एक तो करेला दूजे नीम चढ़ा मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग (Ek to karela duja neem chadha Muhavara)

Ek to karela duja neem chadha Muhavare Ka Matlab

एक तो करेला दूजे नीम चढ़ा का अर्थ – Ek to karela duja neem chadha Muhavare Ka Matlab

एक तो करेला दूजे नीम चढ़ा मुहावरे का अर्थएक दोष के होते हुए ही दूसरा दोष भी होना
Ek to karela duja neem chadha

एक तो करेला दूजे नीम चढ़ा मुहावरे का अर्थ

Ek to karela duja neem chadha Muhavre Ka Arth – एक तो करेला दूजे नीम चढ़ा मुहावरे का अर्थ है एक दोष होने के साथ-साथ दूसरा दोष भी होना, कुटिल स्वभाव वाले लोग बुरी संगत में पड़कर और भी बुरे हो जाते हैं, जब पहले से ही एक दोष होता है तो दूसरा दोष भी आ जाता है, बुरे और बुरे का मेल।

एक तो करेला दूजे नीम चढ़ा मुहावरे का हिंदी में वाक्य प्रयोग

Ek to karela duja neem chadha Muhavre Ka Vakya Prayog

#1. वाक्य प्रयोग: अजय पहले से ही बिगड़ैल था और अब उसने माफिया लोगों से भी दोस्ती कर ली है, अब वह एक तो करेला दूसरा नीम चढ़ा जैसा हो गया।

#2. वाक्य प्रयोग: पहले तो गब्बर सिर्फ चोरी करता था, लेकिन जब से जेल होकर आया है, तब से लोगों से मारपीट भी करने लगा है, ये तो वही बात हो गई एक तो करेला दूजे नीम चढ़ा।

#3. वाक्य प्रयोग: गली के कुत्तों के भौंकने की आवाज से पढ़ाई में इतनी दिक्कत हुई और साथ ही बिजली भी चली गई, इसे कहते हैं एक तो करेला और दूसरा नीम चढ़ा।

#4. वाक्य प्रयोग: सागर को पहले से ही सिगरेट पीने की बुरी आदत है और अब उसे शराब पीने की भी लत लग गई है, एक तो करेला और दूसरा नीम चढ़ा।

#5. वाक्य प्रयोग: वैसे तो रीना बहुत शरारती है लेकिन जब उसे अपने दादा-दादी का साथ मिलता है तो वह शेरनी बन जाती है और ऐसे में कहा जाता है कि एक तो करेला और दूसरा नीम चढ़ा।

#6. वाक्य प्रयोग: मदन एक ऐसा युवक है जो कोई काम-धंधा नहीं करता और गाली-गलौज करता रहता है, इसी के लिए ‘एक तो करेला दूजे नीम चढ़ा’ वाली कहावत बनी है।

#7. वाक्य प्रयोग: केदार गरीब तो था ही गलत संगत के कारण वह जुआ भी खेलने लगा, एक तो करेला, ऊपर से नीम चढ़ा।

मौखिक बातचीत में अक्सर मुहावरों का प्रयोग किया जाता है जो मानवीय भावनाओं को वास्तविक बनाते हैं। मुहावरों को स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है।

प्रत्येक पाठ्यक्रम में मुहावरों का अपना-अपना अनुभाग होता है, छोटी-बड़ी कक्षाओं में मुहावरों को पढ़ाया जाता है, याद कराया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसे मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

मुहावरा अधिक असामान्य अर्थ प्रकट करता है इसीलिए मुहावरे का अर्थ दोहरा लाभ प्राप्त करना है। एक शब्द के कई अलग-अलग मुहावरे हो सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि यहां दिए गए मुहावरे ही परीक्षा में पूछे जाएंगे।

मुहावरे सभी प्रकार की परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में मुहावरों की अपनी अहमियत होती है। पेपर चाहे हिंदी में हो या अंग्रेजी में, यहां तक कि संस्कृत में भी मुहावरे पूछे जाते हैं।

मुहावरों का अभ्यास करना कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। अगर इसे ध्यान से समझा जाए तो इसे याद रखने की जरूरत ही नहीं पड़ती। इसे समझ-समझ कर ही लिखा और बोलचाल में उपयोग किया जा सकता है।

😏😒 हिंदी भाषा के सभी मुहावरे (लोकोक्तियां) पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 😞😔

——————————//