एड़ियाँ रगड़ना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग (Ediya Ragadna Muhavara)

Ediya Ragadna Muhavare Ka Matlab

एड़ियाँ रगड़ना का अर्थ – Ediya Ragadna Muhavare Ka Matlab

एड़ियाँ रगड़ना मुहावरे का अर्थखूब भागदौड़ करना
Ediya Ragadna

एड़ियाँ रगड़ना मुहावरे का अर्थ

Ediya Ragadna Muhavre Ka Arth – एड़ियाँ रगड़ना मुहावरे का अर्थ है खूब भागदौड़ करना, बहुत इधर-उधर भागना, बहुत दिनों से परेशान होना, सिफ़ारिश के लिए चक्कर लगाना।

एड़ियाँ रगड़ना मुहावरे का हिंदी में वाक्य प्रयोग

Ediya Ragadna Muhavre Ka Vakya Prayog

#1. वाक्य प्रयोग: विशाल पिछले कई सालों से भारतीय क्रिकेट टीम अपनी जगह बनाने के लिए के लिए एड़ियां रगड़ रहा है लेकिन फिर भी वह असफल ही रहा है।

#2. वाक्य प्रयोग: शंकर पिछले कई सालों से अपने पिता की जगह पर सरकारी नौकरी के लिए एएड़ियां रगड़ रहा है लेकिन फिर भी उसे सफलता नहीं मिल रही है।

#3. वाक्य प्रयोग: गौरव को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता यूं ही नहीं मिली है, इसके लिए उसे कई बार एड़ियां रगड़नी पड़ीं है।

#4. वाक्य प्रयोग: भवरलाल को अपनी जमीन छुड़ाने के लिए बहुत एड़ियाँ रगड़नी पड़ी लेकिन फिर भी वह जमींदार से अपनी जमीन नहीं छुड़ा सका।

#5. वाक्य प्रयोग: सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद शर्माजी को अपनी पेंशन पाने के लिए महीनों तक एड़ियाँ रगड़नी पड़ीं।

मौखिक बातचीत में अक्सर मुहावरों का प्रयोग किया जाता है जो मानवीय भावनाओं को वास्तविक बनाते हैं। मुहावरों को स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है।

प्रत्येक पाठ्यक्रम में मुहावरों का अपना-अपना अनुभाग होता है, छोटी-बड़ी कक्षाओं में मुहावरों को पढ़ाया जाता है, याद कराया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसे मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

मुहावरा अधिक असामान्य अर्थ प्रकट करता है इसीलिए मुहावरे का अर्थ दोहरा लाभ प्राप्त करना है। एक शब्द के कई अलग-अलग मुहावरे हो सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि यहां दिए गए मुहावरे ही परीक्षा में पूछे जाएंगे।

मुहावरे सभी प्रकार की परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में मुहावरों की अपनी अहमियत होती है। पेपर चाहे हिंदी में हो या अंग्रेजी में, यहां तक कि संस्कृत में भी मुहावरे पूछे जाते हैं।

मुहावरों का अभ्यास करना कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। अगर इसे ध्यान से समझा जाए तो इसे याद रखने की जरूरत ही नहीं पड़ती। इसे समझ-समझ कर ही लिखा और बोलचाल में उपयोग किया जा सकता है।

😏😒 हिंदी भाषा के सभी मुहावरे (लोकोक्तियां) पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 😞😔

——————————//