आग बबूला होना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग (Aag Babula Hona Muhavara)

Aag Babula Hona Muhavare Ka Matlab

आग बबूला होना का अर्थ – Aag Babula Hona Muhavare Ka Matlab

आग बबूला होना मुहावरे का अर्थबहुत क्रोधित होना
Aag Babula Hona

आग बबूला होना मुहावरे का अर्थ

Aag Babula Hona Muhavre Ka Arth – आग बबूला होना मुहावरे का अर्थ है बहुत क्रोधित होना, बहुत गुस्सा होना, अति क्रुद्ध होना।

आग बबूला होना मुहावरे का हिंदी में वाक्य प्रयोग

Aag Babula Hona Muhavre Ka Vakya Prayog

#1. वाक्य प्रयोग: किसी बात पर केदार का अपने प्रिय मित्र से झगड़ा हो गया और फिर केदार ने आग बबूला होकर अपने प्रिय मित्र से हमेशा के लिए मित्रता तोड़ ली।

#2. वाक्य प्रयोग: जब सोहन अपनी बहन के ससुराल पहुंचा तो उस समय उसकी बहन रो रही थी और अपनी बहन को रोता देख सोहन को गुस्सा आ गया और उसने बहन के ससुराल वालों को खूब खरी-खोटी सुनाई।

#3. वाक्य प्रयोग: अपने जन्मदिन पर नया स्मार्टफोन न मिलने पर रीना आग बबूला हो गई।

#4. वाक्य प्रयोग: दंगाइयों द्वारा देश को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं को देखकर हर देशवासी आग बबूला हो जाता है।

#5. वाक्य प्रयोग: अपने भाई को पड़ोसी द्वारा पिटता देख दिनेश आगबबूला हो गया और अपने पड़ोसी पर बरस पड़ा।

मौखिक बातचीत में अक्सर मुहावरों का प्रयोग किया जाता है जो मानवीय भावनाओं को वास्तविक बनाते हैं। मुहावरों को स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है।

प्रत्येक पाठ्यक्रम में मुहावरों का अपना-अपना अनुभाग होता है, छोटी-बड़ी कक्षाओं में मुहावरों को पढ़ाया जाता है, याद कराया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसे मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

मुहावरा अधिक असामान्य अर्थ प्रकट करता है इसीलिए मुहावरे का अर्थ दोहरा लाभ प्राप्त करना है। एक शब्द के कई अलग-अलग मुहावरे हो सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि यहां दिए गए मुहावरे ही परीक्षा में पूछे जाएंगे।

मुहावरे सभी प्रकार की परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में मुहावरों की अपनी अहमियत होती है। पेपर चाहे हिंदी में हो या अंग्रेजी में, यहां तक कि संस्कृत में भी मुहावरे पूछे जाते हैं।

मुहावरों का अभ्यास करना कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। अगर इसे ध्यान से समझा जाए तो इसे याद रखने की जरूरत ही नहीं पड़ती। इसे समझ-समझ कर ही लिखा और बोलचाल में उपयोग किया जा सकता है।

😏😒 हिंदी भाषा के सभी मुहावरे (लोकोक्तियां) पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 😞😔

——————————//