कलेजा छलनी होना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग (Kaleja Chalni Hona Muhavara)

Kaleja Chalni Hona Muhavare Ka Matlab

कलेजा छलनी होना का अर्थ – Kaleja Chalni Hona Muhavare Ka Matlab

कलेजा छलनी होना मुहावरे का अर्थकड़ी बात से दुखी होना, दिल भर आना, दिल का हाल बुरा होना, बहुत दुखी होना, दिल टूट जाना।
Kaleja Chalni Hona

कलेजा छलनी होना मुहावरे का अर्थ

Kaleja Chalni Hona Muhavre Ka Arth – कलेजा छलनी होना मुहावरे का अर्थ कड़ी बात से दुखी होना, दिल भर आना, दिल का हाल बुरा होना, बहुत दुखी होना, दिल टूट जाना होता है। जब इंसान किसी हद तक पीड़ित होकर टूट जाता है तो वह अंदर से टूट जाता है और उसका कलेजा छलनी हो जाता है। इस प्रकार जब कोई व्यक्ति किसी भी कारण से अत्यधिक दुखी हो जाता है तो उसे कलेजा छलनी होना कहा जाता है।

कलेजा छलनी होना मुहावरे का हिंदी में वाक्य प्रयोग

Kaleja Chalni Hona Muhavre Ka Vakya Prayog

#1. वाक्य प्रयोग: जैसे ही भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप टूर्नामेंट से बाहर हुई, सभी क्रिकेट प्रेमियों का कलेजा छलनी हो गया। 

#2. वाक्य प्रयोग: यह देखकर कि सोहन को फीस न भरने के कारण परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिली, उसके पिता का कलेजा छलनी हो गया। 

#3. वाक्य प्रयोग: खूबसूरत लड़कियां एक ही नजर में युवाओं का कलेजा छलनी कर देती है।

#4. वाक्य प्रयोग: एक मां की ममता हमेशा अपने बच्चों के प्रति होती है, ऐसे में अगर उसका बच्चा मुसीबत में हो तो ऐसी कौन मां होगी जिसका कलेजा छलनी नहीं होगा।

#5. वाक्य प्रयोग: तुमने जरा-सी बात पर उसे इतना भला-बुरा कह दिया, जिससे उसका कलेजा अवश्य छलनी हो गया होगा।

#6. वाक्य प्रयोग: एक दिन डाकिया ऐसी दुखद खबर लेकर आया कि पूरे गांव का कलेजा छलनी हो गया।

मौखिक बातचीत में अक्सर मुहावरों का प्रयोग किया जाता है जो मानवीय भावनाओं को वास्तविक बनाते हैं। मुहावरों को स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है।

प्रत्येक पाठ्यक्रम में मुहावरों का अपना-अपना अनुभाग होता है, छोटी-बड़ी कक्षाओं में मुहावरों को पढ़ाया जाता है, याद कराया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसे मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

मुहावरा अधिक असामान्य अर्थ प्रकट करता है इसीलिए मुहावरे का अर्थ दोहरा लाभ प्राप्त करना है। एक शब्द के कई अलग-अलग मुहावरे हो सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि यहां दिए गए मुहावरे ही परीक्षा में पूछे जाएंगे।

मुहावरे सभी प्रकार की परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में मुहावरों की अपनी अहमियत होती है। पेपर चाहे हिंदी में हो या अंग्रेजी में, यहां तक कि संस्कृत में भी मुहावरे पूछे जाते हैं।

मुहावरों का अभ्यास करना कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। अगर इसे ध्यान से समझा जाए तो इसे याद रखने की जरूरत ही नहीं पड़ती। इसे समझ-समझ कर ही लिखा और बोलचाल में उपयोग किया जा सकता है।

😏😒 हिंदी भाषा के सभी मुहावरे (लोकोक्तियां) पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 😞😔

——————————//