मिस्र के बारे में (50+) रोचक तथ्य | Interesting facts about Egypt

Interesting facts about Egypt in Hindi

Interesting facts about Egypt in Hindi – अफ्रीका के उत्तर-पूर्वी कोने पर स्थित, मिस्र दुनिया की सबसे पुरानी और महानतम सभ्यताओं में से एक है. मिस्र पिरामिड, सहारा रेगिस्तान और नील नदी के लिए प्रसिद्ध है.

Facts About Ancient Egypt – 1 to 10.

#1. प्राचीन मिस्र में लगभग 1400 विविध देवी-देवताओं की पूजा की जाती थी.

#2. प्राचीन मिस्र में यदि कोई बिल्ली किसी के सामने से गुजर जाती थी तो घर के सभी सदस्यों को शोक में अपनी भौंह (eyebrow) मुंडवानी पड़ती थीं.

#3. प्राचीन मिस्र में, मधुमक्खियों को राजा से दूर रखने के लिए नौकरों को शहद में लिप्त किया जाता था.

#4. मिस्र के पास दुनिया की पहली ‘शांति संधि’ (1271 BC) का रिकॉर्ड है.

#5. मिस्र का सबसे प्रसिद्ध पिरामिड ‘गीज़ा पिरामिड’ (Giza Pyramid) इसके निर्माण के 3871 साल बाद तक दुनिया की सबसे ऊंची इमारत थी.

#6. गीज़ा के ‘ग्रेट पिरामिड’ (Great Pyramid) को बनाने में करीब 30 लाख मजदूरों ने 23 साल तक काम किया था.

#7. शादियों में अंगूठियां पहनने की प्रथा की शुरुआत मिस्र में हुई थी.

#8. दुनिया का सबसे पुराना गीत जिसमें सुर और ताल था, जो प्यार के बारे में है.. वह भी मिस्र में ही पाया गया है. यह लगभग 4300 साल पहले लिखा गया था.

#9. ममीकरण प्रक्रिया के दौरान हृदय को नहीं हटाया जाता था क्योंकि मिस्रवासी हृदय को आत्मा का प्रतीक मानते थे.

#10. प्राचीन मिस्र में, बिल्लियों को मारने के लिए सीधे मौत की सजा दी जाती थी.

इज़राइल के बारे में 55 आश्चर्यजनक तथ्य जो इसे इतना खास बनाते हैं – Amazing facts about Israel that make it so special

Interesting facts about Egypt – 11 to 20.

#11. प्राचीन मिस्रवासियों का मानना था कि ममीकरण सुरक्षित रूप से मृतकों को पुनर्जन्म की ओर ले जा सकता है.

#12. प्राचीन मिस्र में लोग मरे हुए इंसानों को पट्टियों में लपेटते थे, जिसे आज हम ममी (Mummy) कहते हैं. एक पुरातन ममी पर 1.6 किमी (1 मील) लंबी पट्टियां मिली हैं. कुछ ममियों में थोड़ी मात्रा में निकोटीन और कोकीन भी पाया गया है.

#13. प्राचीन मिस्र में, किसी भी राजा ने कभी अपने बाल नहीं दिखाए, वह हमेशा अपने सिर पर कुछ पहने रहते थे जिसे ‘Nemes’ नाम दिया गया है. 

#14. प्राचीन मिस्र में, प्रत्येक 30 दिनों के 12 महीने थे. आखिर के 5 दिनों में त्योहार मनाए जाते थे ताकि साल के 365 दिन पूरे हो सकें. उन्होंने घड़ियों का भी आविष्कार कर लिया था.

#15. प्राचीन मिस्र में, शहर के पहरेदारों के काम में मदद करने के लिए कुत्तों और लंगूरों को प्रशिक्षित करने की कोशिश करने के प्रमाण मिलते हैं.

#16. प्राचीन मिस्र में पत्थरों को तकिए के रूप में इस्तेमाल किया जाता था.

#17. इरेटोस्थनीज (Eratosthenes) ने 2200 साल पहले बिना मिस्र छोड़े गणित की मदद से पृथ्वी की परिधि की गणना की थी.

#18. प्राचीन मिस्रवासियों के पास गर्भावस्था का परीक्षण करने का 70% सही तरीका था. अगर महिला द्वारा खास तरह के बीजों पर पेशाब करने के बाद ये बीज अंकुरित हो जाते, तो वह महिला गर्भवती मानी जाती थी.

#19. ‘तूतनखामुन’ (Tutankhamun) प्राचीन मिस्र में एकमात्र ऐसा इंसान था जिसे खड़े लिंग के साथ ममीकृत किया गया था.

