जीडीपी (GDP) क्या होता है? और कैसे कैलकुलेट की जाती है?

GDP meaning formula information in Hindi

GDP meaning and complete information in Hindi – नमस्कार दोस्तों, आज के इस लेख में हम आपको जीडीपी के बारे में पूरी जानकारी (GDP complete information in Hindi) देने जा रहे हैं कि यह GDP क्या है (What Is GDP In Hindi), GDP का फुल फॉर्म क्या होता है? GDP का मतलब क्या होता है? और इसकी गणना कैसे की जाती है, पूरी जानकारी हिंदी में।

जब हम टीवी पर खबरें देखते हैं या अखबार पढ़ते हैं, जब भी देश की अर्थव्यवस्था की चर्चा होती है तो हम अक्सर जीडीपी (GDP) के बारे में सुनते या पढ़ते हैं कि भारत की जीडीपी इतनी बढ़ गई है या किसी कारण से जीडीपी इतनी कम हो गई है आदि। तो क्या आपने कभी यह सोचने की कोशिश की है कि GDP क्या है (What is GDP in Hindi)? इसका क्या मतलब होता है (Meaning of GDP in Hindi)?

अगर आप जीडीपी के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ें ताकि आपको जीडीपी के बारे में पूरी जानकारी मिल सके। तो चलिए आज का टॉपिक शुरू करते हैं और जानते हैं कि जीडीपी क्या है, जीडीपी का मतलब क्या है।

GDP की शुरुआत कैसे हुई?

माना जाता है कि वर्तमान में जिस रूप में जीडीपी अवधारणा का उपयोग किया जा रहा है, उसकी उत्पत्ति 18वीं शताब्दी के अंत में हुई थी।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पहली बार GDP का इस्तेमाल अमेरिकी अर्थशास्त्री साइमन स्मिथ कुजनेट्स (Simon Smith Kuznets) ने 1935-44 के दौरान अमेरिका की अर्थव्यवस्था की गणना के लिए किया था।

इसे 1944 में ब्रेटन वुड्स सम्मेलन (Bretton Woods Conference) में किसी देश की अर्थव्यवस्था को मापने की मुख्य विधि के रूप में अपनाया गया था।

GDP क्या है? What is GDP in Hindi

GDP क्या है जानने से पहले आइए आपको बताते हैं कि GDP का फुल फॉर्म क्या होता है ताकि आप इसे अच्छे से समझ सकें। तो दोस्तों GDP का फुल फॉर्म होता है “Gross Domestic Product”। GDP के फुल फॉर्म को अगर हम हिंदी में ट्रांसलेट करें (Meaning of GDP in Hindi) तो इसका मतलब होता है “सकल घरेलू उत्पाद”

GDP का full form:

  • G – Gross = सकल 
  • D – Domestic = घरेलू 
  • P – Product = उत्पाद

#. सकल का मतलब क्या होता है? What does “Gross” mean?

सकल घरेलू उत्पाद (Gross Domestic Product) में “सकल” शब्द का अर्थ देश में उत्पादित कुल उत्पादों या सेवाओं के उपयोग की परवाह किए बिना गिना जाना है। किसी भी वस्तु या सेवा का उपयोग किसी भी रूप में किया जा सकता है (जैसे निवेश, उपभोग या संपत्ति)।

#. घरेलू का मतलब क्या होता है? What does “Domestic” mean?

“घरेलू” शब्द के उपयोग से तात्पर्य उस देश की भौगोलिक स्थिति से है जिसमें वस्तुओं और सेवाओं का निर्माण किया जा रहा है। उदाहरण के लिए, यदि इंग्लैंड की कोई कंपनी भारत में कार बनाती और बेचती है, तो उसका मूल्य भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के आंकड़े में जोड़ा जाएगा।

#. उत्पाद का मतलब क्या है? What does “Product” mean?

