5S क्या है? What Is 5s In Hindi?

5s Kya Hai, 5s In Hindi, 5s क्या होता है इससे जुडी समस्त जानकारी हिंदी में

5s Kya Ha?, What Is 5s In Hindi? – दोस्तों इस लेख में हम आपको बताएंगे कि जापान की प्रसिद्ध तकनीक “5S” क्या है?

5S क्या है? What Is 5s In Hindi?

5S एक जापानी तकनीक (Japanese technology) है, जिसे जापान में ही विकसित किया गया है। लगभग हर जापानी व्यक्ति अपने कार्यस्थल (Workplace) से लेकर अपनी जीवन शैली में 5S Method पद्धति का उपयोग करता है।

5S काम के माहौल (Working environment) को बेहतर बनाने का एक तरीका है। जैसा कि नाम से पता चलता है, इसमें 5S शामिल हैं। इन पांचों “S” के अपने अलग-अलग कार्य हैं।

5S मुख्य रूप से 5 अलग-अलग “S” से बना है जो मुख्य रूप से जापानी नाम हैं: – 1. Seiri (सेईरी) 2. Seiton (सैंटोन) 3. Seiso (सिसो) 4. Seiketsu (सैकेटसु) 5. Sitsuke (सितसुके)। 

5S In JapaneseEnglish MeaningHindi Meaning
Seiri  Sort  छांटना
SeitonSet in order सुव्यवस्था
SeisoShineचमकाना
SeiketsuStandardizeमानकीकरण 
SitsukeSustainस्वअनुशासन 
What Is 5s In Hindi

इस लेख में, हम 5S के बारे में सारी जानकारी प्राप्त करेंगे, 5S क्या है?, 5S का इतिहास, 5S की शुरुआत कहां से हुई?, 5S की प्रक्रिया क्या है?, और 5S के उदाहरण के माध्यम से 5S को समझेंगे।

5S का इतिहास (5S Kya Hota Hai)

सबसे पहले 1980 में जापानी कंपनी टोयोटा (Toyota) ने 5S का इस्तेमाल किया और इस प्रक्रिया को Toyota Production System नाम दिया, जो बाद में 5S Activity के नाम से प्रसिद्ध हुई। जबकि सर्विस इंडस्ट्री में 5s का इस्तेमाल 1990 से शुरू हुआ था।

5S का उद्देश्य कार्यक्षेत्र (Workspace) में सुधार करना है। 5S एक अच्छा कार्य वातावरण बनाने के लिए की जाने वाली गतिविधियां हैं।

चपरासी से लेकर कंपनी या कार्यस्थल के मालिक तक सभी 5S की गतिविधि में भाग लेते हैं और अपने कार्य क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए काम करते हैं।

5S Full Form (5S Hindi Meaning)

5S का फुल फार्म – Sorting, Set in order, Shine, Standardize, Sustain है।

  1. Sorting – छटाई
  2. Set in order – सुव्यवस्थित करना
  3. Shine – स्वच्छता
  4. Standardize – मानकीकरण
  5. Sustain – अनुशासन

5S के फायदे (Advantages of 5S method)

  • कार्यस्थल पर स्वच्छता बनाए रखने में उपयोगी।
  • कम समय में अधिक उत्पादन लिया जा सकता है।
  • कंपनी में दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाती है।
  • कर्मचारी में काम करने का उत्साह बना रहता है।
  • सभी कर्मचारी अनुशासित और प्रशिक्षित बनने में सक्षम होते हैं।
5s Kya Hai, 5s In Hindi, 5s क्या होता है इससे जुडी समस्त जानकारी हिंदी में
5s क्या होता है इससे जुडी समस्त जानकारी हिंदी में

5S प्रक्रिया का विवरण (Description of 5S Process )in Hindi

दोस्तों 5S का इस्तेमाल Total productive maintenance (TPM) में किया जाता है और अब जानते हैं उन सभी S के बारे में विस्तार से:

# 1st “S” – Sort (छांटना)

उद्देश्य – केवल वही चीजें रखें जो जरूरी हैं।

जैसा कि नाम से ही पता चलता है, छंटाई का अर्थ होता है अलग करना, इसलिए पहले S को लागू करने के लिए, हमें कार्यक्षेत्र से अनावश्यक वस्तुओं को हटाना होता है।

सर्वप्रथम सभी वस्तुओं की एक सूची बना लें और उस सूची की सहायता से आवश्यक और अनावश्यक वस्तुओं की क्रमबद्ध सूची बना लें, फिर अनावश्यक वस्तुओं को कार्य क्षेत्र से हटा दें और वर्कप्लेस पर वही सामान रखें जिसकी हमें जरूरत है।

1st “S” के लाभ (Benefits of 1S):

  • कार्यक्षेत्र साफ सुथरा दिखेगा।
  • यदि वस्तुएं सीमित संख्या में होंगी तो वस्तुएं चूंढने में अधिक समय नहीं लगेगा और सुरक्षित भी रहेंगी।

# 2nd “S” – Set in Order (सुव्यवस्था)

उद्देश्य – हर चीज का एक निर्धारित स्थान होना चाहिए और सब कुछ अपने स्थान पर होना चाहिए।

