चादर तानकर सोना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग (Chadar Taan Kar Sona Muhavara)

Chadar Taan Kar Sona Muhavare Ka Matlab

चादर तानकर सोना का अर्थ – Chadar Taan Kar Sona Muhavare Ka Matlab

चादर तानकर सोना मुहावरे का अर्थनिश्चिंत होकर या चिंता मुक्त होकर सोना
Chadar Taan Kar Sona

चादर तानकर सोना मुहावरे का अर्थ

Chadar Taan Kar Sona Muhavre Ka Arth – चादर तानकर सोना मुहावरे का अर्थ है निश्चिंत होकर या चिंता मुक्त होकर सोना।

चादर तानकर सोना मुहावरे का हिंदी में वाक्य प्रयोग

Chadar Taan Kar Sona Muhavre Ka Vakya Prayog

#1. वाक्य प्रयोग: पूरे साल दिन-रात पढ़ाई करने के बाद अब किशन दसवीं की परीक्षा खत्म होते ही चादर तानकर सोना चाहता है।

#2. वाक्य प्रयोग: लंबे इंतजार के बाद अब जब शर्माजी को अपनी बेटी की शादी के लिए एक लायक लड़का मिल गया है तो उनका मन सिर्फ चादर तानकर सोने का कर रहा होगा।

#3. वाक्य प्रयोग: दोपहर से पहले जब उसके सारे खरबूजे बाजार में बिक गये तो मदन वहीं चादर तानकर सो गया।

#4. वाक्य प्रयोग: रूपेश ने अपने जीवन में जो लक्ष्य बनाया था उसे हासिल कर लिया है. वह एक अमीर आदमी बनना चाहता था और आज वह बहुत अमीर आदमी बन गया है। अब वह सिर्फ चादर तानकर सोना चाहता है।

#5. वाक्य प्रयोग: जो व्यक्ति आलसी होता है जिसका किसी भी काम में मन नहीं लगता उसके जीवन का लक्ष्य केवल चादर तानकर सोना होता है जिसके कारण वह बाद में पछताता है।

मौखिक बातचीत में अक्सर मुहावरों का प्रयोग किया जाता है जो मानवीय भावनाओं को वास्तविक बनाते हैं। मुहावरों को स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है।

प्रत्येक पाठ्यक्रम में मुहावरों का अपना-अपना अनुभाग होता है, छोटी-बड़ी कक्षाओं में मुहावरों को पढ़ाया जाता है, याद कराया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसे मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

मुहावरा अधिक असामान्य अर्थ प्रकट करता है इसीलिए मुहावरे का अर्थ दोहरा लाभ प्राप्त करना है। एक शब्द के कई अलग-अलग मुहावरे हो सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि यहां दिए गए मुहावरे ही परीक्षा में पूछे जाएंगे।

मुहावरे सभी प्रकार की परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में मुहावरों की अपनी अहमियत होती है। पेपर चाहे हिंदी में हो या अंग्रेजी में, यहां तक कि संस्कृत में भी मुहावरे पूछे जाते हैं।

मुहावरों का अभ्यास करना कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। अगर इसे ध्यान से समझा जाए तो इसे याद रखने की जरूरत ही नहीं पड़ती। इसे समझ-समझ कर ही लिखा और बोलचाल में उपयोग किया जा सकता है।

😏😒 हिंदी भाषा के सभी मुहावरे (लोकोक्तियां) पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 😞😔

——————————//