कान भरना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग (Kaan Bharna Muhavara)

Kaan Bharna Muhavare Ka Matlab

कान भरना का अर्थ – Kaan Bharna Muhavare Ka Matlab

कान भरना मुहावरे का अर्थकिसी के मन में गलत बातें डालना या किसी के बारे में चुगली करना।
Kaan Bharna

कान भरना मुहावरे का अर्थ

Kaan Bharna Muhavre Ka Arth – कान भरना मुहावरे का अर्थ होता है किसी के मन में गलत बातें डालना या किसी के बारे में चुगली करना।

कान भरना मुहावरे का हिंदी में वाक्य प्रयोग

Kaan Bharna Muhavre Ka Vakya Prayog

#1. वाक्य प्रयोग: शादी के कुछ ही दिनों बाद नई नवेली दुल्हन ने पति के कान भरकर दोनों भाइयों को अलग कर दिया।

#2. वाक्य प्रयोग: युवराज ने अपने भाई के कान भरकर उसे नौकरी से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया और फिर खुद उसी कंपनी में मैनेजर बन गया।

#3. वाक्य प्रयोग: मोहल्ले में आये नये लड़के ने राजू के कान भर दिये और राजू और मोहन की बचपन की दोस्ती तोड़ दी।

#4. वाक्य प्रयोग: किसी ने अधिक फायदे का लालच देकर मोहन के कान भर दिए और उसके पैसे हड़प कर भाग गया।

#5. वाक्य प्रयोग: मायके आते ही लीलावती अपनी भाभी के बारे में अपनी मां के कान भरने लगती है।

मौखिक बातचीत में अक्सर मुहावरों का प्रयोग किया जाता है जो मानवीय भावनाओं को वास्तविक बनाते हैं। मुहावरों को स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है।

प्रत्येक पाठ्यक्रम में मुहावरों का अपना-अपना अनुभाग होता है, छोटी-बड़ी कक्षाओं में मुहावरों को पढ़ाया जाता है, याद कराया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसे मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

मुहावरा अधिक असामान्य अर्थ प्रकट करता है इसीलिए मुहावरे का अर्थ दोहरा लाभ प्राप्त करना है। एक शब्द के कई अलग-अलग मुहावरे हो सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि यहां दिए गए मुहावरे ही परीक्षा में पूछे जाएंगे।

मुहावरे सभी प्रकार की परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में मुहावरों की अपनी अहमियत होती है। पेपर चाहे हिंदी में हो या अंग्रेजी में, यहां तक कि संस्कृत में भी मुहावरे पूछे जाते हैं।

मुहावरों का अभ्यास करना कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। अगर इसे ध्यान से समझा जाए तो इसे याद रखने की जरूरत ही नहीं पड़ती। इसे समझ-समझ कर ही लिखा और बोलचाल में उपयोग किया जा सकता है।

😏😒 हिंदी भाषा के सभी मुहावरे (लोकोक्तियां) पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 😞😔

——————————//