कटे पर नमक छिड़कना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग (Kate Par Namak Chidakna Muhavara)

Kate Par Namak Chhidakana Muhavare Ka Matlab

कटे पर नमक छिड़कना का अर्थ – Kate Par Namak Chhidakana Muhavare Ka Matlab

कटे पर नमक छिड़कना मुहावरे का अर्थदुखी व्यक्ति को और दुखी करना
Kate Par Namak Chhidakana

कटे पर नमक छिड़कना मुहावरे का अर्थ

Kate Par Namak Chhidakana Muhavre Ka Arth – कटे पर नमक छिड़कना मुहावरे का अर्थ होता है दुःखी को और दुःखी करना, दुखी व्यक्ति का दुःख और बढ़ाना, दुःखी या परेशान को और परेशान करना।

कटे पर नमक छिड़कना मुहावरे का हिंदी में वाक्य प्रयोग

Kate Par Namak Chhidakana Muhavre Ka Vakya Prayog

#1. वाक्य प्रयोग: नौकरी छूटने के बाद राजेश की हालत पहले से ही खराब थी और पड़ोसी उसे बीमा पॉलिसी लेने के लिए मना रहा था, यह घाव पर नमक छिड़कने जैसा था।

#2. वाक्य प्रयोग: काफी इंतजार के बाद अजीत की शादी तय हो गई, लेकिन लड़की शादी से पहले ही अपने प्रेमी के साथ भाग गई, बेचारा अजित, किस्मत ने भी उसके कटे पर नमक छिड़क दिया।

#3. वाक्य प्रयोग: कम वोट मिलने के कारण गांव के सरपंच को अपना पद गंवाना पड़ा और ऊपर से उनकी पत्नी ने भी जले पर नमक छिड़क दिया और उन पर दहेज का मुकदमा ठोक दिया।

#4. वाक्य प्रयोग: जब से फूफाजी नौकरी से रिटायर हुए हैं, उनके पास कोई दूसरा काम नहीं है, जब देखो दूसरों के जले पर नमक छिड़कते रहते हैं।

#5. वाक्य प्रयोग: हमारे बड़े-बुजुर्गों ने हमें समझाया है कि कभी भी किसी के कटे पर नमक नहीं छिड़कना चाहिए, बुरे वक्त में भी कभी किसी को उल्टा-सीधा नहीं कहना चाहिए।

मौखिक बातचीत में अक्सर मुहावरों का प्रयोग किया जाता है जो मानवीय भावनाओं को वास्तविक बनाते हैं। मुहावरों को स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है।

प्रत्येक पाठ्यक्रम में मुहावरों का अपना-अपना अनुभाग होता है, छोटी-बड़ी कक्षाओं में मुहावरों को पढ़ाया जाता है, याद कराया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसे मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

मुहावरा अधिक असामान्य अर्थ प्रकट करता है इसीलिए मुहावरे का अर्थ दोहरा लाभ प्राप्त करना है। एक शब्द के कई अलग-अलग मुहावरे हो सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि यहां दिए गए मुहावरे ही परीक्षा में पूछे जाएंगे।

मुहावरे सभी प्रकार की परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में मुहावरों की अपनी अहमियत होती है। पेपर चाहे हिंदी में हो या अंग्रेजी में, यहां तक कि संस्कृत में भी मुहावरे पूछे जाते हैं।

मुहावरों का अभ्यास करना कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। अगर इसे ध्यान से समझा जाए तो इसे याद रखने की जरूरत ही नहीं पड़ती। इसे समझ-समझ कर ही लिखा और बोलचाल में उपयोग किया जा सकता है।

😏😒 हिंदी भाषा के सभी मुहावरे (लोकोक्तियां) पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 😞😔

——————————//