“उत्पाद” शब्द का उपयोग किसी देश में बेचे जाने वाले अंतिम उत्पादों और सेवाओं के लिए किया जाता है। आपको बता दें, इसमें वे सामान शामिल नहीं किये जाते हैं जिनका उत्पादन किया गया है लेकिन बेचा नहीं गया है। साथ ही इसमें काला बाज़ार की वस्तुओं, उपयोग की गई वस्तुओं और सेवाओं, पुराने सामानों की बिक्री और वस्तु विनिमय को भी शामिल नहीं किया जाता है।

आइए अब आपको विस्तार से बताते हैं कि जीडीपी क्या है? (What is GDP in Hindi) इसके बारे में।

किसी भी निश्चित समय, जैसे कि 1 वर्ष में, यदि हम किसी देश में उत्पादित घरेलू उत्पादों और सेवाओं को मिलाकर बाजार के अनुसार उनकी कीमत तय करते हैं, तो वह उस देश की जीडीपी (GDP) कहलाती है। अर्थात उस देश की अर्थव्यवस्था की क्या स्थिति है उसे ही GDP यानि Gross Domestic Product कहते हैं।

किसी भी देश की GDP मुख्य रूप से तीन बातों पर निर्भर करती है:

  1. कृषि (Agriculture)
  2. उद्योग (Industry)
  3. सेवाएं (Services)

इन तीन बातों के आधार पर देश की जीडीपी उत्पादन में वृद्धि या उत्पादन में कमी के औसत पर तय होती है। 

किसी भी देश की अर्थव्यवस्था कैसी है इसका अंदाजा उस देश की जीडीपी के आधार पर लगाया जा सकता है। जीडीपी के कारण हमें बाजार में हो रहे कारोबार की भी जानकारी मिलती है।

आपको बता दें कि जीडीपी में केवल घरेलू उत्पाद को ही गिना जाता है। इसका मतलब यह है कि जो चीजें हमारे देश में बनती या उत्पादित होती हैं, उनका ही मूल्य जीडीपी में शामिल होता है।

इसे हम एक सरल उदाहरण से समझाते हैं। अगर कोई चीज भारत में बनती है और अगर हम उस चीज को भारत के साथ-साथ दुनिया के अलग-अलग देशों में बेचते हैं तो उसे जीडीपी में गिना जाता है लेकिन अगर कोई चीज विदेश में बनती है और भारत में बेची जाती है तो उसे जीडीपी में शामिल नहीं किया जाता है।

आज दुनिया का लगभग हर देश अपने देश की अर्थव्यवस्था की गणना के लिए जीडीपी का उपयोग करता है। तो अब आप जान गए होंगे कि जीडीपी क्या है (What is GDP in Hindi), तो आइए अब जानते हैं कि जीडीपी कैसे मापी जाती है, जीडीपी की गणना कैसे की जाती है (How to calculate GDP in Hindi)।

जीडीपी की गणना कैसे की जाती है? How to calculate gdp in Hindi?

सबसे पहले हम आपको एक उदाहरण देते हैं ताकि आप समझ सकें कि जीडीपी कैसे मापी जाती है। 

उदाहरण के लिए, मान लीजिए कि किसी देश में हर साल 1,00,000 क्रिकेट बैट का उत्पादन होता है और 1 बैट की कीमत ₹500 है, तो उस देश की जीडीपी 5 करोड़ होगी।

इसे तो हम एक साधारण सा उदाहरण लेकर समझ गए जिसे हम कुछ ही सेकंड में हल कर सकते हैं, लेकिन जब पूरे देश की जीडीपी मापने की बात आती है तो हम इसे इस तरह से कैलकुलेट नहीं कर सकते, ये तो सिर्फ एक उदाहरण था।

GDP formula

किसी भी देश की अर्थव्यवस्था की जीडीपी को मापने के लिए एक सूत्र (Formula ) का प्रयोग किया जाता है जो इस प्रकार है।

GDP formula – GDP = C + I + G + (X – M)

C = Consumer expenditure
I = Industries investment
G = Government expenditure
X – M = Export – Import

अब मान लीजिए कि किसी देश में C = 100, I = 100, G = 200 और आयात – निर्यात (X – M) = 100 है, तो उस देश की GDP…,

GDP = 100 + 100 + 200 + 100 = 400 होगी।

अब आपको पता चल गया होगा कि जीडीपी की गणना कैसे की जाती है (How to calculate GDP in Hindi), लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी देश की जीडीपी कब बढ़ती है और कब घटती है, कब जीडीपी में उतार-चढ़ाव होता है?