#20. प्राचीन मिस्र के फिरौन (Pharaoh) पतले होते थे. उनके आहार में शराब, शहद, बीयर, ब्रेड और चीनी युक्त उच्च खाद्य पदार्थ शामिल थे. इनमें से कई फिरौन मधुमेह के शिकार भी हुए थे.

म्यांमार के बारे में 10 मजेदार और रोचक तथ्य – 10 Fun and Interesting Facts about Myanmar

Interesting facts about Egypt – 21 to 30.

#21. जब मिस्र पर फिरौन का शासन था, तब वहां की मुद्रा शराब हुआ करती थी.

#22. फिरौन पेपी द्वितीय (2246-2152 ईसा पूर्व) का शासनकाल (94 वर्ष) इतिहास में सबसे लंबा शासनकाल था. जब वह केवल 6 वर्ष का था तब वह मिस्र का राजा बना था.

#23. प्राचीन मिस्र में, जब किसी की मृत्यु होती थी, तो आत्मा के लिए शरीर को फिर से पहचानना आसान बनाने के लिए चेहरे से मिलता-जुलता एक मुखौटा पहना दिया जाता था.

#24. दुनिया की सबसे पुरानी पोशाक मिस्र में मिली है जो 5,000 साल पुरानी है.

#25. प्राचीन मिस्र में यदि कोई बौना पैदा होता था तो उसे बहुत भाग्यशाली माना जाता था, क्योंकि उसके बौनेपन से उसे आसानी से नौकरी मिल जाती थी. नौकरी भी ऐसी-वैसी नहीं, बल्कि सोने के कारखाने में मिलती थी.

#26. मिस्र में श्रृंगार करना अनिवार्य होता था. यहां के निवासी सुरमा का प्रयोग जरूर करते थे. उनका मानना था कि हरे और काले सुरमा उन्हें सूरज की किरणों, मक्खियों और हानिकारक संक्रमणों से बचाते हैं.

#27. मिस्र के लोग ममियों को टूथपिक से साथ दफनाते थे. ऐसा माना जाता है कि प्राचीन मिस्र के निवासियों ने एक प्रकार के टूथपेस्ट का भी आविष्कार किया था. उन्होंने इसे बनाने के लिए बैल के खुरों के पाउडर, जले हुए अंडे की छाल और राख के मिश्रण का इस्तेमाल किया था.

#28. प्राचीन मिस्र में अंधेपन के इलाज के दौरान मरीज के कान में सुअर की आंख डाली जाती थी.

#29. दुनिया में समलैंगिकता का सबसे बड़ा उदाहरण मिस्र में ही हुआ है – 2345 ई.पू. मिस्र के महल की देखभाल कर रहे दो पुरुष सैनिकों को एक दूसरे से प्यार हो गया था, जबकि दोनों पहले से शादीशुदा थे.. और उनके बच्चे भी थे.. लेकिन उनकी लव स्टोरी ऐसी चली कि दोनों को मरने के बाद एक ही जगह दफना दिया गया.. और उनकी कब्र के ऊपर एक छोटा सा किला बनाया गया.. लेकिन आधुनिक मिस्र में समलैंगिकता पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

#30. प्राचीन मिस्र की महिलाएं स्वतंत्र थीं. वह जमीन खरीद सकती थी, जज बन सकती थी और अपनी वसीयत लिख सकती थी. अगर वह बाहर काम करती थी, तो उसे समान वेतन दिया जाता था. वह तलाक और पुनर्विवाह भी कर सकती थी. वह एक पूर्व-विवाह अनुबंध में भी प्रवेश कर सकती थी, जिसमें वह शादी में लाई गई चीजों के बारे में अपने विचार व्यक्त कर सकती थीं.

मेक्सिको के बारे में रोचक जानकारी (Interesting information about Mexico)

Interesting facts about Egypt – 31 to 40.

#31. प्राचीन मिस्रवासी गर्भधारण से बचने के लिए मिट्टी, शहद और मगरमच्छ के गोबर का मिश्रण बनाते थे. उस मिश्रण को महिला की योनि में डाला जाता था, जिससे महिला गर्भवती नहीं हो पाती थी. उनका मानना था कि मगरमच्छ का गोबर अम्लीय होता है, जो शुक्राणुओं को नष्ट कर देता है.

#32. मृत्युदंड की सबसे पुरानी सजा प्राचीन मिस्र में से मिलती है. यह सजा एमहर्स्ट पेपिरस को 1500 ईसा पूर्व में दी गई थी, जिसे जहर खाकर अपनी जान देनी पड़ी थी.

#33. मिस्र में पहला पिरामिड स्टेप पिरामिड था, जिसे मिस्र के प्रसिद्ध वास्तुकार इम्होटेप ने 2600 ईसा पूर्व में फिरौन जोसर के लिए बनाया था.

