गड़े मुर्दे उखाड़ना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग (Gade Murde Ukhadna Muhavara)

Gade Murde Ukhadna Muhavare Ka Matlab

गड़े मुर्दे उखाड़ना का अर्थ – Gade Murde Ukhadna Muhavare Ka Matlab

गड़े मुर्दे उखाड़ना मुहावरे का अर्थपुरानी बातें दोहराना

गड़े मुर्दे उखाड़ना मुहावरे का अर्थ

Gade Murde Ukhadna Muhavre Ka Arth – गड़े मुर्दे उखाड़ना मुहावरे का अर्थ है बहुत पुरानी बातों को दोहराना, पुरानी बातों को याद करना, पुरानी बातों पर विवाद खड़ा करना, दबी हुई बातों को फिर से उजागर करना।

गड़े मुर्दे उखाड़ना मुहावरे का हिंदी में वाक्य प्रयोग

Gade Murde Ukhadna Muhavre Ka Vakya Prayog

#1. वाक्य प्रयोग: हमारे बुजुर्ग जो हमें सिखाते हैं कि जो हुआ सो हुआ, गड़े मुर्दे उखाड़ने से हमें कोई लाभ नहीं मिलता, इसलिए हमें पुरानी बातों को नहीं दोहराना चाहिए बल्कि आगे बढ़ते रहना चाहिए।

#2. वाक्य प्रयोग: रमेश ने सुरेश के साथ एक नया व्यवसाय शुरू किया था, लेकिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों गड़े मुर्दे उखाड़ने लगे, परिणामस्वरूप दोनों को अपना व्यवसाय बंद करना पड़ा।

#3. वाक्य प्रयोग: जब भी चुनाव आते हैं तो हमारे देश के नेता वोट के नाम पर एक दूसरे के कामों के गड़े मुर्दे उखाड़ना शुरू कर देते हैं।

#4. वाक्य प्रयोग: जीवन में जो व्यक्ति वर्तमान पर ध्यान न देकर गड़े मुर्दे उखाड़ता है, वह सदैव दुखी रहता है।

#5. वाक्य प्रयोग: अब तो आपकी आदित्य से सुलह हो गई है और फिर से बातचीत भी शुरू हो गई है, अब गड़े मुर्दे क्यों उखाड़ रहे हो?

मौखिक बातचीत में अक्सर मुहावरों का प्रयोग किया जाता है जो मानवीय भावनाओं को वास्तविक बनाते हैं। मुहावरों को स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है।

प्रत्येक पाठ्यक्रम में मुहावरों का अपना-अपना अनुभाग होता है, छोटी-बड़ी कक्षाओं में मुहावरों को पढ़ाया जाता है, याद कराया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसे मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

मुहावरा अधिक असामान्य अर्थ प्रकट करता है इसीलिए मुहावरे का अर्थ दोहरा लाभ प्राप्त करना है। एक शब्द के कई अलग-अलग मुहावरे हो सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि यहां दिए गए मुहावरे ही परीक्षा में पूछे जाएंगे।

मुहावरे सभी प्रकार की परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में मुहावरों की अपनी अहमियत होती है। पेपर चाहे हिंदी में हो या अंग्रेजी में, यहां तक कि संस्कृत में भी मुहावरे पूछे जाते हैं।

मुहावरों का अभ्यास करना कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। अगर इसे ध्यान से समझा जाए तो इसे याद रखने की जरूरत ही नहीं पड़ती। इसे समझ-समझ कर ही लिखा और बोलचाल में उपयोग किया जा सकता है।

😏😒 हिंदी भाषा के सभी मुहावरे (लोकोक्तियां) पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 😞😔

——————————//