चीजों को उनके आकार के अनुसार व्यवस्थित रखें। हमेशा उपयोग की जाने वाली वस्तुओं का एक क्रम निर्धारित करें। आवश्यक वस्तुओं को ढूंढना आसान बनाने के लिए वस्तुओं को नाम दें और रंग कोड का उपयोग करें। किसी भी वस्तु का उपयोग करने के बाद उस वस्तु को उसके उचित स्थान पर ही रखें।

2nd “S” के लाभ (Benefits of 2S):

  • जरूरत के वक्त जिन चीजों की आवश्यकता होती है, उन्हें पहचानने में देर नहीं लगती।
  • लगातार इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं को आसानी से ढूंढ सकेंगे।
  • कोई भी नया या पुराना व्यक्ति आसानी से वस्तु प्राप्त कर सकता है।
  • आप बड़ी आसानी से जान पाएंगे कि कौन सी वस्तु कहां है।
  • साज-सज्जा करने से वह स्थान बहुत सुन्दर लगने लगता है और लोगों में काम के प्रति उत्साह बढ़ जाता है।

# 3rd “S” – Shine (चमकाना)

उद्देश्य – कार्यस्थल और वस्तुओं की नियमित अंतराल पर साफ-सफाई करें।

कार्यस्थल को नियमित रूप से पूरी तरह साफ और सुरक्षित बनाएं ताकि काम करने में आसानी हो। मशीनों और सभी उपकरणों को भी नियमित अंतराल पर साफ करना चाहिए। 

समय-समय पर मशीनों और उपकरणों का निरीक्षण करते रहें और खराब होने पर उन्हें बदल दें। सभी को अपने-अपने कार्यस्थल पर स्वच्छता की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और उस पर अमल करना चाहिए।

3rd “S” के लाभ (Benefits of 3S):

  • कार्यस्थल साफ-सुथरा रहता है, जो किसी बाहरी व्यक्ति के आने पर अच्छा प्रभाव डालता है।
  • वस्तुएं, मशीनें और उपकरण नियमित अन्तराल पर साफ-सफाई के कारण लम्बे समय तक चलते हैं।
  • नियमित अंतराल पर निरीक्षण करने से वस्तुएं, मशीनों और उपकरणों की क्षति का पहले पता चल जाता है और समय रहते उसे ठीक किया जा सकता है।

# 4th “S” – Standardize (मानकीकरण)

उद्देश्य – पहले तीन एस – छांटना, सुव्यवस्था और चमकाने को बनाए रखें।

ऊपर बताए गए तीनों स्टेप्स को फॉलो करें और एक चेकलिस्ट तैयार करें, जैसे- तीनों स्टेप्स को कैसे, कौन और कितने समय तक करेगा। ऐसा करने से यह एक मानक (Standard) बन जाएगा और इसका पालन करना सभी के लिए अनिवार्य होगा। इससे हम तीनों “S” को मेंटेन कर पाएंगे।

हम जो भी कार्य करते हैं, उसके वर्क इंस्ट्रक्शन को लागू करें और उसी के अनुसार कार्य करें। हाउसकीपिंग और कार्यस्थल संगठन के उच्च मानकों को हर समय बनाए रखें और लागू नियमों का पालन करें।

4th “S” के लाभ (Benefits of 4S):

  • बनाए गए नियमों का पालन करने से कंपनी की गुणवत्ता में काफी सुधार होगा।
  • तीनों स्टेप्स को आसानी से पूरा किया जा सकता है।
  • किसी नए व्यक्ति के लिए काम करना आसान होगा।
  • सभी अपनी क्षमता का परिचय देते हुए अनुशासन का पालन करेंगे।

# 5th “S” – Sustainable (स्वअनुशासन)

उद्देश्य – नियत समय और सही कार्य पद्धति के अनुसार कार्य करने की आदत डालें।

अनुशासन सबसे जरुरी और महत्वपूर्ण कदम है, इसलिए हमेशा अनुशासन में रहकर काम करें। कंपनी का प्रत्येक कार्य निर्धारित समय एवं उचित कार्य पद्धति के अनुसार ही करें। कंपनी के नियमों और शर्तों और सुरक्षा संबंधी नियमों का पूरी तरह से पालन करें।

कर्मचारियों का प्रशिक्षित होना बहुत जरूरी है, ताकि सभी जिम्मेदारी से काम करें। प्लांट को अलग-अलग जोन में बांटकर नियमित ऑडिट करते रहें।

5th “S” के लाभ (Benefits of 5S):

  • किसी काम के बिगड़ने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।
  • सभी कर्मचारी अनावश्यक समय बर्बाद किए बिना जिम्मेदारी से काम करते हैं।
  • हर कोई एक टीम वर्क के साथ काम करता है और एक अच्छी संचार व्यवस्था बनी रहती है।
  • नियमित ऑडिट होने से गड़बड़ी पकड़ी जा सकती है, जिसकी समीक्षा की जा सकती है और उसे सुधारा जा सकता है।

निष्कर्ष – 5S क्या है?

तो दोस्तों आपने 5S क्या है? What Is 5s In Hindi? इस लेख में जाना कि 5S तकनीक कंपनी व्यवस्थापन और उत्पादकता बढ़ाने में कितनी उपयोगी है। इस जानकारीपूर्ण लेख को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।

——————————————-//

अन्य लेख पढ़ें: