Computer या Laptop की Speed कैसे बढ़ाएं?

Computer ya laptop ki speed kaise badhaye

Computer ya laptop ki speed kaise badhaye? आज के आधुनिक युग में हर काम Internet की मदद से Online किया जा रहा है और इस काम के लिए ज्यादातर Computer, Laptop और Smartphone का इस्तेमाल किया जाता है।

आपने महसूस किया होगा कि Computer की मांग दिन-ब-दिन हर क्षेत्र में बढ़ती जा रही है, चाहे वह अस्पताल हो, बैंक हो, ऑफिस हो या कॉर्पोरेट जगत, हर जगह कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है और अधिकांश सरकारी काम और शिक्षा भी Computer के माध्यम से Online पूरी की जाती है।

दोस्तों इस स्मार्ट दुनिया में आप भी कंप्यूटर या लैपटॉप का इस्तेमाल जरूर करते होंगे, लेकिन क्या आपके कंप्यूटर या लैपटॉप की Speed slow हो गई है? क्या आपका कंप्यूटर धीमा काम करता है? क्या आपका लैपटॉप या कंप्यूटर hang हो जाता है?

तो आज हम आपको बताएंगे कि आप इन समस्याओं से कैसे छुटकारा पा सकते हैं, आप अपने Computer ya laptop ki speed kaise badhaye और उसकी performance कैसे बेहतर कर सकते हैं, ये सारी जानकारी हम आपको आज दे रहे हैं।

दोस्तों आज के इस लेख में हम कंप्यूटर या लैपटॉप क्या है? अपने कंप्यूटर लैपटॉप की स्पीड कैसे बढ़ा सकते हैं? और इसे बढ़ाने के क्या तरीके हैं? इसके बारे में बता रहे हैं।

Computer या Laptop की Speed बढ़ाने के तरीके

जब आप अपने Computer या Laptop पर कुछ काम करने बैठते हैं तो कभी-कभी आपको लगता है कि आपका कंप्यूटर या लैपटॉप बहुत slow काम करता है या बहुत देर से खुलता है और जब हम कोई file या software खोलते हैं तो वह काफी देर बाद खुलता है और कभी-कभी hang भी हो जाता है।

इन सभी समस्याओं के पीछे कुछ तकनीकी कारण (Technical reason) होते हैं और आज हम आपको बताएंगे कि आपका कंप्यूटर धीमा क्यों हो जाता है? यहां हम आपको Computer Ya Laptop Ki Speed सुधारने के कुछ उपाय भी बता रहे हैं, जो इस प्रकार हैं।

#Tip 1: एंटीवायरस इंस्टॉल करें (Install Antivirus):

आपको अपने कंप्यूटर में Antivirus software जरूर download करना चाहिए और एंटीवायरस सॉफ्टवेयर original लेना चाहिए जो paid हो और अच्छी कंपनी का हो, क्योंकि कभी-कभी Virus आने के बाद भी computer slow काम करने लगता है।

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि कंप्यूटर या लैपटॉप में एक समय में केवल एक ही Antivirus का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि एक से अधिक antivirus software होने से आपका कंप्यूटर धीमा काम कर सकता है।

अगर आपके कंप्यूटर या लैपटॉप में Windows 10 Operating System इंस्टॉल है तो आपको किसी antivirus software की ज़रूरत नहीं है, यह काम आपका Window Defender Software करता है और आपको बस इसे update करते रहना है।

#Tip 2: अनावश्यक सॉफ़्टवेयर और गेम अनइंस्टॉल करें (Uninstall unnecessary software and games):

जो software आप इस्तेमाल नहीं करते उन्हें uninstall कर देना चाहिए और कई games ऐसे होते हैं जिन्हें हम कभी नहीं खेलते लेकिन install करके छोड़ देते हैं, इससे भी hard disk में काफी जगह भर जाती है, जिससे हमारा computer slow और hang होने लगता है। इसलिए हमें समय-समय पर अनावश्यक चीजों को delete या uninstall करते रहना चाहिए, जब hard disk में space बढ़ जाती है तो कंप्यूटर की speed अपने आप तेज हो जाती है।

#Tip 3: टेम्पररी फाइल्स डिलीट करना (Deleting temporary files):

जब हम अपने कंप्यूटर पर कुछ browsing करते हैं, कोई software चलाते हैं या कोई अन्य काम करते हैं तो उसमें कुछ temporary files उत्पन्न हो जाती हैं जो hard disk में store हो जाती हैं। Hard disk जिसमें temporary files का folder होता है, उसे हमें समय-समय पर delete करते रहना चाहिए, इन files को delete करने से कंप्यूटर की speed तेज हो जाती है।

Temporary files काफी hard disk space घेरती हैं, जिससे कंप्यूटर की speed कम हो जाती है और वह slow speed से काम करने लगता है, इसलिए समय-समय पर हमें hard disk को cleanup करते रहना चाहिए।

#Tip 4: करप्ट फ़ाइल को स्कैन करें (Scan Corrupt File):

हमारे कंप्यूटर का Operating System हमेशा PC के system files में कुछ न कुछ बदलाव करता रहता है, इनमें से कुछ files ऐसी होती हैं जो system update करने के बाद corrupt हो जाती हैं। ये files हमारे किसी काम की नहीं होती हैं, जो computer system में अतिरिक्त store होती हैं, हम चाहें तो इन additional files को remove कर सकते हैं और उन्हें repair भी कर सकते हैं?

करप्ट फ़ाइल को स्कैन कैसे करें?

