एक अनार सौ बीमार मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग (Ek Anar Sau Bimar Muhavara)

Ek Anar Sau Bimar Muhavare Ka Matlab

एक अनार सौ बीमार का अर्थ – Ek Anar Sau Bimar Muhavare Ka Matlab

एक अनार सौ बीमार मुहावरे का अर्थएक ही वस्तु के लिए कई लोगों द्वारा प्रयास करना, वस्तु कम और मांग अधिक होना।

एक अनार सौ बीमार मुहावरे का अर्थ

Ek Anar Sau Bimar Muhavre Ka Arth – एक अनार सौ बीमार मुहावरे का अर्थ है एक ही वस्तु के लिए कई लोगों द्वारा प्रयास करना, वस्तु कम और मांग अधिक होना।

एक अनार सौ बीमार मुहावरे का हिंदी में वाक्य प्रयोग

Ek Anar Sau Bimar Muhavre Ka Vakya Prayog

#1. वाक्य प्रयोग: गांव में नई पक्की सड़क क्या बनी, सभी राजनीतिक दल इसका श्रेय लूटने में लग गए, इसे कहते हैं एक अनार सौ बीमार।

#2. वाक्य प्रयोग: आज कक्षा में अध्यापक ने एक सुंदर कविता लिखने पर एक कलम उपहार में देने की घोषणा की, सभी छात्र तुरंत कलम पाने के लिए कविताएं बनाने लगे, एक अनार सौ बीमार और क्या।

#3. वाक्य प्रयोग: सुहास कंप्यूटर सीखने के लिए एक कंप्यूटर कोचिंग सेंटर गया, लेकिन वहां केवल एक ही कंप्यूटर था और सीखने वाले छात्रों की संख्या अधिक थी, यह तो वही बात हुई, एक अनार और सौ बीमार।

#4. वाक्य प्रयोग: आजकल प्रतियोगी परीक्षा में इतने अधिक प्रतियोगी शामिल होते हैं कि नौकरियां कम पड़ जाती हैं लेकिन परीक्षा देने वालों की संख्या बहुत अधिक हो जाती है, ऐसे में कहा जाता है कि एक अनार सौ बीमार।

#5. वाक्य प्रयोग: पुस्तकालय में विज्ञान की केवल एक पुस्तक बची थी, लेकिन दस छात्र उसे लेने के लिए वहां आ पहुचे, यह तो वही बात हो गई, एक अनार और एक सौ बीमार।

मौखिक बातचीत में अक्सर मुहावरों का प्रयोग किया जाता है जो मानवीय भावनाओं को वास्तविक बनाते हैं। मुहावरों को स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है।

प्रत्येक पाठ्यक्रम में मुहावरों का अपना-अपना अनुभाग होता है, छोटी-बड़ी कक्षाओं में मुहावरों को पढ़ाया जाता है, याद कराया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसे मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

मुहावरा अधिक असामान्य अर्थ प्रकट करता है इसीलिए मुहावरे का अर्थ दोहरा लाभ प्राप्त करना है। एक शब्द के कई अलग-अलग मुहावरे हो सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि यहां दिए गए मुहावरे ही परीक्षा में पूछे जाएंगे।

मुहावरे सभी प्रकार की परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में मुहावरों की अपनी अहमियत होती है। पेपर चाहे हिंदी में हो या अंग्रेजी में, यहां तक कि संस्कृत में भी मुहावरे पूछे जाते हैं।

मुहावरों का अभ्यास करना कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। अगर इसे ध्यान से समझा जाए तो इसे याद रखने की जरूरत ही नहीं पड़ती। इसे समझ-समझ कर ही लिखा और बोलचाल में उपयोग किया जा सकता है।

😏😒 हिंदी भाषा के सभी मुहावरे (लोकोक्तियां) पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 😞😔

——————————//