एक आंख से देखना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग (Ek Aankh Se Dekhna Muhavara)

Ek Aankh Se Dekhna Muhavare Ka Matlab

एक आंख से देखना का अर्थ – Ek Aankh Se Dekhna Muhavare Ka Matlab

एक आंख से देखना मुहावरे का अर्थसबके साथ समान व्यवहार करना
Ek Aankh Se Dekhna

एक आंख से देखना मुहावरे का अर्थ

Ek Aankh Se Dekhna Muhavre Ka Arth – एक आंख से देखना मुहावरे का अर्थ है सबके साथ समानता का व्यवहार करना, पक्षपातरहित होना, सब को एक-सा समझना, सभी से एक जैसा व्यवहार करना, सभी को समान दृष्टि से देखना।

एक आंख से देखना मुहावरे का हिंदी में वाक्य प्रयोग

Ek Aankh Se Dekhna Muhavre Ka Vakya Prayog

#1. वाक्य प्रयोग: बच्चे चाहे कैसा भी व्यवहार करें, लेकिन माता-पिता हमेशा अपने सभी बच्चों को एक जैसा प्यार करते हैं वह सभी को एक आंख से देखते हैं।

#2. वाक्य प्रयोग: भारतीय रेल सेवा सभी यात्रियों को एक आंख से देखती है और सभी सामान सुविधाएं प्रदान करती है।

#3. वाक्य प्रयोग: शिक्षक के लिए उसकी कक्षा में उपस्थित सभी छात्र एक समान होते हैं, वह सभी को एक आंख से देखते है और सभी को एक जैसा सिखाते है।

#4. वाक्य प्रयोग: भारतीय संविधान देश के सभी नागरिकों को एक आंख से देखता है यानी सभी को समान अधिकार देता है।

#5. वाक्य प्रयोग: राजा जो किसी देश का पिता होता है और प्रजा उसकी संतान होती है तो राजा अपनी सभी संतानों अर्थात अपनी सारी प्रजा को एक आंख से देखता है, उनके साथ समान व्यवहार करता है और समान न्याय करता है।

मौखिक बातचीत में अक्सर मुहावरों का प्रयोग किया जाता है जो मानवीय भावनाओं को वास्तविक बनाते हैं। मुहावरों को स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है।

प्रत्येक पाठ्यक्रम में मुहावरों का अपना-अपना अनुभाग होता है, छोटी-बड़ी कक्षाओं में मुहावरों को पढ़ाया जाता है, याद कराया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसे मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

मुहावरा अधिक असामान्य अर्थ प्रकट करता है इसीलिए मुहावरे का अर्थ दोहरा लाभ प्राप्त करना है। एक शब्द के कई अलग-अलग मुहावरे हो सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि यहां दिए गए मुहावरे ही परीक्षा में पूछे जाएंगे।

मुहावरे सभी प्रकार की परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में मुहावरों की अपनी अहमियत होती है। पेपर चाहे हिंदी में हो या अंग्रेजी में, यहां तक कि संस्कृत में भी मुहावरे पूछे जाते हैं।

मुहावरों का अभ्यास करना कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। अगर इसे ध्यान से समझा जाए तो इसे याद रखने की जरूरत ही नहीं पड़ती। इसे समझ-समझ कर ही लिखा और बोलचाल में उपयोग किया जा सकता है।

😏😒 हिंदी भाषा के सभी मुहावरे (लोकोक्तियां) पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 😞😔

——————————//