कागज काला करना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग (Kagaz Kala Karna Muhavara)

Kagaz Kala Karna Muhavare Ka Matlab

कागज काला करना का अर्थ – Kagaz Kala Karna Muhavare Ka Matlab

कागज काला करना मुहावरे का अर्थव्यर्थ कुछ लिखना, बिना मतलब कुछ लिखना, व्यर्थ लिखाण कार्य करना।
Kagaz Kala Karna

कागज काला करना मुहावरे का अर्थ

Kagaz Kala Karna Muhavre Ka Arth – कागज काला करना मुहावरे का अर्थ व्यर्थ कुछ लिखना, बिना मतलब कुछ लिखना, व्यर्थ लिखाण कार्य करना होता है। उदाहरण के तौर पर अगर कोई आपसे कहानी लिखने को कहे और आप कुछ भी उल्टा-सीधा लिखते चले जाएं तो इसे कागज काला करना ही कहा जाएगा।

कागज काला करना मुहावरे का हिंदी में वाक्य प्रयोग

Kagaz Kala Karna Muhavre Ka Vakya Prayog

#1. वाक्य प्रयोग: स्वयं-घोषित लेखक प्रसाद जी की रचनाओं का कोई मतलब नहीं होता, फिर भी वे हमेशा कागज काला करते रहते हैं।

#2. वाक्य प्रयोग: चित्रकला की कोशिश करते नारायण को उसके पिता हमेशा टोकते रहते है कि तुम इसी तरह बैठकर कागज काला करते रहोगे तो आगे चलकर पेट कैसे भरोगे, कुछ काम भी कर लिया करो।

#3. वाक्य प्रयोग: इस संसार में कागज काले करने में लगे व्यक्ति को न तो कोई सम्मान मिलता है और न ही उसकी कहीं पूछ होती है।

#4. वाक्य प्रयोग: इंजीनियरिंग कॉलेज की परीक्षाओं में विद्यार्थियों को कागज काला करने पर भी अंक मिलते हैं।

मौखिक बातचीत में अक्सर मुहावरों का प्रयोग किया जाता है जो मानवीय भावनाओं को वास्तविक बनाते हैं। मुहावरों को स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है।

प्रत्येक पाठ्यक्रम में मुहावरों का अपना-अपना अनुभाग होता है, छोटी-बड़ी कक्षाओं में मुहावरों को पढ़ाया जाता है, याद कराया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसे मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

मुहावरा अधिक असामान्य अर्थ प्रकट करता है इसीलिए मुहावरे का अर्थ दोहरा लाभ प्राप्त करना है। एक शब्द के कई अलग-अलग मुहावरे हो सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि यहां दिए गए मुहावरे ही परीक्षा में पूछे जाएंगे।

मुहावरे सभी प्रकार की परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में मुहावरों की अपनी अहमियत होती है। पेपर चाहे हिंदी में हो या अंग्रेजी में, यहां तक कि संस्कृत में भी मुहावरे पूछे जाते हैं।

मुहावरों का अभ्यास करना कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। अगर इसे ध्यान से समझा जाए तो इसे याद रखने की जरूरत ही नहीं पड़ती। इसे समझ-समझ कर ही लिखा और बोलचाल में उपयोग किया जा सकता है।

😏😒 हिंदी भाषा के सभी मुहावरे (लोकोक्तियां) पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 😞😔

——————————//