  • करप्ट फ़ाइल चेक करने के लिए Control panel > Programs > Uninstall और Change Programs में जाइए।
  • यहां पहुंचने के बाद आप “System Files Checking” की मदद से पीसी से corrupt files को remove कर सकते हैं या repair कर सकते हैं।

#Tip 5: डेस्कटॉप स्क्रीन को साफ़ रखें (Keep desktop screen clean):

Desktop screen को समय-समय पर clean करते रहना चाहिए यानी जो software file या folder आपके काम के नहीं हैं उन्हें uninstall या delete कर देना चाहिए, इससे भी कंप्यूटर की speed में काफी फर्क पड़ता है।

इस desktop screen को ही main screen कहा जाता है, इस स्क्रीन पर हम अपने file, software या app का shortcut icon रखते हैं। इसमें ज्यादा icons होने से speed में फर्क पड़ता है और हमारा कंप्यूटर धीमी गति से काम करता है, इसे भी समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए।

#Tip 6: रीसायकल बिन खाली करना (Emptying the recycle bin):

जब आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप से कुछ files, videos, photos इत्यादि delete करते हैं, तो वे सभी recycle bin में चले जाते हैं जब तक कि हम recycle bin को empty नहीं कर देते, तब तक recycle bin का data हार्ड डिस्क में जगह घेर लेता है। इसलिए हमें समय-समय पर recycle bin को खाली करते रहना चाहिए।

हम files को तुरंत भी पूरी तरह से delete कर सकते हैं लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि file delete करने के बाद हमें लगता है कि हमें यह file delete नहीं करनी चाहिए थी, इसलिए recycle bin में एक option होता है कि जो भी delete किया गया है उसे हम recycle bin से वापस ला सकते हैं इसलिए कोई भी file तत्काल delete नहीं करनी चाहिए।

#Tip 7: अनवांटेड स्टार्टअप प्रोग्राम डिसएबल करें (Disable unwanted startup programs):

जब भी हम अपने कंप्यूटर या लैपटॉप को On करते हैं तो उसे On करते ही कई system ऐसे होते हैं जो अपने आप start हो जाते हैं और background में चलते रहते हैं तो इसकी वजह से हमारा कंप्यूटर या लैपटॉप सिस्टम धीरे-धीरे चलने लगता है।

अगर आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप की speed बढ़ाना चाहते हैं तो आप उन सभी apps को Disable कर सकते हैं, इसके लिए आपको हमारे द्वारा दिए गए कुछ आसान tips को follow करना होगा।

  • अनवांटेड एप्स को डिसेबल करने के लिए Ctrl + alt + delete > task manager > startup प्रेस करें
  • अब आपको उस ऐप पर Right click करना होगा जिसे आप डिसेबल करना चाहते हैं
  • इसके बाद ऐप पर मिले ऑप्शन में Disable पर क्लिक करें।

#Tip 8: सिस्टम परफॉर्मेंस सही चुने (Set right system performance):

अगर आप Windows Operating System का इस्तेमाल करते हैं तो आपको Windows में system performance का option दिया गया है, जिसकी मदद से आप अपने कंप्यूटर की performance को बेहतर बना सकते हैं। इसके लिए आप इस step को follow करें। 

Control panel > System > Advanced System Settings > Settings > Adjust for best performance

#Tip 9: सी ड्राइव स्वच्छ रखे (Clean C Drive):

अपने कंप्यूटर की C drive को हमेशा empty रखें और इसमें कोई भी अनावश्यक data store न करें। C drive को clean करने के लिए हमें कुछ आसान steps को follow करना होगा।

  • सबसे पहले C drive पर राइट क्लिक करें और Properties पर जाएं।
  • अब General tap पर क्लिक करें और Desk Cleanup पर क्लिक करें।
  • अब कुछ देर प्रोसेस करने के बाद आपके सामने ऑल टाइम फाइल्स शो हो जाएंगी और तब OK पर क्लिक कर दें।

#Tip 10: कंप्यूटर हार्डवेयर की जाँच करें (Check Computer Hardware):

कंप्यूटर या लैपटॉप में hardware को update करना बहुत जरूरी है क्योंकि पुराने कंप्यूटर की speed show होने का यह सबसे बड़ा कारण हो सकता है। ऐसा करके आप अपने कंप्यूटर system की RAM बढ़ा सकते हैं। आप इसके केबल को भी बदल सकते हैं क्योंकि कई बार system में port काम करना बंद कर देने के कारण कंप्यूटर की speed बार-बार slow हो जाती है, जिसके लिए आपको hardware की जांच करानी पड़ सकती है।

#Tip 11: गेमिंग कंप्यूटर के लिए ग्राफ़िक्स ड्राइवर अपग्रेड करें (Upgrade Graphics Driver for Gaming Computer):

कई कंप्यूटर यूजर्स HD games के शौकीन होते हैं, अगर आप भी उनमें से एक हैं तो ये tip खास आपके लिए जरूरी हैं। इस tip से आप अपने कंप्यूटर की speed बढ़ा सकते हैं। अगर आप Gamer हैं तो आपको अपने कंप्यूटर के drivers को upgrade करते रहना चाहिए क्योंकि drivers वो program होते हैं जो किसी भी hardware को चलाने का काम करते हैं।

जब हम नया कंप्यूटर खरीदते हैं तो उसमें नए hardware आते हैं, जो कुछ समय बाद पुराने हो जाते हैं, इसलिए अगर आप अपने कंप्यूटर की speed बढ़ाना चाहते हैं तो समय-समय पर hardware को upgrade करते रहें।

तो दोस्तों ऊपर हमने जो तरीके आपको बताए हैं उन्हें follow करके आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप की speed को तेज कर सकते हैं। इन tips को follow करके आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप सिस्टम को बिना फॉर्मेट किए स्पीड बढ़ा सकते हैं, साथ ही इन टिप्स की मदद से आप अपने सिस्टम को हैंग होने से भी बचा सकते हैं।

——————————//

अन्य लेख पढ़ें: