स्वतंत्रता दिवस पर भाषण – Independence Day Speech In Hindi

स्वतंत्रता दिवस पर भाषण हिंदी में Independence Day Speech In Hindi

Independence Day Speech In Hindi 2023 – नमस्कार दोस्तों, आज हम यहां आपके लिए स्वतंत्रता दिवस भाषण हिंदी में (Independence Day Speech in Hindi) लेकर आए हैं।

यहां हम अलग-अलग शब्द सिमा में 15 अगस्त पर भाषण (15 August on Speech) साझा करेंगे, ताकि आप आसानी से अपने स्कूल या किसी अन्य स्थान पर 15 अगस्त को आयोजित होने वाले “स्वतंत्रता दिवस भाषण” कार्यक्रम में प्रस्तुत कर सकें।

स्वतंत्रता दिवस पर भाषण – Independence Day Speech in Hindi

यहां शब्द सीमा को ध्यान में रखते हुए हम 15 August Bhashan साझा करेंगे, जो आपको The Independence Day Speech प्रस्तुत करने में बहुत उपयोगी होंगे। तो आइए जानते हैं आसान शब्दों में Speech on 15 August।

15 अगस्त पर भाषण (Best Speech on Independence Day)

सुप्रभात, यहां पधारे प्रधानाचार्य, शिक्षकों और मेरे प्यारे दोस्तों, आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

आज पूरे भारत में 76वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज का दिन हमारे देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और गौरव का दिन है। साल 1947 में आज ही के दिन यानी 15 अगस्त 1947 को हमारे देश को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी।

1947 में आज ही के दिन आधी रात को पंडित जवाहर लाल नेहरू ने हमारी आजादी का प्रतीक तिरंगा लाल किले पर फहराया था। उस दिन भारत के सभी लोग खुशियों से सराबोर थे और एक दूसरे को मिठाई और शुभकामनाएं देकर इस दिन को मना रहे थे।

हमारे देश की आजादी के पीछे कई महापुरूषों का कड़ा संघर्ष और बलिदान रहा है। आजादी के लिए कई महापुरुषों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। वहीं, भारत को आजादी दिलाने में महात्मा गांधी जी की भी अहम भूमिका रही।

स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व ब्रिटिश सरकार द्वारा भारतीयों पर अनेक प्रकार से अत्याचार किए गए। आजादी के पीछे हमारे कई महापुरुषों की मेहनत है। इस दिन हम स्वतंत्रता के लिए शहीद हुए हजारों स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हैं और उन्हें नमन करते हैं।

स्वतंत्रता दिवस हमें याद दिलाता है कि हम एक स्वतंत्र देश के स्वतंत्र नागरिक हैं और हमें देश की एकता बनाए रखने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ प्रयास करना चाहिए।

हमें अपने राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए और हमें भी उन महान लोगों के कर्मपथ पर चलना चाहिए जिन्होंने अपने जीवन और परिवार की परवाह किए बिना अपने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी और हमें आजादी दिलाई।

भारत माता की जय! 

जय हिन्द!! जय भारत!!!

15 अगस्त पर भाषण हिंदी में – 15 August Speech in Hindi

सुप्रभात, आदरणीय अतिथिगण, शिक्षकगण और मेरे सह-छात्र, आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आज हम यहां पर अपने देश की आजादी का उत्सव मनाने के लिए यहां एकत्रित हुए हैं। आज का दिन हमारे देश के इतिहास का सबसे यादगार दिन है। 

आज ही के दिन हमारे देश को ब्रिटिश शासन की गुलामी से आजादी मिली थी। आज ही के दिन 1947 में हमारे देशवासियों को अंग्रेजों के अत्याचार से भी आजादी मिली थी।

पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधी रात को दिल्ली के लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इस दिन को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में चिन्हित किया था। हम सभी भारतीयों के लिए आज का दिन किसी शुभ मुहूर्त से कम नहीं है।

स्वतंत्रता दिवस भारतीय लोगों के लिए सबसे गर्व और खुशी का दिन है। क्योंकि इस दिन भारत की आजादी के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी मेहनत से भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी दिलाई थी।

अपनी आजादी के पहले दिन को याद करने के लिए देश-विदेश में सभी भारतीय इस दिन यानी 15 अगस्त को पूरे उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं। इसके साथ ही आज के दिन हम आजादी के लिए शहीद हुए हजारों सेनानियों को सादर नमन करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं।

हमें गर्व होना चाहिए कि हमने भारत जैसे महान देश में जन्म लिया है और हम एक सच्चे भारतीय हैं। लंबे अंतराल के बाद अंग्रेजों से आजादी पाना कितना मुश्किल था, इसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते।

हमारे इतिहास से ज्ञात होता है कि किन कठिन परिस्थितियों में हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों के क्रूर अत्याचार का सामना किया है।

हमारे देश में भगत सिंह, राजगुरु, खुदी राम बोस और चंद्रशेखर आजाद जैसे कई स्वतंत्रता सेनानी हुए हैं, जिन्होंने अपने देश को आजाद कराने के लिए युवावस्था में ही अपने प्राणों की आहुति दे दी। हम उन महान वीरों को शत-शत वंदन करते हैं।