#34. मिस्र के इतिहास में विदेशी शक्तियों और आंतरिक राजाओं (फिरौन) का अंश रहा है. ईसा से 4000 साल पहले से चले आ रहे साम्राज्य का अंत ईसा पूर्व छठी शताब्दी में ईरानियों के आक्रमण के बाद हुआ था.

#35. मिस्र में अंतिम स्वदेशी राज्य फारसियों का था, जिन्होंने 341 ईस्वी तक शासन किया, जिसके बाद ग्रीक, रोमन और बीजान्टिन द्वारा शासन प्रतिस्थापित किया गया.

#36. मिस्र में स्थित पिरामिड क्यों बनाए गए थे? इसका सही उत्तर आज तक नहीं मिल पाया है, लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि ये पिरामिड उस समय के राजाओं और रानियों की कब्रों के लिए बनाए गए थे.

#37. चौथी और छठी शताब्दी के आसपास मिस्र में ईसाइयों की सबसे बड़ी संख्या थी लेकिन आज यहां 90% मुस्लिम है.

#38. 1346 से 1353 के बीच मिस्र में एक महामारी फैल गई थी जिसमें लगभग 40% आबादी की मृत्यु हो गई थी.

#39. नेपोलियन 1 जुलाई 1798 को मिस्र गया लेकिन अपने मिशन में सफल नहीं हो सका और 3 साल, 2 महीने और 1 दिन के बाद 2 सितंबर 1801 को फ्रांस लौट आया.

#40. साल 1882 में ब्रिटेन ने मिस्र को गुलाम बना लिया था. फिर 28 फरवरी 1922 को यह मुश्किल से स्वतंत्र हुआ था, लेकिन इसने 18 जून 1953 को खुद को एक गणतंत्र घोषित कर दिया.

दक्षिण कोरिया के बारे में रोचक तथ्य (Interesting Facts About South Korea)

Interesting facts about Egypt – 41 to 50.

#41. मिस्र का राष्ट्रीय पक्षी चील (Steppe Eagle) है.

#42. मिस्र की राजधानी कायरों है, जो दुनिया के सबसे बड़े शहरों में से एक है और अफ्रीका का सबसे बड़ा शहर है.

#43. जब 1970 के दशक के मध्य में एक ममी को फ्रांस भेजा गया था, तब मिस्र ने इसके लिए एक कानूनी पासपोर्ट जारी किया था.

#44. मिस्र सबसे अधिक आबादी वाले मुस्लिम देशों में से एक है और साथ ही उत्तरी अफ्रीका में सबसे अधिक आबादी वाला देश है. 2017 के अनुसार इसकी जनसंख्या लगभग 9,38,54,000 है और इनमें से आधे से अधिक लोग शहरों में रहते है.

#45. मिस्र में विश्व के जल संग्रहण का 0.6% हिस्सा है. यहां की अधिकांश जनसंख्या नील नदी के तट पर निवास करती है. यहां हर साल केवल 1 इंच बारिश होती है.

#46. इजराइल के साथ शांति स्थापित करने वाला मिस्र पहला अरब देश है.

#47. 2012 में जब हिलेरी क्लिंटन मिस्र आईं थी तो भीड़ ने उन पर जूते और टमाटर फेंके थे. यह शायद पहली बार है कि इतने बड़े नेता को किसी दूसरे देश में इस तरह अपमानित किया गया हो.

#48. मिस्र के नाम एक दिन में करीब 529 लोगों को फांसी देने का रिकॉर्ड भी है. 25 मार्च 2014 को मिस्र की एक आपराधिक अदालत ने उन्हें 2013 के दंगों के लिए मौत की सजा सुनाई थी.

#49. 2015 से पहले, मिस्र के किसी भी प्रधान मंत्री ने जेल जाने या मरने के बिना पद नहीं छोड़ा था.

#50. मिस्र के बहुत पुराने मकबरों में भी शौचालय भी मिले हैं.

#51. मिस्र और सूडान की सीमा पर 2060 वर्ग किलोमीटर भूमि है जिस पर दोनों देशों में से किसी का भी अधिकार नहीं है.

#52. सूडान में दुनिया में सबसे ज्यादा पिरामिड हैं न कि मिस्र में.

#53. मिस्र के एक पिता ने 2011 की मिस्र की क्रांति में फेसबुक की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए अपने नवजात शिशु का नाम “फेसबुक” रखा. उनके नवजात शिशु का पूरा नाम फेसबुक जमाल इब्राहिम है.

उत्तर कोरिया के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Some interesting facts about North Korea)

अगर आपको Interesting facts about Egypt जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी करे, हमारे अगले Post प्राप्त करने के लिए हमें करे और हमारा Facebook page करे, अपने सुझाव हमें Comments के माध्यम से दे.