घास खाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग (Ghas Khana Muhavara)

Ghas Khana Muhavare Ka Matlab

घास खाना का अर्थ – Ghas Khana Muhavare Ka Matlab

घास खाना मुहावरे का अर्थव्यर्थ समय नष्ट करना
Ghas Khana

घास खाना मुहावरे का अर्थ

Ghas Khana Muhavre Ka Arth – घास खाना मुहावरे का अर्थ है व्यर्थ समय नष्ट करना, समय बर्बाद करना, फिजूल समय बिताना।

घास खाना मुहावरे का हिंदी में वाक्य प्रयोग

Ghas Khana Muhavre Ka Vakya Prayog

#1. वाक्य प्रयोग: जब से अतुल को छुट्टी मिली है, वह न तो घर पर पढ़ाई करता है और न ही पढ़ने के लिए किताब खोलता है, सारा दिन घास खाता रहता है।

#2. वाक्य प्रयोग: दिनेश को स्कूल टीम में नहीं चुने जाने का एकमात्र कारण यह था कि वह अभ्यास करने के बजाय पूरे दिन घास खाने में व्यस्त रहता था।

#3. वाक्य प्रयोग: अगर देश का पढ़ा-लिखा युवा घास खाने में अपना समय बर्बाद करेगा तो देश महाशक्ति कैसे बनेगा।

#4. वाक्य प्रयोग: अजीत हमेशा अपने आवारा दोस्तों के साथ घूमता रहता है और कोई काम नहीं करता, बस घास खाता रहता है।

#5. वाक्य प्रयोग: अगर गांव के सरपंच ने घास खाने की बजाय कुछ सामाजिक कार्य किए होते तो जनता उन्हें दोबारा चुनकर लाती।

मौखिक बातचीत में अक्सर मुहावरों का प्रयोग किया जाता है जो मानवीय भावनाओं को वास्तविक बनाते हैं। मुहावरों को स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है।

प्रत्येक पाठ्यक्रम में मुहावरों का अपना-अपना अनुभाग होता है, छोटी-बड़ी कक्षाओं में मुहावरों को पढ़ाया जाता है, याद कराया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसे मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

मुहावरा अधिक असामान्य अर्थ प्रकट करता है इसीलिए मुहावरे का अर्थ दोहरा लाभ प्राप्त करना है। एक शब्द के कई अलग-अलग मुहावरे हो सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि यहां दिए गए मुहावरे ही परीक्षा में पूछे जाएंगे।

मुहावरे सभी प्रकार की परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में मुहावरों की अपनी अहमियत होती है। पेपर चाहे हिंदी में हो या अंग्रेजी में, यहां तक कि संस्कृत में भी मुहावरे पूछे जाते हैं।

मुहावरों का अभ्यास करना कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। अगर इसे ध्यान से समझा जाए तो इसे याद रखने की जरूरत ही नहीं पड़ती। इसे समझ-समझ कर ही लिखा और बोलचाल में उपयोग किया जा सकता है।

😏😒 हिंदी भाषा के सभी मुहावरे (लोकोक्तियां) पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 😞😔

——————————//