आधी छोड़ पूरी को धावे, आधी रहे न पूरी पावे मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग (Aadhi chod puri ko dhave aadhi rahe na puri pave Muhavara)

Aadhi chod puri ko dhave aadhi rahe na puri pave Muhavare Ka Matlab

आधी छोड़ पूरी को धावे, आधी रहे न पूरी पावे का अर्थ – Aadhi chod puri ko dhave aadhi rahe na puri pave Muhavare Ka Matlab

आधी छोड़ पूरी को धावे, आधी रहे न पूरी पावे मुहावरे का अर्थअत्यधिक लालच से नुकसान ही होता है
Aadhi chod puri ko dhave aadhi rahe na puri pave

आधी छोड़ पूरी को धावे, आधी रहे न पूरी पावे मुहावरे का अर्थ

Aadhi chod puri ko dhave aadhi rahe na puri pave Muhavre Ka Arth – आधी छोड़ पूरी को धावे, आधी रहे न पूरी पावे मुहावरे का अर्थ है ज्यादा लालच करने से नुकसान ही होता है, ज्यादा लालच करने वाले को कुछ नहीं मिलता, ज्यादा लालच करने से अच्छा है कि जो मिले उसी में संतुष्ट रहो, ज्यादा लालच करना बुरी बात है।

आधी छोड़ पूरी को धावे, आधी रहे न पूरी पावे मुहावरे का हिंदी में वाक्य प्रयोग

Aadhi chod puri ko dhave aadhi rahe na puri pave Muhavre Ka Vakya Prayog

#1. वाक्य प्रयोग: अपने गुब्बारे को सबसे बड़ा दिखाने के लिए सुहास ने गुब्बारे में इतनी हवा भर दी कि गुब्बारा फूलकर फट गया, ऐसा ही होता है, आधी छोड़ पूरी को धावे आधी रहे न पूरी पावे। 

#2. वाक्य प्रयोग: जल्दी बॉडी बनाने के चक्कर में मोहन ने कुछ दवाइयों का सेवन किया, जिससे अब वह पेट दर्द की बीमारी से ग्रस्त रहता है, यही होता है आधी छोड़ पूरी को धावे, आधी रहे न पूरी पावे। 

#3. वाक्य प्रयोग: ज्यादा नमकीन पास्ता बनाने की चाहत में रीना ने पास्ता में इतना नमक मिला दिया कि पास्ता स्वादिष्ट ही नहीं रहा, ऐसा ही होता है आधी छोड़ पूरी को धावे, आधी रहे न पूरी पावे। 

#4. वाक्य प्रयोग: रोहित हमेशा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होता था लेकिन अधिक अंकों की लालच में उसने पढाई के बजाय कोचिंग क्लासेस पर भरोसा किया और परीक्षा के अनुत्तीर्ण हो गया, इसे ही कहते है आधी छोड़ पूरी को धावे, आधी रहे न पूरी पावे। 

#5. वाक्य प्रयोग: केदार के पिता को सरकारी नौकरी में अच्छा वेतन मिलता था, लेकिन अधिक पैसा कमाने के लालच में वे रिश्वत लेते पकड़े गये, जिसके कारण उन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा और जेल भी जाना पड़ा, इसे ही कहते है आधी छोड़ पूरी को धावे, आधी रहे न पूरी पावे।

मौखिक बातचीत में अक्सर मुहावरों का प्रयोग किया जाता है जो मानवीय भावनाओं को वास्तविक बनाते हैं। मुहावरों को स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है।

प्रत्येक पाठ्यक्रम में मुहावरों का अपना-अपना अनुभाग होता है, छोटी-बड़ी कक्षाओं में मुहावरों को पढ़ाया जाता है, याद कराया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसे मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

मुहावरा अधिक असामान्य अर्थ प्रकट करता है इसीलिए मुहावरे का अर्थ दोहरा लाभ प्राप्त करना है। एक शब्द के कई अलग-अलग मुहावरे हो सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि यहां दिए गए मुहावरे ही परीक्षा में पूछे जाएंगे।

मुहावरे सभी प्रकार की परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में मुहावरों की अपनी अहमियत होती है। पेपर चाहे हिंदी में हो या अंग्रेजी में, यहां तक कि संस्कृत में भी मुहावरे पूछे जाते हैं।

मुहावरों का अभ्यास करना कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। अगर इसे ध्यान से समझा जाए तो इसे याद रखने की जरूरत ही नहीं पड़ती। इसे समझ-समझ कर ही लिखा और बोलचाल में उपयोग किया जा सकता है।

😏😒 हिंदी भाषा के सभी मुहावरे (लोकोक्तियां) पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 😞😔

——————————//