गाल बजाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग (Gaal Bajana Muhavara)

Gaal Bajana Muhavare Ka Matlab

गाल बजाना का अर्थ – Gaal Bajana Muhavare Ka Matlab

गाल बजाना मुहावरे का अर्थडींग मारना
Gaal Bajana

गाल बजाना मुहावरे का अर्थ

Gaal Bajana Muhavre Ka Arth – गाल बजाना मुहावरे का अर्थ है डींग मारना, डींग हांकना, अपनी बड़ाई करना, शेख़ी मारना, शेख़ी करना, बढ़–चढ़कर बातें करना।

गाल बजाना मुहावरे का हिंदी में वाक्य प्रयोग

Gaal Bajana Muhavre Ka Vakya Prayog

#1. वाक्य प्रयोग: इस दुनिया में गाल बजाने वाले तो बहुत मिल जाएंगे, लेकिन अच्छे कारीगर आसानी से नहीं मिलते।

#2. वाक्य प्रयोग: धीरेन अक्सर अपने दोस्तों से कहा करता था कि वह किसी जानवर से नहीं डरता लेकिन एक दिन जब एक कुत्ता उसके पीछे दौड़ा तो उसकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई और दोस्तों ने कहा कि यह सिर्फ गाल बजाना जानता है।

#3. वाक्य प्रयोग: रीना की पढ़ाई पूरी हो चुकी है लेकिन सारा दिन गाल बजाती रहती है और कोई काम नहीं करती।

#4. वाक्य प्रयोग: गाल बजाने की बजाय तुम अच्छे नंबर लाकर दिखाओगे तो मान जाएंगे।

#5. वाक्य प्रयोग: यु गाल बजाना बंद करो और कुछ काम धंधा शुरू करो, क्योंकि सिर्फ बातों से पेट नहीं भरता।

मौखिक बातचीत में अक्सर मुहावरों का प्रयोग किया जाता है जो मानवीय भावनाओं को वास्तविक बनाते हैं। मुहावरों को स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है।

प्रत्येक पाठ्यक्रम में मुहावरों का अपना-अपना अनुभाग होता है, छोटी-बड़ी कक्षाओं में मुहावरों को पढ़ाया जाता है, याद कराया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसे मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

मुहावरा अधिक असामान्य अर्थ प्रकट करता है इसीलिए मुहावरे का अर्थ दोहरा लाभ प्राप्त करना है। एक शब्द के कई अलग-अलग मुहावरे हो सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि यहां दिए गए मुहावरे ही परीक्षा में पूछे जाएंगे।

मुहावरे सभी प्रकार की परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में मुहावरों की अपनी अहमियत होती है। पेपर चाहे हिंदी में हो या अंग्रेजी में, यहां तक कि संस्कृत में भी मुहावरे पूछे जाते हैं।

मुहावरों का अभ्यास करना कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। अगर इसे ध्यान से समझा जाए तो इसे याद रखने की जरूरत ही नहीं पड़ती। इसे समझ-समझ कर ही लिखा और बोलचाल में उपयोग किया जा सकता है।

😏😒 हिंदी भाषा के सभी मुहावरे (लोकोक्तियां) पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 😞😔

——————————//