चार चाँद लगाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग (Chaar Chaand Lagana Muhavara)

Chaar Chaand Lagana Muhavare Ka Matlab

चार चाँद लगाना का अर्थ – Chaar Chaand Lagana Muhavare Ka Matlab

चार चाँद लगाना मुहावरे का अर्थचौगुनी शोभा बढ़ाना, प्रतिष्ठा में वृद्धि करना
Chaar Chaand Lagana

चार चाँद लगाना मुहावरे का अर्थ

Chaar Chaand Lagana Muhavre Ka Arth – चार चाँद लगाना मुहावरे का अर्थ है चौगुनी शोभा बढ़ाना, प्रतिष्ठा में वृद्धि करना।

चार चाँद लगाना मुहावरे का हिंदी में वाक्य प्रयोग

Chaar Chaand Lagana Muhavre Ka Vakya Prayog

#1. वाक्य प्रयोग: गणतंत्र दिवस के मौके पर बच्चों ने स्कूल को देशभक्ति के आधार पर सजाया और पूरे कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए, जिसे देखकर विशेष मेहमान भी काफी प्रभावित हुए।

#2. वाक्य प्रयोग: दिन-रात की कड़ी मेहनत और कई त्यागों के कारण अजीत आईपीएस परीक्षा पास करने में सफल रहा और उसने अपने परिवार की शान में चार चाँद लगा दिए।

#3. वाक्य प्रयोग: निबंध लेखन में मुहावरों का प्रयोग उस लेखन साहित्य में चार चांद लगा देता है।

#4. वाक्य प्रयोग: सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक लगाकर अपने करियर और देश को गौरव में चार चाँद लगा दिए।

#5. वाक्य प्रयोग: भगवन श्री कृष्ण जी के मुकुट पर मोर पंख लगने से उनकी सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं।

#6. वाक्य प्रयोग: जब बाबाजी ने यहां आकर ज्ञान की बातें बताईं तो इस छोटे से सत्संग में चार चांद लगा दिए।

मौखिक बातचीत में अक्सर मुहावरों का प्रयोग किया जाता है जो मानवीय भावनाओं को वास्तविक बनाते हैं। मुहावरों को स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है।

प्रत्येक पाठ्यक्रम में मुहावरों का अपना-अपना अनुभाग होता है, छोटी-बड़ी कक्षाओं में मुहावरों को पढ़ाया जाता है, याद कराया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसे मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

मुहावरा अधिक असामान्य अर्थ प्रकट करता है इसीलिए मुहावरे का अर्थ दोहरा लाभ प्राप्त करना है। एक शब्द के कई अलग-अलग मुहावरे हो सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि यहां दिए गए मुहावरे ही परीक्षा में पूछे जाएंगे।

मुहावरे सभी प्रकार की परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में मुहावरों की अपनी अहमियत होती है। पेपर चाहे हिंदी में हो या अंग्रेजी में, यहां तक कि संस्कृत में भी मुहावरे पूछे जाते हैं।

मुहावरों का अभ्यास करना कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। अगर इसे ध्यान से समझा जाए तो इसे याद रखने की जरूरत ही नहीं पड़ती। इसे समझ-समझ कर ही लिखा और बोलचाल में उपयोग किया जा सकता है।

😏😒 हिंदी भाषा के सभी मुहावरे (लोकोक्तियां) पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 😞😔

——————————//