कान खड़े होना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग (Kaan Khade Hona Muhavara)

Kaan Khade Hona Muhavare Ka Matlab

कान खड़े होना का अर्थ – Kaan Khade Hona Muhavare Ka Matlab

कान खड़े होना मुहावरे का अर्थचौकन्ना होना
Kaan Khade Hona

कान खड़े होना मुहावरे का अर्थ

Kaan Khade Hona Muhavre Ka Arth – कान खड़े होना मुहावरे का अर्थ होता है चौकन्ना होना, सतर्क होना, सावधान होना, होशियार होना।

कान खड़े होना मुहावरे का हिंदी में वाक्य प्रयोग

Kaan Khade Hona Muhavre Ka Vakya Prayog

#1. वाक्य प्रयोग: जैसे ही शिक्षक ने कक्षा को बताया कि इस वर्ष वार्षिक परीक्षा में कुछ ही दिन शेष हैं, सभी विद्यार्थियों के कान खड़े हो गये।

#2. वाक्य प्रयोग: हमारे बड़े-बुजुर्ग हमें हमेशा यही समझाते हैं कि दुश्मनों का रंग-ढंग देखकर हमारे कान खड़े हो जाने चाहिए, हमें अपने दुश्मनों से हमेशा सतर्क रहना चाहिए।

#3. वाक्य प्रयोग: नौकरी में छँटनी की खबर सुनते ही फैक्ट्री के सभी कर्मचारियों के कान खड़े हो गये।

#4. वाक्य प्रयोग: सड़क पर चलते समय अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए हमेशा अपने कान खड़े रखने चाहिए।

#5. वाक्य प्रयोग: इनकम टैक्स रेड का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छे कारोबारियों के कान खड़े हो जाते हैं।

मौखिक बातचीत में अक्सर मुहावरों का प्रयोग किया जाता है जो मानवीय भावनाओं को वास्तविक बनाते हैं। मुहावरों को स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है।

प्रत्येक पाठ्यक्रम में मुहावरों का अपना-अपना अनुभाग होता है, छोटी-बड़ी कक्षाओं में मुहावरों को पढ़ाया जाता है, याद कराया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसे मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

मुहावरा अधिक असामान्य अर्थ प्रकट करता है इसीलिए मुहावरे का अर्थ दोहरा लाभ प्राप्त करना है। एक शब्द के कई अलग-अलग मुहावरे हो सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि यहां दिए गए मुहावरे ही परीक्षा में पूछे जाएंगे।

मुहावरे सभी प्रकार की परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में मुहावरों की अपनी अहमियत होती है। पेपर चाहे हिंदी में हो या अंग्रेजी में, यहां तक कि संस्कृत में भी मुहावरे पूछे जाते हैं।

मुहावरों का अभ्यास करना कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। अगर इसे ध्यान से समझा जाए तो इसे याद रखने की जरूरत ही नहीं पड़ती। इसे समझ-समझ कर ही लिखा और बोलचाल में उपयोग किया जा सकता है।

😏😒 हिंदी भाषा के सभी मुहावरे (लोकोक्तियां) पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 😞😔

——————————//