भारत के राज्य, राजधानियां और स्थापना दिवस – Indian states, capitals and foundation day

भारत के राज्य, राजधानियां और स्थापना दिवस - Indian states, capitals and foundation day

Bharat ke Rajya ki Rajdhani – नमस्कार दोस्तों, आज के इस लेख में हम भारत के राज्य और उन राज्यों की राजधानी के बारे में बात करेंगे। कोई भी देश एक से अधिक राज्यों से मिलकर बना होता है।

भारत क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है जबकि जनसंख्या के मामले में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है।

विश्व पटल पर भारत का नाम स्वर्णाक्षरों में लिखे जाने का कारण यह है कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक देश है।  भारत देश में सभी लोगों को अपने मन की बात कहने का अधिकार है इसलिए उन्हें हर राज्य में मतदान कर अपना प्रतिनिधि चुनने का अधिकार दिया गया है।

Bharat ke 28 Rajya aur Rajdhani ki Suchi 2023 । भारत के सभी राज्य और राजधानी की सूची

भारत देश 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में बंटा हुआ है।

प्रत्येक राज्य में, एक मुख्यमंत्री राज्य के लिए काम करता है और केंद्र शासित प्रदेश (Union Territory) में, राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त एक प्रशासक (उपराज्यपाल) काम करता है और केंद्र शासित प्रदेश में केंद्र सरकार (Central Government) का प्रभुत्व होता है।

भारत के राज्य और उनकी राजधानी – Bharat Ke Rajya Ki Rajdhani

भारत एशिया के दक्षिणी भाग में स्थित है, आधिकारिक तौर पर भारत को भारत गणराज्य के रूप में जाना जाता है क्योंकि इस विशाल देश में शासन व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए देश को छोटे-छोटे राज्यों में विभाजित किया गया है जो भारत सरकार के संसदीय स्वरूप द्वारा शासित होता है।

भारत देश में विभिन्न संस्कृति, भाषा और वेशभूषा के अनुसार राज्यों का विभाजन किया गया है। आइए विस्तार से जानते हैं कि भारत में कितने राज्य स्थित हैं।

राज्यों को विनियोजित करने के लिए भारत के संविधान द्वारा केंद्र सरकार को उचित अधिकार दिए गए हैं। इस लेख में भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानी की सूची के साथ-साथ भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है, इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

भारत में कुल कितने राज्य हैं? How many states are there in India?

पहले भारत में 29 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश थे, लेकिन जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35A को हटाने के बाद अब देश में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।

भारत देश के सभी राज्य, उनकी राजधानी, और स्थापना दिवस (bharat ke rajya aur rajdhani):-

क्र. सं.राज्य का नामराजधानीस्थापना दिवस
1आंध्र प्रदेशअमरावती1 नवम्बर 1956
2अरुणाचल प्रदेशईटानगर19 फरवरी 1987
3असमदिसपुर15अगस्त 1947
4बिहारपटना22 मार्च 1912
5छतीसगढ़रायपुर1 नवम्बर 2000
6गोवापणजी30 मई 1987
7गुजरातगांधीनगर1 मई 1960
8हरियाणाचंडीगढ़1 नवम्बर 1966
9हिमाचल प्रदेशशिमला25 जनवरी 1971
10झारखण्डरांची15 नवम्बर 2000
11कर्नाटकबेंगलुरू1 नवम्बर 1956
12केरलतिरुवनंतपुरम1 नवम्बर 1956
13मध्य प्रदेशभोपाल1 नवम्बर 1956
14महाराष्ट्रमुंबई1 मई 1960
15मणिपुरइम्फाल12 जनवरी 1972
16मेघालयशिलांग1 अप्रैल 1970
17मिजोरमआइज़ोल20 फरवरी 1972
18नागालैंडकोहिमा1 दिसम्बर 1963
19ओडिशाभुवनेश्वर1 अप्रैल 1936
20पंजाबचंडीगढ़1 नवम्बर 1966
21राजस्थानजयपुर30 मार्च 1949
22सिक्किमगंगटोक16 मई 1975
23तमिलनाडुचेन्नई26 जनवरी 1950
24तेलंगानाहैदराबाद2 जून 2014
25त्रिपुराअगरतला21 जनवरी 1972
26उत्तर प्रदेशलखनऊ24 जनवरी 1950
27उत्तराखंडदेहरादून (शीतकालीन) गैरसैंण (ग्रीष्मकालीन)9 नवम्बर 2000
28पश्चिम बंगालकोलकाता26 जनवरी 1950
Bharat ke rajya, rajdhani aur unki sthapna

भारत में कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं? How many union territories are there in India?

केंद्र शासित प्रदेश की अवधारणा पहली बार 1956 में राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 के तहत पेश की गई थी। केंद्र शासित प्रदेश एक केंद्र शासित प्रदेश है, इसका शासन केंद्र सरकार द्वारा नियंत्रित होता है, केंद्र शासित प्रदेश में एक उपराज्यपाल होता है, जिसे भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है, जो केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक के रूप में कार्य करता है।

हांलांकि, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी, जम्मू और कश्मीर और दिल्ली शासन की इस प्रणाली के अपवाद हैं क्योंकि तीनों केंद्र शासित प्रदेशों में एक निर्वाचित विधायिका और सरकार अस्तित्व में है।

वर्तमान में भारत में 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। आइए अब हम सभी 8 केंद्र शासित प्रदेशों के नाम और उनकी राजधानी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

भारत के सभी केंद्र शासित प्रदेश, उनकी राजधानी और स्थापना दिवस:-

क्र. सं.केंद्र शासित प्रदेश का नामराजधानीस्थापना दिवस
1अंडमान और निकोबार द्वीप समूहपोर्ट ब्लेयर1 नवम्बर 1956
2चंडीगढ़चंडीगढ़1 नवम्बर 1966
3दादरा और नगर हवेलीऔर दमन और दीवदमन26 जनवरी 2020
4दिल्लीनई दिल्ली1 नवम्बर 1966
5लद्दाखलेह31 अक्टूबर 2019
6लक्षद्वीपकवरत्ती1 नवम्बर 1956
7जम्मू और कश्मीरश्रीनगर (ग्रीष्मकालीन) जम्मू (शीतकालीन)31 अक्टूबर 2019
8पुडुचेरीपुडुचेरी1 नवम्बर 1956
Indian union territories in Hindi

भारतीय राज्य और उनकी जनसंख्या (Indian states and their population)

आइए अब जानते हैं कि भारत के प्रत्येक राज्य की जनसंख्या कितनी है। भारत में जनगणना साल 2011 में हुई थी, उसके बाद साल 2021 में लेकिन कोरोना काल के चलते जनगणना नहीं हो पाई और इसीलिए हम आपको साल 2011 के हिसाब से भारत के राज्यों की जनसंख्या को प्रदर्शित कर रहे हैं।

क्र. सं.राज्यजनसंख्या
1महाराष्ट्र11,23,74,333
2उत्तर प्रदेश19,98,12,341
3बिहार10,40,99,452
4पश्चिम बंगाल9,12,76,115
5आंध्र प्रदेश8,45,80,777
6मध्य प्रदेश7,26,26,809
7तमिल नाडु7,21,47,030
8राजस्थान6,85,48,437
9कर्नाटक6,10,95,297
10गुजरात6,04,39,692
11उड़ीसा4,19,74,218
12केरल3,34,06,061
13झारखंड3,29,88,134
14असम3,12,05,576
15पंजाब2,77,43,338
16छत्तीसगढ़2,55,45,198
17हरियाणा2,53,51,462
18दिल्ली1,67,87,941
19जम्मू और कश्मीर1,25,41,302
20उत्तराखंड1,00,86,292
21हिमाचल प्रदेश68,64,602
22त्रिपुरा36,73,917
23मेघालय29,66,889
24मणिपुर28,55,794
25नागालैंड19,78,502
26गोवा14,58,545
27अरुणाचल प्रदेश13,83,727
28मिज़ोरम11,15,597
Indian states and their population in Hindi

भारत के केंद्र शासित प्रदेश और उनकी जनसंख्या (Union Territories of India and their Population)

क्र. सं.केंद्र शासित प्रदेश
1अंडमान और निकोबार द्वीप3,80,581
2चंडीगढ़10,55,450
3लक्ष्यद्वीप64,473
4पांडुचेरी12,47,953
5लद्दाख1,66,698
6दादरा और नगर हवेली3,43,709
7दमन और दीव2,43,247
8दिल्ली1,67,87,941

जैसा कि आपने देखा, पंजाब और हरियाणा राज्य की राजधानी “चंडीगढ़” है और चंडीगढ़ खुद एक केंद्र शासित प्रदेश है। उत्तराखंड राज्य की दो राजधानियां हैं “गैरसैंण” जो गर्मियों की राजधानी है और “देहरादून” सर्दियों के मौसम में राजधानी होती है, इसी तरह केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में भी सर्दी और गर्मी के मौसम के अनुसार दो राजधानियां हैं, “श्रीनगर” गर्मी के मौसम की राजधानी है और “जम्मू” सर्दियों के मौसम की राजधानी है।

भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बारे में कुछ रोचक तथ्य

  • क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है इसका क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है इसका क्षेत्रफल 3,702 वर्ग किलोमीटर है।
  • जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है। 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य की कुल जनसंख्या 19.95 करोड़ है।
  • जनसंख्या की दृष्टि से सिक्किम भारत का सबसे छोटा राज्य है, 2011 की जनगणना के अनुसार सिक्किम की कुल जनसंख्या लगभग 6 लाख 10 हजार है।
  • क्षेत्रफल के हिसाब से “अंडमान और निकोबार” भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश है, इसका क्षेत्रफल 8,249 वर्ग किलोमीटर है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से लक्षद्वीप भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है, इसका क्षेत्रफल 32 वर्ग किलोमीटर है।
  • जनसंख्या के आधार पर “दिल्ली” भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश है, 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी कुल जनसंख्या 1,67,53,235 है।
  • जनसंख्या की दृष्टि से लक्षद्वीप 2011 की जनगणना के अनुसार 64,429 की जनसंख्या के साथ भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है।

FAQ

Q – भारत में कुल कितने राज्य हैं?

A – भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।

Q – धारा 370 हटने के बाद भारत में कुल कितने राज्य हैं?

A – धारा 370 हटने के बाद भारत में 28 राज्य हो गए, इससे पहले भारत में 29 राज्य थे।

Indian states, capitals and foundation day in Hindi

आपको हमारे द्वारा “भारत के सभी राज्य एवं उनकी राजधानी (Bharat ke Rajya ki Rajdhani)” पर साझा की गई यह जानकारी कैसी लगी, कृपया नीचे कमेंट करें। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।

———————//

अन्य लेख पढ़ें: