भरोसा जीता जाता है, मांगा नहीं जाता… ये वो दौलत है, जिसे कमाया जाता है; खरीदा नहीं जाता…!

खुश रहा करो क्योंकि परेशान होने से कल की मुश्किल आसान नहीं होगी… बल्कि आज का सुकून भी चला जाता है…!

जिनमे अकेले चलने के हौसले होते हैं, एक दिन उनके पीछे ही काफिले होते है…!

सफल लोग कोई अलग काम नहीं करते, वो बस अलग तरीके से काम करते हैं…!

छू ले आसमान ज़मीन की तलाश ना कर, जी ले ज़िंदगी खुशी की तलाश ना कर, तकदीर बदल जाएगी खुद ही मेरे दोस्त, मुस्कुराना सीख ले वजह की तलाश ना कर…!

भीड़ में, सब लोग अच्छे नही होते; और… अच्छे लोगों की, भीड़ नही होती…!

उम्र भर उठाया बोझ दीवार पर लगी उस कील ने … और लोग तारीफ़ तस्वीर की करते रहे…!

जिंदगी आसान नहीं होती, इसे आसान बनाना पड़ता है… कुछ ‘अंदाज’ से, कुछ ‘नजर अंदाज’ से…!

गलतफहमियों के किस्से इतने दिलचस्प है की, हर एक ईंट सोचती है कि पूरी दीवार मुझ पर ही टिकी है…!

जिंदगी को आसान नहीं, बस खुद को मजबूत बनाना पड़ता है…!

पक्के इरादे तकदीर बदल देते हैं, किस्मत मोहताज नहीं हाथों की लकीरों की…!

घमंड किसी का नही रहा, टूटने से पहले तक गुल्लक को भी लगता है, कि सारे पैसे उसी के हैं…!

मजबूत होने में मज़ा ही तब है जब सारी दुनिया कमजोर करने में तुली हो…!

जो उड़ने का शौक रखते है, वो गिरने का खौफ़ नही रखते…!

संस्कार दिए बिना सुविधाएं देना पतन का कारण है…!

जिस नजाकत से लहरे पैरों को छूती है… यकीन नही होता इन्होने कभी कश्तियाँ डूबाई होगी…!

“शेर” खुद अपनी ताकत से राजा केहलाता है; जंगल मे चुनाव नही होते…!

जिनके मन में आपके प्रति बुरा भाव है, उनके साथ ना अच्छा व्यवहार करिये… और ना ही बुरा, बस ऐसे लोगों से दूर रहिए…!

“ हीरे ” को परखना है तो अंधेरे का इंतज़ार करो, धूप में तो काँच के टुकड़े भी चमकने लगते हैं…!

जब दर्द और कड़वी बोली, दोनों सहन होने लगे… तो समझ लेना की, जीना आ गया…!

भीड़ हमेशा आसन रास्ते पर चलती है, जरूरी नहीं की वो सही है, अपने रास्ते खुद चुनिए, आपको आपसे बेहतर और कोई नहीं जानता…!

अपना परिचय अगर खुद देना पड़े, तो समझ लीजिये कि सफलता अभी दूर है…!

सिर्फ सुकून ढूंढिए ज़रूरतें तो कभी खत्म नहीं होंगी…!

दुनिया के लिऐ आप शायद सिर्फ़ एक शख्स हों, लेकिन किसी शख्स के लिए आप उसकी सारी दुनिया है…!

जो चाहा वो मिल जाना सफलता है… जो मिला है उसको चाहना प्रसन्नता है…!
