समुद्र और महासागर में क्या अंतर है? (What is the difference between sea and ocean?)

Difference between Sea and Ocean

ब्रह्मांड में पृथ्वी एकमात्र ऐसा ज्ञात ग्रह है जिसकी सतह पर पानी मौजूद है. पृथ्वी की सतह का लगभग 71 प्रतिशत हिस्सा पानी से व्याप्त है, और बाकी 29 प्रतिशत हिस्सा भूमि से व्याप्त है. 

पृथ्वी पर पानी के कई सारे जल-स्रोत है, जिसमे पानी जमा होता है या मौजूद रहता है जैसे की समुद्र या सागर, महासागर, हवा में वाष्प के रूप में, नदियों और झीलों में, हिमकणों और हिमनद (glaciers) में, जमीन में नमी के रूप में. इन सब में सबसे अधिक पानी समुद्र और महासागर में जमा है, कारण है इनका विशाल आकार. 

किसी समुद्र या महासागर के किनारे से देखे तो जहां तक नजर जाती है पानी ही पानी नजर आता है, लेकिन क्या आप जानते है की समुद्र और महासागर दोनों कई मायनों में अलग होते है. पृथ्वी पर मुख्य सात समुद्र (sea) और पांच महासागर (ocean) है. आज के इस लेख में हम जानेंगे की समुद्र और महासागर मे क्या मूलभूत अंतर होता है. 

सबसे पहले बात करते है महासागर की, महासागर में पृथ्वी पर मौजूद पानी का लगभग 96.5 प्रतिशत हिस्सा जमा है. पृथ्वी पर मुख्य रूप से पांच महासागर है जिनके नाम है प्रशांत महासागर (Pacific Ocean), अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean), हिन्द महासागर (Indian Ocean), अंटार्कटिक महासागर (Antarctic Ocean) और आर्कटिक महासागर (Arctic Ocean). सभी महासागरों की सीमाएं आपस में जुड़ी हुई हैं और धरती का लगभग तीन चौथाई हिस्सा घेरे हुए हैं. महासागर समुद्र की तुलना में बहुत विशाल और गहरे होते है. महासागर में समुद्री जीवन का अस्तित्व बनाये रखना मुश्किल होता है क्योंकि यहाँ रोशनी नहीं पहुँच पाती और दबाव भी अधिक होता है. समुद्र या सागर असल में महासागर का वह हिस्सा होता है जो आंशिक रूप से जमीन से जुड़ा होता है. महासागर खारे पानी का एक बहुत बड़ा जल जल-स्रोत होता है, जिसमे कई सारे समुद्र समाये होते है. दुनिया का सबसे छोटा महासागर, आर्कटिक महासागर (Arctic Ocean) भी सबसे बड़े समुद्र फिलीपीन सागर (Philippine Sea) से करीब पांच गुना बड़ा है. समुद्र के तल की गहराई नापी जा सकती है जबकि महासागर की वास्तविक गहराई नाप पाना बहुत मुश्किल है. विश्व का सबसे बड़ा महासागर है प्रशांत महासागर. 

दूसरी ओर, समुद्र आकार में छोटा होता है. आम तौर पर, समुद्र जमीन या मानव बस्ती के बहुत करीब होता हैं, और समुद्र तल महाद्वीप की हल्की ग्रेनाइट चट्टान से बना होता है. समुद्र की ज्यादातर सीमाएं जमीन से जुडी होती है. भूमध्य सागर (Mediterranean Sea), अफ्रीका और दक्षिण यूरोप को जोड़ने वाला एक समुद्र है, यह समुद्र अफ्रीका, यूरोप और एशिया के तेईस देशों और चार क्षेत्रों (territories) को जोड़ता है.

अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी करे, हमारे अगले Post प्राप्त करने के लिए हमें करे और हमारा Facebook page करे, अपने सुझाव हमें Comments के माध्यम से दे.