जब देश के लोग अपने देश में ही बनी चीजों को खरीदते और इस्तेमाल करते हैं और उन्हें दूसरे देशों में भी बेचते हैं तो देश की GDP बढ़ती है और अगर आप दूसरे देश से चीजें खरीदते हैं और उनका इस्तेमाल करते हैं और अपने देश में बनी हुई चीजों का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो अपने देश की GDP घट जाती है।

प्रति व्यक्ति आय जीडीपी की गणना कैसे की जाती है? (GDP per Capita)

जीडीपी प्रति व्यक्ति आय देश की जनसंख्या द्वारा नाममात्र जीडीपी को विभाजित करके प्राप्त की जाती है। यह देश में औसत प्रति व्यक्ति आय निर्धारित करता है। जब किसी वर्ष के सकल घरेलू उत्पाद की गणना की जाती है, तो उस वर्ष के मध्य के जनसंख्या के आंकड़ों का उपयोग विभाजन के लिए किया जाता है।

अब हम आपको बताते हैं कि हर साल जीडीपी की गणना क्यों की जाती है, इसके पीछे क्या उद्देश्य होता है।

जीडीपी की गणना क्यों की जाती है? Why is GDP calculated?

जीडीपी की गणना एक निश्चित समय पर की जाती है, आमतौर पर इसकी गणना 1 वर्ष में की जाती है। GDP से हमें किसी भी देश की आर्थिक स्थिति की जानकारी मिलती है यानी उस देश की अर्थव्यवस्था की जानकारी मिलती है। हम किसी भी देश की आर्थिक स्थिति का आकलन करने के लिए जीडीपी का उपयोग करते हैं।

जीडीपी की गणना करने के बाद हमें जो संख्या मिलती है, उसकी तुलना दुनिया के विभिन्न देशों की जीडीपी से की जाती है और यह अनुमान लगाया जाता है कि हमारे देश की आर्थिक स्थिति अन्य देशों की तुलना में कैसी है। तो अब आप जान गए होंगे कि GDP की गणना क्यों की जाती है।

अब तक हमने पढ़ा कि GDP क्या है (What is GDP in Hindi), GDP कैसे मापी जाती है (How to calculate GDP in Hindi) और GDP का मतलब क्या होता है (Meaning of GDP in Hindi)। आइए अब जीडीपी से जुड़े कुछ सवालों के जवाब पर नजर डालते हैं।

GDP FAQ:

Q – GDP का full form क्या होता है?
A – GDP का फुल फॉर्म Gross Domestic Product है। हिंदी में जीडीपी का अर्थ होता है “सकल घरेलू उत्पाद”।

Q – GDP formula क्या है?
A – किसी भी देश की जीडीपी की गणना करने के लिए उपयोग किया जाने वाला formula इस प्रकार है:
GDP = C + I + G + (X – M)
ऊपर दिए गए जीडीपी फॉर्मूले के प्रत्येक अक्षर का क्या अर्थ है, यह आपको ऊपर विस्तार से बताया गया है।

Q – GDP की गणना कितने वर्षों के बाद की जाती है?
A – आमतौर पर किसी भी देश की जीडीपी की गणना हर 1 साल के बाद की जाती है।

Q – जीडीपी की गणना कौन करता है?
A – केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) जीडीपी की गणना करता है।

Q – भारत की जीडीपी स्थिति क्या है?
A – भारतीय अर्थव्यवस्था वर्तमान में दुनिया की सबसे शक्तिशाली अर्थव्यवस्थाओं में शुमार है। विकास के मामले में, भारतीय अर्थव्यवस्था अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी के बाद दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

Q – जीडीपी कितने प्रकार के होते हैं?
A – सकल घरेलू उत्पाद (GDP) दो प्रकार के होते हैं 1) वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद 2) अवास्तविक सकल घरेलू उत्पाद।

निष्कर्ष:

किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को जीडीपी में मापा जाता है, जिससे आप उस देश की आर्थिक स्थिति के बारे में आसानी से जान सकते हैं।

हमें उम्मीद है कि जीडीपी के बारे में लिखा गया यह लेख आपके लिए ज्ञानवर्धक साबित हुआ होगा। इस लेख को पढ़कर आपको जीडीपी के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इस लेख में हमने आपको बताया है कि GDP क्या है (What is GDP in Hindi), GDP का फुल फॉर्म क्या है (GDP ka full form in Hindi), GDP कैसे कैलकुलेट करें (How to calculate GDP in Hindi) और GDP की गणना क्यों की जाती है आदि समस्त जानकारी।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी GDP के बारे में यह जानकारी मिल सके।

—————————————//

अन्य लेख पढ़ें: