अपना उल्लू सीधा करना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग (Apna Ullu Seedha Karna Muhavara)

Apna Ullu Seedha Karna Muhavare Ka Matlab

अपना उल्लू सीधा करना का अर्थ – Apna Ullu Seedha Karna Muhavare Ka Matlab

अपना उल्लू सीधा करना मुहावरे का अर्थअपना हित साधना, अपना फायदा  कर लेना, अपना काम निकालना।

अपना उल्लू सीधा करना मुहावरे का अर्थ

Apna Ullu Seedha Karna Muhavre Ka Arth – अपना उल्लू सीधा करना मुहावरे का अर्थ अपना हित साधना, अपना फायदा  कर लेना, अपना काम निकालना है।

आज की विलासिता भरी दुनिया में ज्यादातर लोग सिर्फ अपने बारे में ही सोचते हैं और अपने स्वार्थ के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। ऐसे लोगों को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से कोई लेना-देना नहीं होता, वे सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए उनके साथ रहते हैं और जब उनका स्वार्थ पूरा हो जाता है तो वे उनसे दूर हो जाते हैं।

अपना उल्लू सीधा करना मुहावरे का हिंदी में वाक्य प्रयोग

Apna Ullu Seedha Karna Muhavre Ka Vakya Prayog

#1. वाक्य प्रयोग: धोखेबाज स्वभाव के लोग अपना उल्लू सीधा करने के लिए अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को भी धोखा देने से नहीं चूकते।

#2. वाक्य प्रयोग: राहुल दोस्तों में सबसे चालाक है, उसे अच्छे-बुरे से क्या लेना-देना, वह हर बार बस अपना उल्लू सीधा करता है।

#3. वाक्य प्रयोग: काम करने के लिए बहुत सारे लोग होते हैं, इसलिए ऑफिस में आगे बढ़ने का अपना तो एक ही तरीका है कि बॉस को खुश करें और अपना उल्लू सीधा करें।

#4. वाक्य प्रयोग: सेठ को अपना उल्लू सीधा करना था इसलिए वह सरपंच के सामने गिड़गिड़ा रहा था।

#5. वाक्य प्रयोग: आजकल के कुछ नेता सिर्फ अपना उल्लू सीधा करने के लिए समाज में दूरियां पैदा करते हैं।

मौखिक बातचीत में अक्सर मुहावरों का प्रयोग किया जाता है जो मानवीय भावनाओं को वास्तविक बनाते हैं। मुहावरों को स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है।

प्रत्येक पाठ्यक्रम में मुहावरों का अपना-अपना अनुभाग होता है, छोटी-बड़ी कक्षाओं में मुहावरों को पढ़ाया जाता है, याद कराया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसे मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

मुहावरा अधिक असामान्य अर्थ प्रकट करता है इसीलिए मुहावरे का अर्थ दोहरा लाभ प्राप्त करना है। एक शब्द के कई अलग-अलग मुहावरे हो सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि यहां दिए गए मुहावरे ही परीक्षा में पूछे जाएंगे।

मुहावरे सभी प्रकार की परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में मुहावरों की अपनी अहमियत होती है। पेपर चाहे हिंदी में हो या अंग्रेजी में, यहां तक कि संस्कृत में भी मुहावरे पूछे जाते हैं।

मुहावरों का अभ्यास करना कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। अगर इसे ध्यान से समझा जाए तो इसे याद रखने की जरूरत ही नहीं पड़ती। इसे समझ-समझ कर ही लिखा और बोलचाल में उपयोग किया जा सकता है।

😏😒 हिंदी भाषा के सभी मुहावरे (लोकोक्तियां) पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 😞😔

——————————//