महात्मा गांधी स्वतंत्रता संग्राम के एक महान व्यक्ति थे जिन्होंने पूरे भारत सहित दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाया। गांधी जी ने अहिंसा के माध्यम से पूरे देश को आजादी दिलाने का नेतृत्व किया था। अंततः 15 अगस्त 1947 को भारत को पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त हुई और भारत अंग्रेजों के क्रूर अत्याचार से मुक्त हो गया।

हमारे पूर्वजों ने हमें एक शांतिपूर्ण और आज़ाद देश दिया है जिसमें हम आज़ादी से रह सकते हैं और अपनी आज़ादी से कोई भी काम कर सकते हैं। आज आजादी के कारण देश कई क्षेत्रों में विकास कर रहा है। अगर देश आजाद नहीं होता तो ये भी शायद नामुमकिन था।

हम एक स्वतंत्र देश के कर्तव्यनिष्ठ नागरिक हैं। हमें अपने देश के दायित्व को नहीं भूलना चाहिए और उसका हमेशा सम्मान करना चाहिए। साथ ही हमें हर आपात स्थिति में देश के लिए तैयार रहना चाहिए।

भारत माता की जय! 

जय हिन्द!! जय भारत!!!

स्वतंत्रता दिवस पर भाषण (Hindi Speech for Independence Day)

इस पावन अवसर पर उपस्थित प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण, अतिथिगण और मेरे प्यारे मित्रों, आप सभी को स्वतंत्र भारत के स्वतंत्र प्रभात की बहुत-बहुत बधाई।

ये मेरा सौभाग्य है कि आज 15 अगस्त के शुभ अवसर पर मुझे आप सबके सामने भाषण देने का अवसर प्राप्त हुआ है।

भारत में साल भर तरह-तरह के त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें से आज का दिन भारत और सभी भारतीयों के लिए भी विशेष महत्व रखता है। क्योंकि इसी दिन हमारे देश को एक लंबी गुलामी से आजादी मिली थी।

इस दिन हम भारतीयों के बीच कोई जाति या धर्म नहीं आता है। सभी लोग मिलकर स्वतंत्रता दिवस को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।

हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हम यहां आजादी के साथ अपना जीवन जी रहे हैं। उन्होंने अपने प्यारे देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति तक दे दी। हमारी यह आजादी हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का ही परिणाम है।

हम उन स्वतंत्रता सेनानियों के ऋणी हैं जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ते हुए अपनी जान गंवाई और हमें आजादी दिलाई। आज हम उन सभी सेनानियों को शत शत नमन करते हैं।

ब्रिटिश सरकार ने भारत पर 200 वर्षों तक शासन किया और जो शासन भारत पर किया गया उसे “ब्रिटिश राज” कहा गया। लेकिन हमारे साहसी स्वतंत्रता सेनानियों ने हमें उनसे आजादी दिलाने के लिए कड़ी मेहनत की और अपने प्राणों की आहुति दे दी।

ऐसे कई युवा स्वतंत्रता सेनानी हुए हैं जिन्होंने अपने जीवन को पूर्ण रूप से देखा तक नहीं, तब उनके लिए उनका देश ही सबसे पहले था। हमें राजगुरु, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और खुदी राम बोस के बलिदान को नहीं भूलना चाहिए। उनके बलिदान की वजह से आज हम आजाद देश में जी रहे हैं।

आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम उन हजारों स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि समर्पित करते हैं, जिनके कारण हम अपने जीवन का सही आनंद ले रहे हैं।

भारत माता की जय! 

जय हिन्द!! जय भारत!!!

15 अगस्त पर भाषण – Independence Day Speech For Students In Hindi

यहां उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों और मेरे प्यारे साथियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

आज पूरा भारत गर्व से अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। ऐतिहासिक और राजनीतिक रूप से यह दिन भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है।

हमारे प्यारे देश भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी। तभी से हमारा देश इस दिन को 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाता आ रहा है।

भारत 200 वर्षों तक ब्रिटिश सरकार के दमनकारी शासन के अधीन रहा। इस शासन काल में ब्रिटिश सरकार द्वारा भारतीयों पर अनेक प्रकार से अत्याचार किया गया और उन्हें उनके मौलिक, सामाजिक अधिकारों से वंचित रखा गया। लेकिन हमारे महापुरुषों ने अंग्रेजों से आजादी के लिए लड़ना कभी नहीं छोड़ा और अंत में अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा।

हमारे कई स्वतंत्रता सेनानियों ने इस आजादी के लिए बलिदान दिया है और उनके बलिदान के कारण ही हम आजाद भारत में सांस ले पा रहे हैं।

आज के दिन भारत में सभी जगहों पर शान से तिरंगा फहराया जा रहा है और हर कोई ख़ुशी मना रहा हैख़ुशी  इस खुशी के पीछे हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग और बलिदान हैं।

आजादी के बाद देश ने कई क्षेत्रों में बड़ी सफलता हासिल की है और आजादी के बाद भारत में बहुत विकास होने लगा है जो आजादी से पहले संभव नहीं था। आज भारत हर दिन कुछ नया कर रहा है और सभी देशों को कुछ नया सिखा रहा है।

अब भारत की गिनती भी दुनिया के सफल देशों में होने लगी है। आजादी के बाद भारत ने भी कई तरह से आत्मनिर्भर होकर अन्य देशों की भी मदद की है, इसलिए हमें अपने देश पर गर्व होना चाहिए।

हमें अपने राष्ट्र के राष्ट्रगान का सम्मान करना चाहिए। साथ ही हमें उन सभी का सम्मान करना चाहिए जो हमारे देश की पहचान बनाते हैं।

आज हम उन स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हैं जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें यह स्वतंत्रता और एक स्वतंत्र भारत दिया।

भारत माता की जय! 

जय हिन्द!! जय भारत!!!

स्वतंत्रता दिवस पर स्पीच – Speech on 15th August in Hindi

यहां बैठे आदरणीय प्रधानाचार्य, शिक्षकों, अतिथियों और मेरे प्यारे साथियों को मेरा सादर नमस्कार!

आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

आज हम यहां स्वतंत्रता दिवस मनाने के उद्देश्य से एकत्रित हुए हैं और आज पूरे भारत में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन हम सभी भारतीयों के लिए गौरव का दिन है और इस दिन का भारतीय इतिहास में बहुत महत्व है और हमेशा रहेगा।

क्योंकि इसी दिन हमारे देश को आजादी मिली थी। ब्रिटिश सरकार ने धीरे-धीरे हमारे देश में अपना शासन स्थापित कर लिया था और धीरे-धीरे वे हमारे देशवासियों पर भी शासन करने लगे, उन्हें प्रताड़ित करने लगे। उनका अत्याचार बढ़ता ही गया लेकिन हमारे देश के वीर सेनानियों ने कभी भी गुलामी स्वीकार नहीं की।

स्वतंत्रता सेनानियों ने इस अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई। देश की जनता भी आज़ादी चाहती थी, लेकिन आज़ादी पाना बहुत मुश्किल काम था। फिर भी हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों और देशवासियों ने कड़ा संघर्ष किया और आजादी हासिल की।

हमारे कई स्वतंत्रता सेनानियों ने इस आजादी के पीछे अपना पूरा जीवन खपा दिया। कई सेनानी युवावस्था में ही अंग्रेजों से लड़ते हुए शहीद हुए थे। आज हमें जो आजादी मिली है, वह स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के कारण है। उन्होंने हमें आजाद देखने के लिए खुद को कुर्बान कर दिया है। हमें उनके बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए।

महात्मा गांधी ने समस्त देशवासियों का नेतृत्व करते हुए अहिंसा के माध्यम से स्वतंत्रता का प्रयास किया। भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और चंद्रशेखर आजाद जैसे महान क्रांतिकारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और आजादी के लिए शहीद हो गए।

हमें इन क्रांतिकारियों के साथ शहीद हुए सभी क्रांतिकारियों का सम्मान और नमन करना चाहिए। उन्हीं के कारण आज हम मुक्त जीवन का आनंद ले रहे हैं। हमें उनके बलिदान का सम्मान करना चाहिए।

भारत माता की जय! 

जय हिन्द!! जय भारत!!!

15 अगस्त पर स्पीच – Speech in 15 august in Hindi

आदरणीय प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, अतिथिगण और मेरे प्यारे दोस्तों, आज मुझे बहुत खुशी है कि मुझे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिला है।

आज मैं आपको हमारे देश के स्वतंत्रता दिवस के बारे में कुछ जानकारी बताने जा रहा हूं।

भारत के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। क्योंकि 76 साल पहले हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने हमारे देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाई थी और भारत को एक नई पहचान दी थी।

हांलाकि अंग्रेज भारत में व्यापार के लिए आए थे, लेकिन हमारी कमजोरियों को देखते हुए वे धीरे-धीरे हम पर हावी होने लगे। अंग्रेजों ने हमारे देश पर 200 वर्षों तक शासन किया और अपना अधिकार बनाए रखा।

हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी के लिए कई अहिंसक और भीषण खूनी लड़ाईयां लड़ीं, जिससे हमें 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली। उस दिन से हर साल पूरा भारत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में बड़े हर्ष और धूमधाम से मनाता है।

आजादी पाने के लिए हमारे वीर क्रांतिकारियों ने अपना पूरा जीवन खपा दिया, अपना बलिदान दिया और हमें आजादी दिलाई। हमें ऐसे वीर क्रांतिकारियों का सम्मान करना चाहिए और उनके प्रति प्रेम की भावना रखनी चाहिए।

भारत माता की जय! 

जय हिन्द!! जय भारत!!!

हमने यहां 6 अलग-अलग Independence Day Speech In Hindi प्रस्तुत किए हैं। इनकी मदद से आप आसानी से Best Speech on Independence Day In Hindi बना सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए हमने बहुत ही सरल शब्दों में Speech on Independence Day in Hindi लिखे हैं।

हमें उम्मीद है कि आपको यह Independence Day Speech in Hindi संग्रह पसंद आया होगा।

——————————————–//

अन्य लेख पढ़ें: