बात टालना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग (Baat Talna Muhavara)

Baat Talna Muhavare Ka Matlab

बात टालना का अर्थ – Baat Talna Muhavare Ka Matlab

बात टालना मुहावरे का अर्थबहाना बनाना
Baat Talna

बात टालना मुहावरे का अर्थ

Baat Talna Muhavre Ka Arth – बात टालना मुहावरे का अर्थ है बहाने बनाना, झूठ-मुठ की समस्या दर्शाना।

बात टालना मुहावरे का हिंदी में वाक्य प्रयोग

Baat Talna Muhavre Ka Vakya Prayog

#1. वाक्य प्रयोग: जब भी रमेश से कोई काम करने के लिए कहा जाता है तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर बात टाल देता है।

#2. वाक्य प्रयोग: जब सरपंच से गांव में नई सड़क के निर्माण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सरकारी अड़चनों का हवाला देकर बात को टाल दिया।

#3. वाक्य प्रयोग: रीना की तो बचपन से आदत है बात टालने की इसी वजह से उसके काम कभी भी समय पर पुरे नहीं होते।

#4. वाक्य प्रयोग: बात टालना तो कोई सुरेश से सीखें, यूंही उसे कामचोर नहीं कहा जाता है।

#5. वाक्य प्रयोग: स्कूल का चपरासी इतना अहंकारी है कि वह अभिभावकों के किसी भी सवाल का ठीक से जवाब नहीं देता, बल्कि बात को भी ताल देता है। 

मौखिक बातचीत में अक्सर मुहावरों का प्रयोग किया जाता है जो मानवीय भावनाओं को वास्तविक बनाते हैं। मुहावरों को स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है।

प्रत्येक पाठ्यक्रम में मुहावरों का अपना-अपना अनुभाग होता है, छोटी-बड़ी कक्षाओं में मुहावरों को पढ़ाया जाता है, याद कराया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसे मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

मुहावरा अधिक असामान्य अर्थ प्रकट करता है इसीलिए मुहावरे का अर्थ दोहरा लाभ प्राप्त करना है। एक शब्द के कई अलग-अलग मुहावरे हो सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि यहां दिए गए मुहावरे ही परीक्षा में पूछे जाएंगे।

मुहावरे सभी प्रकार की परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में मुहावरों की अपनी अहमियत होती है। पेपर चाहे हिंदी में हो या अंग्रेजी में, यहां तक कि संस्कृत में भी मुहावरे पूछे जाते हैं।

मुहावरों का अभ्यास करना कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। अगर इसे ध्यान से समझा जाए तो इसे याद रखने की जरूरत ही नहीं पड़ती। इसे समझ-समझ कर ही लिखा और बोलचाल में उपयोग किया जा सकता है।

😏😒 हिंदी भाषा के सभी मुहावरे (लोकोक्तियां) पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 😞😔

——————————//