चिकना घड़ा मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग (Chikna Ghada Muhavara)

Chikana Ghada Muhavare Ka Matlab

चिकना घड़ा का अर्थ – Chikana Ghada Muhavare Ka Matlab

चिकना घड़ा मुहावरे का अर्थनिर्लज्ज व्यक्ति, बेशर्म
Chikana Ghada

चिकना घड़ा मुहावरे का अर्थ

Chikna Ghada Muhavre Ka Arth – चिकना घड़ा मुहावरे का अर्थ है निर्लज्ज व्यक्ति, बेशर्म।

चिकना घड़ा मुहावरे का हिंदी में वाक्य प्रयोग

Chikna Ghada Muhavre Ka Vakya Prayog

#1. वाक्य प्रयोग: शराबी मदन इतना बेशर्म हो गया है कि कोई भी आकर उससे कुछ भी कहे उसे कोई फर्क नहीं पड़ता, वह बिल्कुल चिकने घड़े जैसा हो गया है।

#2. वाक्य प्रयोग: शिक्षक रमेश को चिकना घड़ा कहकर बुलाते हैं क्योंकि वह कभी अपना होमवर्क करके नहीं आता और सजा मिलने के बाद भी मुस्कुराता रहता है।

#3. वाक्य प्रयोग: हमारे गांव का सरपंच बिल्कुल चिकने घड़े की तरह है जो बिना रिश्वत लिए कोई काम नहीं करता और हिचकिचाता भी नहीं।

#4. वाक्य प्रयोग: आजकल के नेता लोग बिल्कुल चिकना घड़ा बन गए है जो कुर्सी और पद के लालच में अपने पक्ष को छोड़कर दूसरे पक्ष में शामिल हो जाते है।

#5. वाक्य प्रयोग: कुछ काम धंधे ऐसे भी होते है जिसमे बिना चिकना घड़ा बने बात आगे नहीं बढ़ती या तरक्की नहीं होती।

मौखिक बातचीत में अक्सर मुहावरों का प्रयोग किया जाता है जो मानवीय भावनाओं को वास्तविक बनाते हैं। मुहावरों को स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है।

प्रत्येक पाठ्यक्रम में मुहावरों का अपना-अपना अनुभाग होता है, छोटी-बड़ी कक्षाओं में मुहावरों को पढ़ाया जाता है, याद कराया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसे मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

मुहावरा अधिक असामान्य अर्थ प्रकट करता है इसीलिए मुहावरे का अर्थ दोहरा लाभ प्राप्त करना है। एक शब्द के कई अलग-अलग मुहावरे हो सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि यहां दिए गए मुहावरे ही परीक्षा में पूछे जाएंगे।

मुहावरे सभी प्रकार की परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में मुहावरों की अपनी अहमियत होती है। पेपर चाहे हिंदी में हो या अंग्रेजी में, यहां तक कि संस्कृत में भी मुहावरे पूछे जाते हैं।

मुहावरों का अभ्यास करना कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। अगर इसे ध्यान से समझा जाए तो इसे याद रखने की जरूरत ही नहीं पड़ती। इसे समझ-समझ कर ही लिखा और बोलचाल में उपयोग किया जा सकता है।

😏😒 हिंदी भाषा के सभी मुहावरे (लोकोक्तियां) पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 😞😔

——————————//