कमर टूटना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग (Kamar Tutna Muhavara)

Kamar Tutna Muhavare Ka Matlab

कमर टूटना का अर्थ – Kamar Tutna Muhavare Ka Matlab

कमर टूटना मुहावरे का अर्थहिम्मत हारना, कुछ भी न कर पाना, असहाय होना, थक जाना, बेसहारा होना, हिम्मत पस्त होना।
Kamar Tutna

कमर टूटना मुहावरे का अर्थ

Kamar Tutna Muhavre Ka Arth – कमर टूटना मुहावरे का अर्थ हिम्मत हारना, कुछ भी न कर पाना, असहाय होना, थक जाना, बेसहारा होना, हिम्मत पस्त होना होता है।

जब कोई व्यक्ति कोई काम करते-करते थक जाता है या कोई अपनी परिस्थितियों के कारण असहाय हो जाता है तो ऐसी परिस्थितियों में इस मुहावरे का प्रयोग किया जा सकता है। यह पूरी तरह से स्थिति पर निर्भर करेगा कि इस मुहावरे का प्रयोग किस स्थिति में किया जा रहा है उसी के अनुसार इस मुहावरे का अर्थ निकलता है।

कमर टूटना मुहावरे का हिंदी में वाक्य प्रयोग

Kamar Tutna Muhavre Ka Vakya Prayog

#1. वाक्य प्रयोग: पिता के निधन के बाद रमेश पर हालात की ऐसी मार पड़ी कि जिम्मेदारियों ने उनकी कमर तोड़ दी।

#2. वाक्य प्रयोग: राधेश्याम ने काफी कर्ज लेकर अपनी दुकान खोली थी, लेकिन किसी कारण से उसमें आग लग गई और सारा सामान जलकर राख हो गया, यह सब देखकर राधेश्याम की तो कमर ही टूट गई।

#3. वाक्य प्रयोग: शेयर बाज़ार में अचानक आई गिरावट से भारतीय अर्थव्यवस्था की कमर टूट गई।

#4. वाक्य प्रयोग: दिन भर काम करते-करते शाम होते-होते मजदूरों की कमर टूट जाती है।

#5. वाक्य प्रयोग: उन्होंने जीवन भर न जाने कितने दुख झेले, लेकिन अब बुढ़ापे में आकर उनकी कमर टूट गई है।

मौखिक बातचीत में अक्सर मुहावरों का प्रयोग किया जाता है जो मानवीय भावनाओं को वास्तविक बनाते हैं। मुहावरों को स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है।

प्रत्येक पाठ्यक्रम में मुहावरों का अपना-अपना अनुभाग होता है, छोटी-बड़ी कक्षाओं में मुहावरों को पढ़ाया जाता है, याद कराया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसे मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

मुहावरा अधिक असामान्य अर्थ प्रकट करता है इसीलिए मुहावरे का अर्थ दोहरा लाभ प्राप्त करना है। एक शब्द के कई अलग-अलग मुहावरे हो सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि यहां दिए गए मुहावरे ही परीक्षा में पूछे जाएंगे।

मुहावरे सभी प्रकार की परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में मुहावरों की अपनी अहमियत होती है। पेपर चाहे हिंदी में हो या अंग्रेजी में, यहां तक कि संस्कृत में भी मुहावरे पूछे जाते हैं।

मुहावरों का अभ्यास करना कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। अगर इसे ध्यान से समझा जाए तो इसे याद रखने की जरूरत ही नहीं पड़ती। इसे समझ-समझ कर ही लिखा और बोलचाल में उपयोग किया जा सकता है।

😏😒 हिंदी भाषा के सभी मुहावरे (लोकोक्तियां) पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 😞😔

——————————//