CVV Number क्या होता है? Debit Card / Credit Card का CVV Code कैसे पता करें?

CVV Number क्या होता है? Debit Card / Credit Card का CVV Code कैसे पता करें?

CVV Number क्या होता है? (What is CVV Number in Hindi) – नमस्कार दोस्तों, आज के इस लेख में हम आपको Debit Card और Credit Card पर मिलने वाले CVV number के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

जब भी आप किसी Website से Online shopping से कुछ सामान खरीदते हैं, तो अंत में जब आप भुगतान (Payment) करते हैं, तो आपको अपने Debit card या Credit card विवरण जैसे Card holder name, Card number और कार्ड की Expiry date आदि दर्ज करनी होती है। इस तरह के विवरण भरने के बाद, आपके बैंक खाते से Registered mobile number पर एक OTP आता है और फिर आप भुगतान कर पाते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि CVV number का मतलब क्या है? (CVV Number meaning in Hindi) CVV number क्या होता है? (CVV Number Kya Hota Hai) CVV number कितने अंकों का होता है? इसका क्या उपयोग है? और किसी भी Debit Card / Credit Card का CVV Code Number कैसे पता करें?

अगर आप इन सवालों के जवाब जानने के इच्छुक हैं तो हमारे साथ अंत तक बने रहें क्योंकि आज इस लेख में हम आपको CVV number से जुड़ी सभी जानकारियां आसान शब्दों में बताने जा रहे हैं।

दोस्तों जब आप भुगतान या किसी अन्य काम के लिए किसी website में अपने debit card या credit card का विवरण दर्ज करते हैं, तो बाद में वह website आपसे आपके कार्ड के detail को भविष्य में उपयोग के लिए save करने की अनुमति मांगती है, ताकि अगली बार जब आप इस website पर दोबारा आएं तो आपको सारी जानकारी दोबारा नहीं डालनी पड़े।

तो जब आप अपने card detail को save करने की इजाजत दे देते हैं तो वह website आपका card number, card expiry date और card holder का नाम तो save कर लेती है, लेकिन आपके कार्ड का CVV number save नहीं करती है और ऐसा इसलिए होता है क्योंकि online shopping websites या किसी अन्य website को किसी के भी कार्ड का CVV number सेव करने की permission नहीं होती है।

आखिर किसी भी website को कार्ड का CVV number सेव करने की permission क्यों नहीं होती है? यह सब आप इस लेख में जानने वाले हैं। तो चलिए इस लेख की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि CVV number का मतलब क्या होता है।

CVV Number क्या होता है? (What is CVV Number in Hindi)

तो दोस्तों, आपको बता दें कि CVV number दरअसल एक तरह का security code होता है जो आपको ऑनलाइन फ्रॉड (online fraud) का शिकार होने से बचाता है।

जब हम ATM machine से पैसा निकालने जाते हैं तो  ATM PIN enter करते हैं और जब हम debit card या credit card से online payment करते हैं तो CVV number enter करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आपके डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड का verification CVV code से किया जाता है।

यह एक सुरक्षा सुविधा (security feature) है जो ऑनलाइन हो रही धोखाधड़ी को कम करने के लिए कार्ड कंपनियों द्वारा हर कार्ड में दी जाती है।

CVV का full form क्या होता है? (CVV full form in Hindi)

तो दोस्तों CVV का फुल फॉर्म होता है “Card Verification Value”। इसे हम CVC के नाम से भी जानते हैं जिसका मतलब होता है Card Verification Code। जी हां, CVV और CVC दोनों का मतलब एक ही होता है। CVV यानी Card Verification Value को हिंदी में कार्ड सत्यापन कोड कहते हैं।

तो अब आप अच्छी तरह जान गए होंगे कि CVV कोड क्या होता है और CVV का फुल फॉर्म क्या होता है और CVV कोड को हिंदी में क्या कहते हैं (CVV code meaning in Hindi)।

तो चलिए अब जानते हैं कि सीवीवी कोड (CVV code) कैसे पता करें यानी डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड में सीवीवी कोड कहां होता है।

CVV code कैसे पता करें? (CVV code in Hindi)

अगर आपको नहीं पता कि डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड में CVV code कहां पाया जाता है तो इसकी जानकारी आपको यहां दी गई है।

आपके लिए अपने डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड का CVV code पता होना बहुत जरूरी है क्योंकि online payment करते समय आपको CVV code डालना होता है इसलिए अगर आपको CVV code नहीं पता हो तो आप online payment नहीं कर पाएंगे।

CVV नंबर आपके credit card या debit card के पीछे की तरफ छपा होता है, जहां कार्ड में मैग्नेटिक स्ट्रिप (magnetic strip) होती है, उसके ठीक नीचे आपको CVV कोड मिलता है।

सीवीवी कोड में कितने अंक होते हैं?

