आड़े हाथों लेना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग (Aade Haathon Lena Muhavara)

Aade Haathon Lena Muhavare Ka Matlab

आड़े हाथों लेना का अर्थ – Aade Haathon Lena Muhavare Ka Matlab

आड़े हाथों लेना मुहावरे का अर्थखरी-खोटी सुनाना या लज्जित करना।
Aade Haathon Lena

आड़े हाथों लेना मुहावरे का अर्थ

Aade Hathon Lena Muhavre Ka Arth – आड़े हाथों लेना मुहावरे का अर्थ है दूसरों को नीचा दिखाने के लिए खरी-खोटी सुनाना, बुरी बातें कहना या शर्मिंदा करने के लिए दूसरों को खरी-खोटी सुनाना।

आड़े हाथों लेना मुहावरे का हिंदी में वाक्य प्रयोग

Aade Haathon Lena Muhavre Ka Vakya Prayog

#1. वाक्य प्रयोग: नई दुल्हन की बातों में आकर राजन ने अपने माता-पिता को घर से बाहर निकाल दिया, जिसके कारण पुलिस ने राजन को आड़े हाथों लिया।

#2. वाक्य प्रयोग: गोपाल की पढ़ाई में रुचि न होने के कारण उसे स्कूल परीक्षा में कम अंक मिले, जिसके बाद गोपाल के पिता ने उसे आड़े हाथों लिया।

#3. वाक्य प्रयोग: सरपंच को गांव में सड़क बनाने के वादे से मुकरता देख गांव के सभी लोग एकत्रित हो गए और सरपंच के कार्यालय पहुंचकर उन्हें आड़े हाथों लिया।

#4. वाक्य प्रयोग: राहुल को जो काम दिया गया था उसे वह समय पर पूरा होने के बाद भी पूरा नहीं कर पाया था, इसी कारण उसके बॉस ने उसे आड़े हाथों लिया।

#5. वाक्य प्रयोग: बार-बार समझाने के बाद भी जब मोहन बिना होमवर्क किए स्कूल आया तो शिक्षक ने मोहन को आड़े हाथों लिया।

मौखिक बातचीत में अक्सर मुहावरों का प्रयोग किया जाता है जो मानवीय भावनाओं को वास्तविक बनाते हैं। मुहावरों को स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है।

प्रत्येक पाठ्यक्रम में मुहावरों का अपना-अपना अनुभाग होता है, छोटी-बड़ी कक्षाओं में मुहावरों को पढ़ाया जाता है, याद कराया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसे मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

मुहावरा अधिक असामान्य अर्थ प्रकट करता है इसीलिए मुहावरे का अर्थ दोहरा लाभ प्राप्त करना है। एक शब्द के कई अलग-अलग मुहावरे हो सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि यहां दिए गए मुहावरे ही परीक्षा में पूछे जाएंगे।

मुहावरे सभी प्रकार की परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में मुहावरों की अपनी अहमियत होती है। पेपर चाहे हिंदी में हो या अंग्रेजी में, यहां तक कि संस्कृत में भी मुहावरे पूछे जाते हैं।

मुहावरों का अभ्यास करना कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। अगर इसे ध्यान से समझा जाए तो इसे याद रखने की जरूरत ही नहीं पड़ती। इसे समझ-समझ कर ही लिखा और बोलचाल में उपयोग किया जा सकता है।

😏😒 हिंदी भाषा के सभी मुहावरे (लोकोक्तियां) पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 😞😔

——————————//