काठ का उल्लू होना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग (Kath Ka Ullu Hona Muhavara)

Kath Ka Ullu Hona Muhavare Ka Matlab

काठ का उल्लू होना का अर्थ – Kath Ka Ullu Hona Muhavare Ka Matlab

काठ का उल्लू होना मुहावरे का अर्थअज्ञानी या मूर्ख होना
Kath Ka Ullu Hona

काठ का उल्लू होना मुहावरे का अर्थ

Kath Ka Ullu Hona Muhavre Ka Arth – काठ का उल्लू होना मुहावरे का अर्थ है कि महामूर्ख होना बहुत बड़ा मूर्ख होना, अज्ञानी या मूर्ख होना। जब किसी व्यक्ति को कितना भी समझाओ और उसे कुछ समझ न आए तो ऐसी स्थिति में उसे काठ का उल्लू कहा जाता है।

काठ का उल्लू होना मुहावरे का हिंदी में वाक्य प्रयोग

Kath Ka Ullu Hona Muhavre Ka Vakya Prayog

#1. वाक्य प्रयोग: सरकार हर तरह से जनता को धूम्रपान के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करती रहती है, फिर भी इसके आदी लोग काठ का उल्लू बने रहते हैं।

#2. वाक्य प्रयोग: तीन दिन से जीतेन्द्र एक ही मुहावरा पढ़ रहा है, फिर भी उसे कुछ समझ नहीं आ रहा है, वह तो काठ का उल्लू बन गया है।

#3. वाक्य प्रयोग: कुशल 3 साल से एक ही क्लास में फेल हो रहा है तो उसके पिता ने गुस्से में कहा कि कुशल जैसा काठ का उल्लू आज तक किसी ने नहीं देखा होगा।

#4. वाक्य प्रयोग: मायाराम काठ का उल्लू है, उसे कितना भी समझाओ कि जीवन में कुछ बनने के लिए पढ़ना-लिखना जरूरी है, लेकिन वह कुछ भी नहीं समझता।

#5. वाक्य प्रयोग: शिक्षक ने अमित से कहा कि अगर मुझे पता होता कि तुम काठ के उल्लू हो तो मैं तुम्हें कभी कोई काम नहीं सौंपता।

#6. वाक्य प्रयोग: शामू की नादानी देखकर सेठजी ने कहा कि यदि मुझे तुम्हारे जैसे कुछ और काठ के उल्लू नौकर मिल जायें तो मेरा धंधा चौपट हो जायेगा।

मौखिक बातचीत में अक्सर मुहावरों का प्रयोग किया जाता है जो मानवीय भावनाओं को वास्तविक बनाते हैं। मुहावरों को स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है।

प्रत्येक पाठ्यक्रम में मुहावरों का अपना-अपना अनुभाग होता है, छोटी-बड़ी कक्षाओं में मुहावरों को पढ़ाया जाता है, याद कराया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसे मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

मुहावरा अधिक असामान्य अर्थ प्रकट करता है इसीलिए मुहावरे का अर्थ दोहरा लाभ प्राप्त करना है। एक शब्द के कई अलग-अलग मुहावरे हो सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि यहां दिए गए मुहावरे ही परीक्षा में पूछे जाएंगे।

मुहावरे सभी प्रकार की परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में मुहावरों की अपनी अहमियत होती है। पेपर चाहे हिंदी में हो या अंग्रेजी में, यहां तक कि संस्कृत में भी मुहावरे पूछे जाते हैं।

मुहावरों का अभ्यास करना कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। अगर इसे ध्यान से समझा जाए तो इसे याद रखने की जरूरत ही नहीं पड़ती। इसे समझ-समझ कर ही लिखा और बोलचाल में उपयोग किया जा सकता है।

😏😒 हिंदी भाषा के सभी मुहावरे (लोकोक्तियां) पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 😞😔

——————————//