कारणों (Scientific reasons) से कुएं को गोलाकार बनाया गया है और इसके कई फायदे भी हैं.

गोलाकार कुएं अन्य कुओं की तुलना में बहुत अधिक मजबूत होते हैं – Spherical wells are much stronger than other wells

पहली बात यह है कि गोल कुएं का कोई कोना (Corner) नहीं होता है, इसलिए कुएं के चारों ओर पानी का दबाव समान होता है. वहीं अगर कुआं चौकोर आकार का हो, तो उसके चारों कोनों पर अधिकतम दबाव पड़ता है.

इसी वजह से ऐसा कुआं लंबे समय तक बना नहीं रह पाएगा और साथ ही इसके धसने का खतरा भी काफी हद तक बना रहता है. ऐसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए कुएं को लंबे समय तक बने रहने के लिए गोलाकार बनाया जाता है.

मिट्टी धसती नहीं है – Soil does not sink

कुएं को गोलाकार बनाने का एक कारण यह भी है कि मिट्टी कई वर्षों तक जमीन में नहीं धसती है. जमीन में मिट्टी का धसना दबाव के कारण होता है और गोलाकार कुएं मिट्टी के धसाव की संभावना को बहुत कम कर देते हैं.

ड्रिलिंग के लिए भी है आसान – Easy for drilling

आजकल तो गोल कुएं बनाना बहुत आसान है क्योंकि कुएं खोदकर नहीं बल्कि ड्रिलिंग करके बनाए जाते हैं. ऐसे में अगर आप गोल कुआं खोदते हैं तो यह बहुत आसान होता है और अगर आप चौकोर आकार का कुआं खोदते हैं तो यह बहुत मुश्किल काम है.

——————————————//

अन्य लेख पढ़ें:

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी करे, हमारे अगले Post प्राप्त करने के लिए हमें करे और हमारा Facebook page करे, अपने सुझाव हमें Comments के माध्यम से दे.