अक्ल बड़ी या भैंस मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग (Akal Badi Ya Bhains Muhavara)

Akal Badi Ya Bhains Muhavare Ka Matlab

अक्ल बड़ी या भैंस का अर्थ – Akal Badi Ya Bhains Muhavare Ka Matlab

अक्ल बड़ी या भैंस मुहावरे का अर्थशारीरिक शक्ति की अपेक्षा बुद्धि अधिक श्रेष्ठ होती है, सिर्फ शरीर मजबूत होने से कोई बुद्धिमान नहीं कहलाता।
Akal Badi Ya Bhains

अक्ल बड़ी या भैंस मुहावरे का अर्थ

Akal Badi Ya Bhains Muhavre Ka Arth – अक्ल बड़ी या भैंस मुहावरे का अर्थ है शारीरिक शक्ति की अपेक्षा बुद्धि अधिक श्रेष्ठ होती है। जिन लोगों ने अपनी बुद्धि का प्रयोग किया है, भले ही वे सर्वोत्तम शारीरिक स्थिति में न हों, फिर भी वे पूरी दुनिया में पहचाने जाते हैं।

यह जरूरी नहीं है कि लोग ताकतवर हों तभी वे दूसरों पर जीत हासिल कर सकते हैं, बल्कि वे अपनी बुद्धि का सही इस्तेमाल कर दूसरों पर जीत हासिल कर सकते हैं।

अक्ल बड़ी या भैंस मुहावरे का हिंदी में वाक्य प्रयोग

Akal Badi Ya Bhains Muhavre Ka Vakya Prayog

#1. वाक्य प्रयोग: रामू ने सही दावपेच खेलकर उससे बड़े पहलवान को पल भर मे मिट्टी चटा दि क्योकी उस पहलवान को पहलवानी का पता नही था, बल्की उसका केवल शरीर ही बलवान था सच कहा है अक्ल बडी या भैंस।

#2. वाक्य प्रयोग: आज कुमार ने बिना किसी हथियार के, केवल थोड़े से जुगाड़ से, खूंखार शेर को पिंजरे में बंद कर अक्ल बडी या भैंस वाली कहावत याद दिला दी।

#3. वाक्य प्रयोग: आज तक अच्छे-अच्छे लोगों में डकैतों को पकड़ने की हिम्मत नहीं हुई, लेकिन किशोर ने दुबले-पतले होने के बाद भी डकैतों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर पकड़ लिया, ये तो वही बात हो गई, अक्ल बडी या भैंस।

#4. वाक्य प्रयोग: भले ही सेठ के पास पैसा हो लेकिन ज्ञानप्रकाश के पास अक्ल है जिसके कारण वह गांव की समस्याओं को चुटकियों में हल कर देता है क्योंकि अक्ल बड़ी या भैंस।

#5. वाक्य प्रयोग: विशालकाय अजगर को देखकर सभी लोग तितर-बितर हो गए, लेकिन प्रवीण ने अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करते हुए अजगर को अपने गांव से भगा दिया, जिससे लोगों को समझ आ गया कि अकल बड़ी थी या भैंसा।

#6. वाक्य प्रयोग: आठवीं कक्षा में होने के बाद भी, रूपाली दसवीं कक्षा के छात्रों को गणित में हरा देती है क्योंकि वह बुद्धिमान है, इससे स्पष्ट होता है की अक्ल बडी या भैंस।

मौखिक बातचीत में अक्सर मुहावरों का प्रयोग किया जाता है जो मानवीय भावनाओं को वास्तविक बनाते हैं। मुहावरों को स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है।

प्रत्येक पाठ्यक्रम में मुहावरों का अपना-अपना अनुभाग होता है, छोटी-बड़ी कक्षाओं में मुहावरों को पढ़ाया जाता है, याद कराया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसे मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

मुहावरा अधिक असामान्य अर्थ प्रकट करता है इसीलिए मुहावरे का अर्थ दोहरा लाभ प्राप्त करना है। एक शब्द के कई अलग-अलग मुहावरे हो सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि यहां दिए गए मुहावरे ही परीक्षा में पूछे जाएंगे।

मुहावरे सभी प्रकार की परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में मुहावरों की अपनी अहमियत होती है। पेपर चाहे हिंदी में हो या अंग्रेजी में, यहां तक कि संस्कृत में भी मुहावरे पूछे जाते हैं।

मुहावरों का अभ्यास करना कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। अगर इसे ध्यान से समझा जाए तो इसे याद रखने की जरूरत ही नहीं पड़ती। इसे समझ-समझ कर ही लिखा और बोलचाल में उपयोग किया जा सकता है।

😏😒 हिंदी भाषा के सभी मुहावरे (लोकोक्तियां) पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 😞😔

——————————//