अकबर-बीरबल की कहानी: बादशाह अकबर का अजीब सपना

Akbar Birbal Short Moral Stories In Hindi

बादशाह अकबर का अजीब सपना (अकबर बीरबल की कहानी) – Badshah Akbar Ka Sapna | Akbar-Birbal Story In Hindi

एक बार बादशाह अकबर रात का खाना खाकर सोने गए। बादशाह अकबर गहरी नींद में सो जाते है, उन्हें आधी रात में एक अजीब सा सपना आता है। इस सपने की वजह से बादशाह की नींद अचानक खुल जाती है। बादशाह इस स्वप्न का अर्थ नहीं समझ पाते, इस समस्या के कारण उन्हें रात भर नींद भी नहीं आती।

सुबह बादशाह अपने दरबार में जाता है और वहां सभी लोग बादशाह को बहुत परेशान पाते हैं। बादशाह के चेहरे पर परेशानी साफ झलक रही थी। बादशाह अकबर से उसके मंत्रियों ने उसकी परेशानी का कारण पूछा।

बादशाह सभी मंत्रियों के सामने रात में देखे स्वप्न का वर्णन करता है, “रात में मैंने एक विचित्र स्वप्न देखा, जिसमें मेरे सारे दांत टूट गए, केवल एक दांत ही बचा रह गया।”

राजा ने सभी मंत्रियों से इस स्वप्न का कारण पूछा। तब सभी मंत्रियों ने एकमत होकर बादशाह अकबर को सलाह दी कि इस बारे में किसी विद्वान या ज्योतिषी से पूछकर उत्तर प्राप्त किया जा सकता है।

अपने मंत्रियों की सलाह मानकर राजा ने तुरंत ही बड़े-बड़े विद्वान ज्योतिषियों को सभा में बुलाया और ज्योतिषियों को अपनी सारी व्यथा सुनाई। ज्योतिषियों ने कहा “जहांपनाह, इस सपने का अर्थ है कि आपके सभी रिश्तेदार आपसे पहले ही मर जाएंगे।”

यह सुनकर बादशाह अकबर क्रोधित हो जाते हैं और सभी ज्योतिषियों को सभा से चले जाने का आदेश देते हैं। तब बादशाह अकबर ने बीरबल को सभा में आने का आदेश दिया। बादशाह अकबर के आदेशानुसार बीरबल दरबार में हाज़िर होते हैं।

बादशाह अकबर ने बीरबल से पूछा “बीरबल इस सपने के बारे में आपकी क्या राय है?”

कुछ देर सोचने के बाद बीरबल ने जवाब दिया, “हुजूर, मेरे हिसाब से इस सपने का मतलब बहुत अच्छा है, आप बेवजह चिंता कर रहे हैं।”

बादशाह ने खुश होकर कहा, “अच्छा! तो बीरबल जल्दी से बताओ, इस सपने का क्या मतलब है।”

बीरबल ने कहा कि स्वप्न व्याख्या का अर्थ है “आप अपने सभी रिश्तेदारों से अधिक समय तक जीवित रहेंगे।”

यह सुनकर बादशाह अकबर बहुत खुश हुए।

वहां सभा में बैठे सभी मंत्री बीरबल से पूछते हैं कि सभी विद्वान ज्योतिषियों ने भी यही बात कही, फिर बादशाह को गुस्सा क्यों आया।

बीरबल ने कहा, “किसी भी विचार को बोलने की अलग-अलग शैलियां होती हैं। किसी के सामने बात को सही तरीके से बोलना चाहिए। इसके बाद सभी दरबार से चले गए।

इस कहानी से हमे क्या सीख मिलती हैं?

किसी भी खबर को बताने के दो तरीके होते हैं। एक सकारात्मक तरीका है जिससे खबर बुरी होने पर भी सभी को फर्क नहीं पड़ता और जब वही खबर नकारात्मक तरीके से बोली जाती है तो सभी को बुरा लगता है। इसलिए हम सभी को किसी भी बात को सही तरीके और अंदाज में बोलना चाहिए।

😂 अकबर और बीरबल की सभी मज़ेदार कहानियाँ पढ़ें 🤣

—————————————//