भारत का मैनचेस्टर किसे कहा जाता है? India ka manchester kise kaha jata hai?

Bharat ka manchester kise kaha jata hai aur kyon in Hindi

Bharat ka manchester kise kaha jata hai? नमस्कार दोस्तों, क्या आप जानते हैं कि भारत का मैनचेस्टर किसे कहा जाता है? अगर आपको इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है तो हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से ही यह सारी जानकारी देने जा रहे हैं। 

आज के आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कि Bharat ka manchester kise kaha jata hai, इसके अलावा हम इस पोस्ट में भारत के मैनचेस्टर से जुड़ी लगभग हर जानकारी साझा करने जा रहे हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं मैनचेस्टर का मतलब क्या होता है? भारत का मैनचेस्टर किसे कहा जाता है? इससे पहले आइए जानते हैं कि मैनचेस्टर का मतलब क्या होता है?

मैनचेस्टर का मतलब क्या होता है? Manchester ka kya matlab hota hai?

कई लोग मैनचेस्टर को नौकरियों से भरा क्षेत्र मानते हैं, हालांकि यह सही भी है क्योंकि यह शब्द एक औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ा है लेकिन पूरी तरह से सही नहीं है।

दोस्तों मैनचेस्टर कोई शब्द नहीं बल्कि इंग्लैंड के एक ऐसे शहर का नाम है जहां ज्यादातर कपास के उत्पाद खरीदे और बेचे जाते हैं। इसके अलावा कहीं-कहीं इसका अर्थ यह माना गया है – “ऐसी दुकान जहां सूती सामान बेचा जाता है”।

इंग्लैंड के इस शहर को यूरोप में कपड़ा क्षेत्र (Textile sector) का गढ़ भी कहा जाता है। इस नाम के भारत से जुड़े होने की कहानी उस समय से शुरू होती है जब भारत ब्रिटिश शासन के अधीन हुआ करता था।

भारत का मैनचेस्टर किसे कहा जाता है और क्यों? Bharat ka manchester kise kaha jata hai aur kyon?

अहमदाबाद (Ahmedabad) को भारत का मैनचेस्टर (Manchester of India) कहा जाता है। अहमदाबाद का नाम मैनचेस्टर इसलिए रखा गया क्योंकि यह एक लोकप्रिय कपड़ा केंद्र (Textile center) बन गया है, जो मैनचेस्टर के सफल बाज़ार की तर्ज पर बनाया गया था। 

यहां पहली कपड़ा मिल 1861 में स्थापित की गई थी। वर्तमान समय में पूरे भारत में सूती कपड़े का सबसे अधिक उत्पादन अहमदाबाद शहर में होता है, क्योंकि यहाँ अंग्रेजों के समय से ही सूती कपड़े बनाने की मशीनें लगी हुई हैं, जो वर्तमान समय तक चली आ रही हैं। इसीलिए आज भी भारत में अधिकांश सूती कपड़े का निर्माण अहमदाबाद में होता है।

अहमदाबाद का भारत देश में अहम योगदान है। अहमदाबाद अपनी सांस्कृतिक और कलात्मक विशेषताओं के लिए देश भर में जाना जाता है। यह शहर अपनी खूबसूरती, अपने इतिहास और रीति-रिवाज, वेशभूषा, परंपरा के लिए भी जाना जाता है।

भारत के तीन प्रमुख शहर भारत के मैनचेस्टर के नाम से प्रसिद्ध हैं। गुजरात राज्य के शहर अहमदाबाद को पूरे भारत और देश का पहला मैनचेस्टर कहा जाता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर (Kanpur) शहर को उत्तर भारत का मैनचेस्टर और तमिलनाडु के कोयम्बटूर (Coimbatore) को दक्षिण भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है।

अहमदाबाद को भारत का मैनचेस्टर क्यों कहा जाता है? 

अहमदाबाद भारत का एक ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण शहर है जो गुजरात राज्य में साबरमती नदी के तट पर स्थित है। अहमदाबाद बहुत समृद्ध शहर है और सूती कपड़े का सबसे बड़ा बाज़ार है, इसीलिए इसे भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है।

अहमदाबाद को भारत का मैनचेस्टर क्यों कहा जाता है इसे निम्नलिखित मुद्दों से भी समझा जा सकता है:

  • भारत का असली मैनचेस्टर अहमदाबाद एक ऐसे राज्य में स्थित है जो समुद्र के किनारे स्थित है, जो व्यापार की दृष्टि से सर्वोत्तम स्थान है। गुजरात राज्य अरब सागर के तट पर स्थित है।
  • अहमदाबाद एक ऐसा शहर है जो कपास उत्पादक क्षेत्र के बहुत करीब स्थित है, जिसके कारण यहां कच्चा माल आसानी से उपलब्ध हो जाता है। 
  • यह शहर कताई और बुनाई के लिए भी एक आदर्श जलवायु क्षेत्र है। 
  • अहमदाबाद कुशल और अर्ध-कुशल दोनों तरह के कारीगर और श्रमिक उपलब्ध कराता है।
  • अहमदाबाद में अच्छी तरह से विकसित सड़क और रेलवे नेटवर्क है, जो देश के विभिन्न हिस्सों और बाजारों में कपड़ों के आसान परिवहन को सक्षम बनाता है।
  • शहर को नजदीकी मुंबई बंदरगाह से भी मशीनरी के आयात और सूती वस्त्रों के निर्यात की सुविधा मिलती है।

भारत का मैनचेस्टर, अहमदाबाद (इतिहास और कारण)

अहमदाबाद के भारत के मैनचेस्टर के रूप में उभरने की कहानी उस समय से शुरू होती है जब भारत में ब्रिटिश राज हुआ करता था। 

दरअसल, ब्रिटिश शासन के समय भारत में स्वदेशी कपड़ा बेचा जाता था, इस कारण भारत में अधिकांश उद्योग हाथ से कपड़ा बुनने के थे तथा कपड़ा व्यापारी इस कपड़े को देश में बेचकर अपना उद्योग चलाते थे। लेकिन ब्रिटिश कंपनियों ने अपना उद्योग बढ़ाने के लिए अपनी सरकार की मदद से यूरोप का कपड़ा भारत में बेचना शुरू कर दिया।

यह कपड़ा इंग्लैंड के मैनचेस्टर शहर से बड़ी संख्या में लाया जाता था और भारतीय स्वदेशी कपड़े से सस्ता होता था। इसके सस्ते होने का कारण यह था कि इसे मशीनों द्वारा बनाया जाता था जिसमें मेहनत कम लगती थी। जबकि भारत में कपड़े पारंपरिक रूप से हाथ से बनाए जाते थे, जिसके कारण इन्हें बनाने वाले श्रमिकों की संख्या अधिक होने के कारण लागत भी अधिक होती थी।

मैनचेस्टर से लाया गया ब्रिटिश सरकार का कपड़ा धीरे-धीरे भारतीय बाजारों में प्रचलित होने लगा, जबकि भारतीय व्यापारी भारत में बने कपड़े की कीमत कम नहीं कर सके, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय बाजार में स्वदेशी कपड़े का व्यापार सिकुड़ने लगा।

इसके बाद गुजरात के अहमदाबाद में कपड़ा उद्योग की शुरुआत हुई, इसकी शुरुआत की तारीख 30 मई 1861 थी। इसमें आधुनिक मशीनें लगाई गईं, जिससे अब आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल करके कपड़ा बनाया जाने लगा। धीरे-धीरे इस कपड़े की मांग भारत में काफी बढ़ गई थी।

1947 में जब अंग्रेज़ चले गए, तब तक अहमदाबाद कपड़ा उद्योग में अग्रणी बन चुका था और मैनचेस्टर नाम, जो भारत के लोगों के बीच लोकप्रिय था, अब उसी नाम से पुकारा जाने लगा था। स्वतंत्र भारत में अधिकांश कपड़ों की आपूर्ति अहमदाबाद की इन्हीं फैक्ट्रियों से होती थी और भारत के अधिकांश कपड़े इन्हीं फैक्ट्रियों के अंतर्गत बनते थे।

इस प्रकार कपड़ा उद्योग में अग्रणी होने के कारण अहमदाबाद को भारत का मैनचेस्टर (Bharat Ka Manchester) कहा जाने लगा। धीरे-धीरे यह नाम कानपुर और कोयंबटूर को भी मिल गया और उत्तरी तथा दक्षिणी भारत के दो शहर मैनचेस्टर के नाम से जाने जाने लगे। इसके अलावा राजस्थान का भीलवाड़ा शहर भी मैनचेस्टर के रूप में उभरने लगा।

आज भी अहमदाबाद में कपड़े का बहुत सारा काम होता है, वहां के कपड़े पूरी दुनिया में बहुत मशहूर हैं और यही कारण है कि अहमदाबाद को आज भी भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है।

अहमदाबाद को भारत की “सूती वस्त्रों का राजधानी” भी कहा जाता है। अहमदाबाद के सहयोग से गुजरात राज्य हर साल 11 मिलियन टन कपड़े का उत्पादन करता है, जो भारत के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में सबसे अधिक है। 

गुजरात में आधुनिक कपड़ा उद्योग का इतिहास 150 वर्ष पुराना है। रणछोड़लाल छोटेलाल (Ranchhodlal Chhotalal) को भारत में कपड़ा उद्योग का जनक माना जाता है क्योंकि उन्होंने अहमदाबाद में पहली आधुनिक कपड़ा मिल शुरू की थी।

FAQ – India ka manchester kise kaha jata hai?

Q – भारत का मैनचेस्टर किसे कहा जाता है?
A – गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर को भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है।

Q – उत्तर भारत का मैनचेस्टर किसे कहा जाता है?
A – कानपुर (Kanpur) को उत्तर भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है।

Q – दक्षिण भारत का मैनचेस्टर किसे कहा जाता है?
A – कोयंबटूर (Coimbatore) को दक्षिण भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है।

Q – विश्व का मैनचेस्टर किसे कहा जाता है?
A – विश्व का मैनचेस्टर “मैनचेस्टर” को ही कहा जाता है। 🙂

Q – मैनचेस्टर किस देश में स्थित है?
A – यह इंग्लैंड के “ग्रेटर मैनचेस्टर” क्षेत्र में स्थित एक शहर है, जो कपड़ा उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।

—————————————————————//

अन्य लेख पढ़ें: