कागजी घोड़े दौड़ाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग (Kagzi Ghode Daudana Muhavara)

Kagzi Ghode Daudana Muhavare Ka Matlab

कागजी घोड़े दौड़ाना का अर्थ – Kagzi Ghode Daudana Muhavare Ka Matlab

कागजी घोड़े दौड़ाना मुहावरे का अर्थकोरी कागजी कार्यवाही करना
Kagzi Ghode Daudana

कागजी घोड़े दौड़ाना मुहावरे का अर्थ

Kagji Ghode Daudana Muhavre Ka Arth – कागजी घोड़े दौड़ाना मुहावरे का अर्थ है कोरा कागजी काम करते रहना, सिर्फ लिखते-पढ़ते रहन और व्यवहार में कुछ नहीं करना, सिर्फ पढ़ना-लिखना लेकिन कोई फायदा न होना।

कागजी घोड़े दौड़ाना मुहावरे का हिंदी में वाक्य प्रयोग

Kagji Ghode Daudana Muhavre Ka Vakya Prayog

#1. वाक्य प्रयोग: जीवनलाल एक सरकारी दफ्तर में ऊंचे पद पर काम करता है जहां वह सिर्फ कागजी घोड़े दौड़ाता है और कोई काम नहीं करता।

#2. वाक्य प्रयोग: आज के समय में नौकरी पाने के लिए सिफारिश लगवाना भी जरूरी है, सिर्फ कागजी घोड़े दौड़ाने से काम नहीं चलता।

#3. वाक्य प्रयोग: सुहास एक कंप्यूटर इंजीनियर है और लोगों को बड़ी-बड़ी बातें बताता रहता है, लेकिन कुछ हासिल नहीं होता, बस कागजी घोड़ा दौड़ाना रह जाता है।

#4. वाक्य प्रयोग: मुख्यमंत्री ने गांव में नई सड़क बनाने की घोषणा की थी, लेकिन कई साल बीत जाने के बावजूद उस सड़क के निर्माण को लेकर सिर्फ कागजी घोड़े ही दौड़ रहे हैं, लेकिन आज तक वहां सड़क नहीं बनी।

#5. वाक्य प्रयोग: अगर जिंदगी में जल्दी सफल होना है तो किसी बड़े आदमी की सिफारिश की जरूरत होती है, सिर्फ कागजी घोड़े दौड़ाने से काम नहीं चलता।

#6. वाक्य प्रयोग: एक लेखक को अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए कागजी घोड़े दौड़ाना ही काफी नहीं है, उसे दूसरों के सहयोग की भी जरूरत होती है।

#7. वाक्य प्रयोग: आज के प्रतिस्पर्धा भरे समय में कागजी घोड़े दौड़ाने वाले भीड़ में पीछे रह जाते हैं।

मौखिक बातचीत में अक्सर मुहावरों का प्रयोग किया जाता है जो मानवीय भावनाओं को वास्तविक बनाते हैं। मुहावरों को स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है।

प्रत्येक पाठ्यक्रम में मुहावरों का अपना-अपना अनुभाग होता है, छोटी-बड़ी कक्षाओं में मुहावरों को पढ़ाया जाता है, याद कराया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसे मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

मुहावरा अधिक असामान्य अर्थ प्रकट करता है इसीलिए मुहावरे का अर्थ दोहरा लाभ प्राप्त करना है। एक शब्द के कई अलग-अलग मुहावरे हो सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि यहां दिए गए मुहावरे ही परीक्षा में पूछे जाएंगे।

मुहावरे सभी प्रकार की परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में मुहावरों की अपनी अहमियत होती है। पेपर चाहे हिंदी में हो या अंग्रेजी में, यहां तक कि संस्कृत में भी मुहावरे पूछे जाते हैं।

मुहावरों का अभ्यास करना कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। अगर इसे ध्यान से समझा जाए तो इसे याद रखने की जरूरत ही नहीं पड़ती। इसे समझ-समझ कर ही लिखा और बोलचाल में उपयोग किया जा सकता है।

😏😒 हिंदी भाषा के सभी मुहावरे (लोकोक्तियां) पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 😞😔

——————————//