अगर आपके मन में भी ये सवाल है कि CVV Code कितने अंकों का होता है? तो बता दें कि CVV Code 3 अंकों का होता है। जैसे – 367, 958, 426, 562 इत्यादि।

CVV Code का उदाहरण आप नीचे Screenshot में देख सकते हैं।

CVV Number क्या होता है? Debit Card / Credit Card का CVV Code कैसे पता करें?
CVV Number meaning in Hindi

CVV को 1995 में माइकल स्टोन (Michael Stone) द्वारा विकसित किया गया था। अपने प्रारंभिक चरण में CVV मूल रूप से एक 11-character का अल्फ़ान्यूमेरिक कोड था। बाद में उन्होंने इसे 3 अंकों के कोड में बदल दिया।

तो अब आप जान चुके हैं कि CVV code कैसे पता करें, CVV number में कितने अंक होते हैं, तो अब बारी आती है जानने की कि CVV number का इस्तेमाल क्यों किया जाता है।

CVV Number का उपयोग क्यों किया जाता है? (CVV Number use in Hindi)

जैसे की हमने अभी आपको बताया कि CVV number एक तरह का सुरक्षा कोड (security code) है जो online fraud को रोकने का एक तरीका है। प्रत्येक डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड का एक विशिष्ट CVV number होता है जो प्रत्येक डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड को सत्यापित (Verify) करता है।

जैसा कि हम सभी के पास अपना मोबाइल नंबर होता है और हमारे जैसा मोबाइल नंबर किसी और के पास नहीं हो सकता है, तो वह मोबाइल नंबर आपके सिम कार्ड का सत्यापन (Verification) है। ठीक उसी तरह CVV code आपके डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के वेरिफिकेशन का काम करता है।

जैसा कि अब आप जानते हैं कि CVV number आपके ATM card के पीछे होता है, इसलिए जब आप ऑनलाइन भुगतान (online payment) करते समय CVV code enter करते हैं, तो यह सुनिश्चित होता है कि आपके पास वास्तव में ATM card है।

अगर यह नंबर किसी गलत व्यक्ति को पता चल गया तो आपके साथ ठगी या धोखाधड़ी हो सकती है इसलिए इस नंबर को कभी भूलकर भी किसी से शेयर न करें।

अब तक आप जान चुके हैं कि CVV number का मतलब क्या होता है, सीवीवी नंबर क्या होता है, What is CVV number in Hindi, सीवीवी नंबर में कितने अंक होते हैं, ATM card में सीवीवी नंबर कैसे पता करें औरCVV code की जरूरत क्या है।

FAQ – CVV Number / Code 

अब हम CVV Number से जुड़े कुछ सवाल और उनके जवाब के बारे में जानते हैं।

Q – CVV और CVC में क्या अंतर होता है?

A – आपको बता दें कि CVV और CVC में कोई अंतर नहीं है और दोनों का काम भी एक ही है। दोनों का अर्थ एक ही है, बस नाम अलग-अलग हैं।

Q – क्या CVV number ही ATM card का PIN number होता है?

A – बिलकुल नहीं, CVV Number आपके ATM card का PIN नहीं होता है। बहुत से लोग सोचते हैं कि उनके कार्ड का CVV number ही उनके ATM card का PIN number है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। 

CVV number अलग होता है इसका इस्तेमाल ऑनलाइन पेमेंट करते वक्त करना होता है और ATM PIN number अलग होता है जो ऑफलाइन यानि की ATM machine से पैसे निकालते वक्त इस्तेमाल होता है।

Q – क्या कोई हमारे CVV Code को access कर सकता है?

A – कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि जब CVV number इतना important है तो क्या होगा अगर कोई हमारे CVV code को access कर ले? मतलब कि अगर किसी को हमारे कार्ड का CVV code पता चल गया तो क्या होगा? और क्या कोई हमारे CVV code को online access कर सकता है? तो इसका कोई सीधा जवाब नहीं है क्योंकि हो सकता है कि आपने अपना कार्ड किसी को इस्तेमाल करने के लिए दिया हो तो जाहिर सी बात है कि उसे आपका सीवीवी कोड पता होगा और इस तरह वह आपका सीवीवी कोड जान सकता है।

यहां तक कि अगर आपका डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो भी आपके कार्ड के सभी विवरणों तक पहुंचा जा सकता है और उनका दुरुपयोग भी किया जा सकता है।

अगर हम बात करें कि क्या कोई हमारा सीवीवी नंबर ऑनलाइन खोज सकता है? तो इसका सीधा सा जवाब है नहीं। कोई भी आपके कार्ड का सीवीवी नंबर ऑनलाइन नहीं जान सकता क्योंकि सीवीवी नंबर किसी भी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट या किसी अन्य वेबसाइट के डेटाबेस में स्टोर नहीं होता है। आप जिस कंपनी का डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं, उसके डेटाबेस में भी सीवीवी नंबर की जानकारी नहीं होती है।

आप जिस किसी भी वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदारी करते हैं, जहां भी आप अपने कार्ड का विवरण दर्ज करते हैं, वहां भी आपके कार्ड का पिन नंबर स्टोर नहीं होता है।

निष्कर्ष:

तो हम आशा करते हैं कि आपको इस लेख में CVV number के बारे में दी गई जानकारी पसंद आई होगी और CVV number क्या होता है, सीवीवी नंबर कितने अंकों का होता है, CVV का full form क्या होता है (CVV ka full form in Hindi), CVC और CVV में क्या अंतर है, CVV code कैसे पता करें और डेबिट कार्ड में सीवीवी नंबर कहां होता है, इसका इस्तेमाल क्यों किया जाता है, इन सभी की जानकारी मिल गई होगी।

आप इस जानकारीपूर्ण लेख को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें ताकि उन लोगों को भी CVV के बारे में जानकारी मिल सके।

————————————–//

अन्य लेख पढ़ें: