अंगूठा दिखाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग (Angutha Dikhana Muhavara)

अंगूठा दिखाना का अर्थ - Angutha Dikhana Muhavare Ka Matlab

अंगूठा दिखाना का अर्थ – Angutha Dikhana Muhavare Ka Matlab

अंगूठा दिखाना मुहावरे का अर्थमना करना, इन्कार करना, समय पर धोखा देना, वचन तोड़ देना, अहंकारपूर्वक इन्कार करना।
Angutha Dikhana Muhavare

अंगूठा दिखाना मुहावरे का अर्थ

Angutha Dikhana Muhavre Ka Arth – अंगूठा दिखाने का अर्थ है किसी को समय पर धोखा देना, मना करना, वचन तोड़ देना या अहंकारपूर्वक मना करना। जब हम किसी दोस्त या परिजन से मदद मांगने जाते हैं, तो उनमे से कुछ हमें अंगूठा दिखा देते हैं, जिसका मतलब साफ इनकार करना होता है। अंगूठा दिखाने को ठेंगा दिखाना भी कहते हैं।

अंगूठा दिखाना मुहावरे का हिंदी में वाक्य प्रयोग

Angutha Dikhana Muhavre Ka Vakya Prayog

#1. वाक्य प्रयोग: अक्सर देखा जाता है कि नेता जी चुनाव से पहले तो खूब वादे करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद जनता को अंगूठा दिखा देते हैं।

#2. वाक्य प्रयोग: प्रदीप ने सतीश को फुटबॉल देने का आश्वासन दिया था, लेकिन जब सतीश प्रदीप से फुटबॉल लेने आया तो प्रदीप ने उसे अंगूठा दिखाया, यानी देने से इनकार कर दिया।

#3. वाक्य प्रयोग: जिस पर मैंने सबसे ज्यादा भरोसा किया, मुसीबत में उसी दोस्त ने मुझे अंगूठा दिखा दिया।

#4. वाक्य प्रयोग: अंगूठा दिखाने वाला कभी भी पक्का मित्र नहीं बन सकता।

#5. वाक्य प्रयोग: हर हफ्ते लड़के वाले सरिता को देखने आते हैं, लेकिन वह सब को अंगूठा दिखा देती है।

मौखिक बातचीत में अक्सर मुहावरों का प्रयोग किया जाता है जो मानवीय भावनाओं को वास्तविक बनाते हैं। मुहावरों को स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है।

प्रत्येक पाठ्यक्रम में मुहावरों का अपना-अपना अनुभाग होता है, छोटी-बड़ी कक्षाओं में मुहावरों को पढ़ाया जाता है, याद कराया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसे मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

मुहावरा अधिक असामान्य अर्थ प्रकट करता है इसीलिए मुहावरे का अर्थ दोहरा लाभ प्राप्त करना है। एक शब्द के कई अलग-अलग मुहावरे हो सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि यहां दिए गए मुहावरे ही परीक्षा में पूछे जाएंगे।

मुहावरे सभी प्रकार की परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में मुहावरों की अपनी अहमियत होती है। पेपर चाहे हिंदी में हो या अंग्रेजी में, यहां तक कि संस्कृत में भी मुहावरे पूछे जाते हैं।

मुहावरों का अभ्यास करना कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। अगर इसे ध्यान से समझा जाए तो इसे याद रखने की जरूरत ही नहीं पड़ती। इसे समझ-समझ कर ही लिखा और बोलचाल में उपयोग किया जा सकता है।

😏😒 हिंदी भाषा के सभी मुहावरे (लोकोक्तियां) पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 😞😔